logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

" नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर _ काँग्रेस " संसद से सड़क तक एक ही नारा नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर के नारे गूंज रहें हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, कृष्णा कानू आदि ने कहा कि आज जब देशभर में एल पी जी की भारी कमी है, और लोग कतार में खड़े हैं, होटल, रेस्तरां छोटे, बड़े उद्योग इसकी कमी से जुझ रहे हैं, कितने बंद होने के कगार पर है, पर केंद्र सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, केवल झूठे दावे है। नेताओं ने कहा कि जब देश भारी संकट से जुझ रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चुनाव दौरे में मशगूल है, संसद से गायब है। नेताओं ने कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री का गायब रहना, कॉंग्रेस सहित सही विपक्षी पार्टियों के ज़बर्दस्त हंगामा, प्रदर्शन कर घरेलू गैस किल्लत पर प्रधानमंत्री का वक्तव्य आदि की मांग कर रहे हैं। संसद से सड़क तक नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर, कौमपरमाईज पी एम के नारे गूंज रहें हैं। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री, अमेरिका के हाथों के कठपुतली बने हुए हैं वहां के राष्ट्रपति से अखिर किसी बात की डर से कमपरमाईज किए हुए हैं, देश जानना चाहती है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू

3 hrs ago
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•
3 hrs ago

" नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर _ काँग्रेस " संसद से सड़क तक एक ही नारा नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर के नारे गूंज रहें हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, कृष्णा कानू आदि ने कहा कि आज जब देशभर में एल पी जी की भारी कमी है, और लोग कतार में खड़े हैं, होटल, रेस्तरां छोटे, बड़े उद्योग इसकी कमी से जुझ रहे हैं, कितने बंद होने के कगार पर है, पर केंद्र सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, केवल झूठे दावे है। नेताओं ने कहा कि जब देश भारी संकट से जुझ रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चुनाव दौरे में मशगूल है, संसद से गायब है। नेताओं ने कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री का गायब रहना, कॉंग्रेस सहित सही विपक्षी पार्टियों के ज़बर्दस्त हंगामा, प्रदर्शन कर घरेलू गैस किल्लत पर प्रधानमंत्री का वक्तव्य आदि की मांग कर रहे हैं। संसद से सड़क तक नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर, कौमपरमाईज पी एम के नारे गूंज रहें हैं। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री, अमेरिका के हाथों के कठपुतली बने हुए हैं वहां के राष्ट्रपति से अखिर किसी बात की डर से कमपरमाईज किए हुए हैं, देश जानना चाहती है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू

More news from बिहार and nearby areas
  • नया रोबोट आया है बिहार में
    1
    नया रोबोट आया है बिहार में
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    14 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया।
महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा।
इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    22 hrs ago
  • नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव, संजय वर्मा नवादा। जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड अंतर्गत बनिया बीघा गांव के रेहड़ा स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बनिया बीघा निवासी स्वर्गीय महावीर माहतो के पुत्र अनुज कुमार उर्फ सत्तू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अनुज कुमार शादीशुदा थे और उनके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
संजय वर्मा
नवादा। जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड अंतर्गत बनिया बीघा गांव के रेहड़ा स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान बनिया बीघा निवासी स्वर्गीय महावीर माहतो के पुत्र अनुज कुमार उर्फ सत्तू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अनुज कुमार शादीशुदा थे और उनके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    36 min ago
  • जदयू जिलाध्यक्ष बनाए गए राज किशोर दांगी #मुकेश विद्यार्थी की छुट्टी #कितना फायदा_कितना नुक़सान...!
    4
    जदयू जिलाध्यक्ष बनाए गए राज किशोर दांगी #मुकेश विद्यार्थी की छुट्टी #कितना फायदा_कितना नुक़सान...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    7 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    10 hrs ago
  • aaplogo ko jodi kaisi lagi
    1
    aaplogo ko jodi kaisi lagi
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator बेन, नालंदा, बिहार•
    20 hrs ago
  • हुलासगंज में नकली दवा के कारोबार का हुआ उद्वेदन छापेमारी में लगभग 21 लख रुपए की दवा बरामद दो लोगों को किया गया आरोपी
    1
    हुलासगंज में नकली दवा के कारोबार का हुआ उद्वेदन छापेमारी में लगभग 21 लख रुपए की दवा बरामद दो लोगों को किया गया आरोपी
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। 
अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के  साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। 
इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.