logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर कमिश्नर-DIG ने भारत-नेपाल सोनौली सीमा का निरीक्षण किया, नेपाल त्रासदी पर बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा नेपाल में आई भयावह त्रासदी और सीमा सुरक्षा को लेकर गोरखपुर जोन के मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने आज महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सोनौली सीमा के नो मैन्स लेैंड का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एसएसबी की सीमा चौकी पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, इमीग्रेशन और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जानकारी के मुताबिक कमिश्नर और डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही, गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे 29 पर बॉर्डर के पास मुडिला गांव में बन रहे बहुउद्देशीय हब के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने बॉर्डर पर तैनात एसएसबी और इमीग्रेशन अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं, इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर क्षेत्र में कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बताई गई है, जिस पर काम किया जाएगा। नेपाल में आई आपदा को लेकर विदेश मंत्रालय नेपाल के संपर्क में है। नेपाल के कुछ लोगों के शव भारतीय क्षेत्र में बहकर आए थे। उन्हें जरूरी कार्रवाई के बाद सम्मानपूर्वक नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। नेपाल की आपदा में पूर्वांचल के कुछ लोग लापता हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आपदा से प्रभावित लोगों की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद की जा रही है।

9 hrs ago
user_अनूप शुक्ला
अनूप शुक्ला
Gorakhpur, Uttar Pradesh•
9 hrs ago

गोरखपुर कमिश्नर-DIG ने भारत-नेपाल सोनौली सीमा का निरीक्षण किया, नेपाल त्रासदी पर बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा नेपाल में आई भयावह त्रासदी और सीमा सुरक्षा को लेकर गोरखपुर जोन के मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने आज महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सोनौली सीमा के नो मैन्स लेैंड का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एसएसबी की सीमा चौकी पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, इमीग्रेशन और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जानकारी के मुताबिक कमिश्नर और डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही, गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे 29 पर बॉर्डर के पास मुडिला गांव में बन रहे बहुउद्देशीय हब के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने बॉर्डर पर तैनात एसएसबी और इमीग्रेशन अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं, इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर क्षेत्र में कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बताई गई है, जिस पर काम किया जाएगा। नेपाल में आई आपदा को लेकर विदेश मंत्रालय नेपाल के संपर्क में है। नेपाल के कुछ लोगों के शव भारतीय क्षेत्र में बहकर आए थे। उन्हें जरूरी कार्रवाई के बाद सम्मानपूर्वक नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। नेपाल की आपदा में पूर्वांचल के कुछ लोग लापता हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आपदा से प्रभावित लोगों की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर  की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया।
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाल गोपालों संग योगी आदित्यनाथ जी ने मनाया उत्सव गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर मुख्यमंत्री की तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, टॉफी और उपहार दिए। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेह उस समय और अधिक भावुक कर देने वाला रहा, जब उन्होंने कुछ बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर स्वयं चॉकलेट खोलकर खिलाई और उनसे प्यार-दुलार किया। इस दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भावनात्मक हो उठा। जन्माष्टमी समारोह के दौरान भजन-संध्या और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। रात होते-होते श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जैसे ही घड़ी की सुई रात्रि 12 बजे पर पहुंची, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास चारों ओर छा गया। शंखनाद, घंटियों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सोहर गीतों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने झूमते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समूचा गोरखनाथ मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान रहा और भव्य जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
    1
    गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाल गोपालों संग योगी आदित्यनाथ जी ने मनाया उत्सव

गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर मुख्यमंत्री की तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, टॉफी और उपहार दिए। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेह उस समय और अधिक भावुक कर देने वाला रहा, जब उन्होंने कुछ बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर स्वयं चॉकलेट खोलकर खिलाई और उनसे प्यार-दुलार किया। इस दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भावनात्मक हो उठा।
जन्माष्टमी समारोह के दौरान भजन-संध्या और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
रात होते-होते श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जैसे ही घड़ी की सुई रात्रि 12 बजे पर पहुंची, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास चारों ओर छा गया। शंखनाद, घंटियों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
“नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सोहर गीतों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने झूमते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समूचा गोरखनाथ मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान रहा और भव्य जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
    user_G News Journalist Vikas Sharma
    G News Journalist Vikas Sharma
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जय राज तोमर को हाई कोर्ट से बड़ी राहत | 11 महीने बाद बहाली | वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
    1
    जय राज तोमर को हाई कोर्ट से बड़ी राहत | 11 महीने बाद बहाली | वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया। #YogiAdityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया। #YogiAdityanath
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर  की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया। #YogiAdityanath 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर  की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया। #YogiAdityanath
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर के वार्ड नंबर 23, आजाद नगर बिछिया स्थित शिव सिंह क्षेत्रीय मार्ग पर बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कर सड़क से पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए।
    1
    गोरखपुर के वार्ड नंबर 23, आजाद नगर बिछिया स्थित शिव सिंह क्षेत्रीय मार्ग पर बारिश के बाद 
भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कर सड़क से पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप संतकबीर नगर जिले के एसपी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश गुरुवार दोपहर एक बजे जारी किया गया। निलंबन के दौरान चारों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से अटैच रहेंगे। एसपी ने निर्देश दिया है कि वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही, मनमानी और काम में ढिलाई बरतने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी बस्ती जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान दुधारा थाने के मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव की ड्यूटी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगाई गई थी। लेकिन ये पुलिसकर्मी अपने तय ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे। इन पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के तहत निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप




संतकबीर नगर जिले के एसपी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 
निलंबन का यह आदेश गुरुवार दोपहर एक बजे जारी किया गया। निलंबन के दौरान चारों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से अटैच रहेंगे। एसपी ने निर्देश दिया है कि वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही, मनमानी और काम में ढिलाई बरतने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी बस्ती जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान दुधारा थाने के मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव की ड्यूटी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगाई गई थी। लेकिन ये पुलिसकर्मी अपने तय ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे। 
इन पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के तहत निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • चीफ़ जस्टिस आफ ईरान का डेलिगेशन पहुंचा दिल्ली की एतिहासिक जामा मस्ज़िद अदा किया... जुमे की नमाज़, शाही इमाम सैय्यद शाहबान बुखारी ने गर्मजोशी से किया इस्तक़बाल दिल्ली पुलिस के थे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम.
    1
    चीफ़ जस्टिस आफ ईरान का डेलिगेशन पहुंचा दिल्ली की एतिहासिक जामा मस्ज़िद अदा किया...
जुमे की नमाज़, शाही इमाम सैय्यद शाहबान बुखारी ने गर्मजोशी से किया इस्तक़बाल दिल्ली पुलिस के थे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम.
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सपा से जुड़े राजनीतिक परिवार पर संकट? रे*प के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से हड़कंप... #Gorakhpur #GorakhpurNews #Belipar #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #ChauriChaura #SamajwadiParty #SPNews #AnupYadav #RapeCase #PoliceAction #BreakingNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #UPNewsHindi #GorakhpurLive #UPPolitics
    1
    सपा से जुड़े राजनीतिक परिवार पर संकट? रे*प के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से हड़कंप...

#Gorakhpur #GorakhpurNews #Belipar #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #ChauriChaura #SamajwadiParty #SPNews #AnupYadav #RapeCase #PoliceAction #BreakingNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #UPNewsHindi #GorakhpurLive #UPPolitics
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.