शाहजहांपुर। महानगर के लाला रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24 वें वर्ष में उत्साह के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव। शाहजहांपुर । 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन अर्चन उपरांत ढोल नगाड़ों एवं जयकारों के साथ जुलूस के रूप में सदर थाने के सामने से खिरनी बाग धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती पूजन करके शुरू कराया आरती पूजन आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना आयोजन गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. पिछले 24वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर शहर के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे हैं. समय के साथ इस आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. गणेश महोत्सव के तहत आज से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन शाम 8 बजे मंगल आरती होगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है. गणेश महोत्सव आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 4:30 बजे से 7:00 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे के द्वारा भगवान श्री राम कथा सुनाई जाएगी उसके उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे समिति ने शहरवासियों और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता, आस्था और सहयोग से 24वर्षों से आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव लगातार यादगार बन रहा है आज की आयोजन में सुदामा शिंदे अर्जुनसूर्यवंशी अनिल कदम अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता हर्षित गुप्ता नंदा सूर्यवंशी वंदना कदम साक्षी कदम सोनम त्रिपाठी रूपा पांडे रेनू गुप्ता बिंदु मिश्रा अधिका सहयोगरहा

- हैंडलाइन: 🚨 बुखार के इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जताने का किया प्रयास हैशटैग: #मदनापुर #शाहजहांपुर #जगवीर #बुखार #इलाज #युवककीमौत #सड़कपरविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #निजीडॉक्टर #इलाजमेंलापरवाही #पोस्टमार्टम #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरजलालाबादमार्ग #ShahjahanpurNews #Madanapur #BreakingNews #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हैंडलाइन: 🚨 बुखार के इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जताने का किया प्रयास हैशटैग: #मदनापुर #शाहजहांपुर #जगवीर #बुखार #इलाज #युवककीमौत #सड़कपरविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #निजीडॉक्टर #इलाजमेंलापरवाही #पोस्टमार्टम #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरजलालाबादमार्ग #ShahjahanpurNews #Madanapur #BreakingNews #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- एस्ट्रोटर्फ और प्लैनेटोरियम निर्माण में सुस्ती पर डीएम सख्त, 👉तय समय में काम पूरा करने के निर्देश शाहजहांपुर। निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और प्लैनेटोरियम की धीमी रफ्तार को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की। उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति और पूरा होने की समय-सीमा की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एस्ट्रोटर्फ मैदान के निरीक्षण में डीएम ने क्रीड़ा अधिकारी से निर्माण पूरा होने की निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए पूछा कि परियोजना कब तक पूरी होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना पूरी हो। डीएम ने कहा कि जिले में चल रहे विकास और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे होने चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।1
- काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान1
- कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता अभियान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, काजल रही प्रथम कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता अभियान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, काजल रही प्रथम शााहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस अवसर पर अध्यापिका निकहत परवीन , दीपेंद्र कौर के नेतृत्व मेंएक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई और बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया। इस विशेष अवसर पर छात्रों के बीच स्वच्छता से संबंधित एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता के विभिन्न संदेशों को चार्ट पेपर पर उकेरा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्याया ने द्वितीय स्थान और अनुराग ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी बच्चों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।1
- bichchhu fal ki visheshtaen video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen bichchhu fal ki visheshtaen video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, सेल्समैन को धमकी देने का आरोप अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, सेल्समैन को धमकी देने का आरोप कार्रवाई के बाद महिला पर दुकान पहुंचकर धमकाने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शाहजहांपुर/तिलहर। थाना तिलहर क्षेत्र की विरसिंहपुर चौकी अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद महिला पर देशी शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे को कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता रजनीश के अनुसार, गांव निवासी सरला देवी पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप लगते रहे हैं। उनका दावा है कि महिला के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। इसके बावजूद कथित रूप से अवैध शराब का कारोबार जारी रहने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। आरोप है कि छापेमारी की कार्रवाई से नाराज महिला बाद में गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंची। वहां मौजूद सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर पाएंगे और वह अवैध शराब की बिक्री जारी रखेगी। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी पुलिस और आबकारी विभाग से जांच की अपेक्षा की जा रही है। हालांकि, महिला पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है तथा पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।1
- अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, महिला पर सेल्समैन को धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल शाहजहांपुर।तिलहर थाना क्षेत्र की विरसिंहपुर चौकी अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद महिला द्वारा देशी शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रजनीश के मुताबिक, गांव निवासी सरला देवी पर लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं और इसके बावजूद कथित कारोबार जारी है। आरोप है कि आबकारी विभाग की छापेमारी के बाद महिला देशी शराब की दुकान पर पहुंची और वहां मौजूद सेल्समैन तथा दुकान मालिक के बेटे को धमकाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि “तुम कुछ नहीं कर पाओगे, हम खुलेआम अवैध शराब बेचेंगे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।1
- काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान शाहजहांपुर। काकुत्स्थ दिवस के अवसर पर गांधी भवन सभागार में श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कलमकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, कला, साहित्य, विधि, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और बच्चों के मार्गदर्शक हैं। शिक्षक व गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मेधावी बच्चों का सम्मान करना समाजहित में अच्छी पहल है और काकुत्स्थ समाज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।1