logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

* लम्भुआ, सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि की पावन रात उस समय दहशत में बदल गई जब मदनपुर पनियार के सरैया गांव में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। गांव की शांत फिजाओं को चीरती इस वारदात ने हर किसी को सन्न कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। मृतक अमित सिंह ने लगभग 13 वर्ष पहले शिल्पी से प्रेम विवाह किया था। तीन मासूम बच्चों शिवा (12 वर्ष), महक (9 वर्ष) और यश (4 वर्ष) के साथ उनका परिवार बसता था। रोजी-रोटी के लिए अमित मुंबई में ट्रक चलाता था और वहीं परिवार सहित रहता था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। करीब छह माह पूर्व अमित की मुलाकात दीपक नामक युवक से हुई, जो स्वयं भी ट्रक चालक था। दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दीपक का घर में आना-जाना बढ़ गया। धीरे-धीरे यह दोस्ती रिश्तों की मर्यादा लांघती चली गई। गांव में चर्चा है कि अमित की गैरमौजूदगी में नजदीकियां बढ़ीं और संबंधों ने विवाद का रूप ले लिया। बताया जाता है कि जब अमित को इस बात की भनक लगी तो घर में जमकर बवाल हुआ। परिवार के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन रिश्तों की दरार भर नहीं सकी। इसके बाद पत्नी और बच्चों को गांव भेज दिया गया। इसी बीच दीपक ने भी कथित तौर पर अपना काम छोड़ दिया और गांव में ही मंडराने लगा। महाशिवरात्रि के दिन घर में पूजा-पाठ का माहौल था। शिल्पी की बहन भी आई हुई थी। लेकिन उसी रात अचानक सब कुछ बदल गया। आरोप है कि देर रात अमित पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमला इतना बेरहम था कि अमित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सुबह जब खून से लथपथ शव मिला तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। संदिग्धों की तलाश जारी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे भरोसे के टूटने और रिश्तों के बिखरने की दर्दनाक कहानी बता रहे हैं। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से हर आंख नम है।फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।

1 day ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

* लम्भुआ, सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि की पावन रात उस समय दहशत में बदल गई जब मदनपुर पनियार के सरैया गांव में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। गांव की शांत फिजाओं को चीरती इस वारदात ने हर किसी को सन्न कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। मृतक अमित सिंह ने लगभग 13 वर्ष पहले शिल्पी से प्रेम विवाह किया था। तीन मासूम बच्चों शिवा (12 वर्ष), महक (9 वर्ष) और यश (4 वर्ष) के साथ उनका परिवार बसता था। रोजी-रोटी के लिए अमित मुंबई में ट्रक चलाता था और वहीं परिवार सहित रहता था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। करीब छह माह पूर्व अमित की मुलाकात दीपक नामक युवक से हुई, जो स्वयं भी ट्रक चालक था। दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दीपक का घर में आना-जाना बढ़ गया। धीरे-धीरे यह दोस्ती रिश्तों की मर्यादा लांघती चली गई। गांव में चर्चा है कि अमित की गैरमौजूदगी में नजदीकियां बढ़ीं और संबंधों ने विवाद का रूप ले लिया। बताया जाता है कि जब अमित को इस बात की भनक लगी तो घर में जमकर बवाल हुआ। परिवार के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन रिश्तों की दरार भर नहीं सकी। इसके बाद पत्नी और बच्चों को गांव भेज दिया गया। इसी बीच दीपक ने भी कथित तौर पर अपना काम छोड़ दिया और गांव में ही मंडराने लगा। महाशिवरात्रि के दिन घर में पूजा-पाठ का माहौल था। शिल्पी की बहन भी आई हुई थी। लेकिन उसी रात अचानक सब कुछ बदल गया। आरोप है कि देर रात अमित पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमला इतना बेरहम था कि अमित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सुबह जब खून से लथपथ शव मिला तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। संदिग्धों की तलाश जारी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे भरोसे के टूटने और रिश्तों के बिखरने की दर्दनाक कहानी बता रहे हैं। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से हर आंख नम है।फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ बना मौत की वजह।..... सुलतानपुर के जनवारी नाथ धाम से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत जनवारी नाथ धाम में महाशिवरात्रि का मेला लगा था। भीड़, भक्ति और उत्साह के बीच कोई नहीं जानता था कि यहां हुआ एक छोटा सा विवाद कुछ ही घंटों में खून-खराबे में बदल जाएगा। लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियर (सरैया) गांव के रहने वाले अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन परिवार किसी तरह चल रहा था। मेले में घूमते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी और गुस्से में अमित ने सबके सामने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह नजारा भीड़ में मौजूद एक और शख्स देख रहा था—दीपक, जो शिल्पी के करीब आ चुका था। कहा जाता है कि मुंबई में ट्रक चलाने के दौरान अमित और दीपक की दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे घर तक पहुंची और फिर रिश्तों की सीमाएं टूटने लगीं। अमित को जब इस संबंध की भनक लगी तो विवाद हुआ, मगर परिवार ने समझौता करा दिया। इसके बाद अमित ने पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर भेज दिया, जबकि खुद मुंबई में काम करता रहा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। महाशिवरात्रि के दिन हुआ थप्पड़ दीपक को नागवार गुजरा। रात शांत बीती, लेकिन सुबह करीब 5 बजे सन्नाटा चीखों में बदल गया। आरोप है कि दीपक घर में घुसा और सो रहे अमित पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। सब कुछ कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। सुबह जब गांव जागा, तो एक घर से पिता का साया उठ चुका था। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का हाथ हट गया। पत्नी शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी दीपक फरार है और उसकी तलाश जारी है। चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। भक्ति के पर्व पर शुरू हुआ विवाद एक परिवार की दुनिया उजाड़ गया। एक थप्पड़, एक आहत अहंकार और कुछ छिपे रिश्तों ने मिलकर तीन बच्चों को अनाथ कर दिया—और गांव को एक दर्दनाक कहानी दे दी।
    4
    महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ बना मौत की वजह।.....
सुलतानपुर के जनवारी नाथ धाम से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत
जनवारी नाथ धाम में महाशिवरात्रि का मेला लगा था। भीड़, भक्ति और उत्साह के बीच कोई नहीं जानता था कि यहां हुआ एक छोटा सा विवाद कुछ ही घंटों में खून-खराबे में बदल जाएगा।
लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियर (सरैया) गांव के रहने वाले अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन परिवार किसी तरह चल रहा था।
मेले में घूमते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी और गुस्से में अमित ने सबके सामने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह नजारा भीड़ में मौजूद एक और शख्स देख रहा था—दीपक, जो शिल्पी के करीब आ चुका था।
कहा जाता है कि मुंबई में ट्रक चलाने के दौरान अमित और दीपक की दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे घर तक पहुंची और फिर रिश्तों की सीमाएं टूटने लगीं। अमित को जब इस संबंध की भनक लगी तो विवाद हुआ, मगर परिवार ने समझौता करा दिया। इसके बाद अमित ने पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर भेज दिया, जबकि खुद मुंबई में काम करता रहा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
महाशिवरात्रि के दिन हुआ थप्पड़ दीपक को नागवार गुजरा। रात शांत बीती, लेकिन सुबह करीब 5 बजे सन्नाटा चीखों में बदल गया। आरोप है कि दीपक घर में घुसा और सो रहे अमित पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। सब कुछ कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया।
सुबह जब गांव जागा, तो एक घर से पिता का साया उठ चुका था। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का हाथ हट गया। पत्नी शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी दीपक फरार है और उसकी तलाश जारी है।
चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
भक्ति के पर्व पर शुरू हुआ विवाद एक परिवार की दुनिया उजाड़ गया। एक थप्पड़, एक आहत अहंकार और कुछ छिपे रिश्तों ने मिलकर तीन बच्चों को अनाथ कर दिया—और गांव को एक दर्दनाक कहानी दे दी।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कादीपुर की माही ने बताया शौक नहीं है। गरीबी दूर करने के लिए रील बनाती हूं.....
    1
    कादीपुर की माही ने बताया शौक नहीं है। गरीबी दूर करने के लिए रील बनाती हूं.....
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निर्माणाधीन पानी टंकी ग्राम मालवा पोस्ट सराय भीखम ब्लॉक मोतिगरपुर में है जो कि 5 महीने से अधिक समय पहले काम बंद है
    4
    निर्माणाधीन पानी टंकी ग्राम मालवा पोस्ट सराय भीखम ब्लॉक मोतिगरपुर में है जो कि 5 महीने से अधिक समय पहले काम बंद है
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Salesperson जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • pakki road banaya jaye maine kai baar prdhan sunita pal ko bola gaya tabhi kuch kaam nhi kiya gaya uske baad maine cmhelp line pe call kar ke shikayat kiya tabhi bhi kaam nhi kiya jata bas yahi likh ke bej dete karya me samlit nhi karya ko samlit karke karya ko kara diya jayega 2022 se lekar 2026 tak yahi chala aa rha hai yahi javab sachiv ji dete hai muje jab tum ko kaam hi nhi karna hai bol dena chaiye nhi kar payega Mai tab mai aur kahi dekta hai shikayat ke liye
    2
    pakki road banaya jaye maine kai baar prdhan sunita pal ko bola gaya tabhi kuch kaam nhi kiya gaya uske baad maine cmhelp line pe call kar ke shikayat kiya tabhi bhi kaam nhi kiya jata bas yahi likh ke bej dete karya me samlit nhi karya ko samlit karke karya ko kara diya jayega 2022 se lekar 2026 tak yahi chala aa rha hai yahi javab sachiv ji dete hai muje jab tum ko kaam hi nhi karna hai bol dena chaiye nhi kar payega Mai tab mai aur kahi dekta hai shikayat ke liye
    user_Vinod Bindya
    Vinod Bindya
    Farmer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Vishal Nishad
    1
    Post by Vishal Nishad
    user_Vishal Nishad
    Vishal Nishad
    कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेरठ के दिल्ली गेट इलाके में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। सबा फरहत उर्फ नाजिया, जो 1988 में भारत आई थी, दो अलग-अलग नामों से फर्जी वोटर आईडी और दस्तावेजों के सहारे दशकों से यहाँ रह रही थी। इतना ही नहीं, अपनी पाकिस्तान में जन्मी बेटी के भी फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर विदेश यात्राएं करने और आईएसआई (ISI) से तार जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ कागजों का खेल है या किसी बड़े नेटवर्क की साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। #Meerut #BreakingNews #Investigation #SecurityAlert #FakeDocuments #UPPolice #NationalSecurity #IntelligenceAgency #LawEnforcement
    1
    मेरठ के दिल्ली गेट इलाके में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। सबा फरहत उर्फ नाजिया, जो 1988 में भारत आई थी, दो अलग-अलग नामों से फर्जी वोटर आईडी और दस्तावेजों के सहारे दशकों से यहाँ रह रही थी।
इतना ही नहीं, अपनी पाकिस्तान में जन्मी बेटी के भी फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर विदेश यात्राएं करने और आईएसआई (ISI) से तार जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ कागजों का खेल है या किसी बड़े नेटवर्क की साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
#Meerut #BreakingNews #Investigation #SecurityAlert #FakeDocuments #UPPolice #NationalSecurity #IntelligenceAgency #LawEnforcement
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *महाशिवरात्रि पर सपना सुशील मोटवानी एवं सपरिवार द्वारा भजन संध्या एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया* माधवनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त सपना सुशील मोटवानी जी एवं सपरिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात,भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया l लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से यह कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिसमें शिवजी की बारात बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई एवं बारात का सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई l धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत कटनी प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक दीपक अंश सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई
    1
    *जिला कटनी मध्य प्रदेश*
*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
*महाशिवरात्रि पर सपना सुशील मोटवानी एवं सपरिवार द्वारा भजन संध्या एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया*
माधवनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त सपना सुशील मोटवानी जी एवं सपरिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात,भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया l लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से यह कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिसमें शिवजी की बारात बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई एवं बारात का सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई l धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत कटनी प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक दीपक अंश  सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • सुलतानपुर। जनपद के थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम मदनपुर पनियारपुर में 16 फरवरी 2026 की रात लगभग 2:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि पत्नी शिल्पी सिंह ने अपने कथित साथी दीपक सिंह के साथ मिलकर अपने पति सुमित सिंह की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित पत्नी शिल्पी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्राप्त जानकारी और उसकी निशानदेही पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सह-अभियुक्त दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और टीमों को अहम सुराग मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। उधर परिजनों द्वारा मृतक सुमित सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    3
    सुलतानपुर। जनपद के थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम मदनपुर पनियारपुर में 16 फरवरी 2026 की रात लगभग 2:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि पत्नी शिल्पी सिंह ने अपने कथित साथी दीपक सिंह के साथ मिलकर अपने पति सुमित सिंह की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित पत्नी शिल्पी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्राप्त जानकारी और उसकी निशानदेही पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सह-अभियुक्त दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और टीमों को अहम सुराग मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। उधर परिजनों द्वारा मृतक सुमित सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.