logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार में मंशादेवी मंदिर रोपवे में किराया वृद्धि का जिन्न एकबार फिर बोतल से बाहर है। चर्चा है कि कंपनी ने मंशादेवी मंदिर रोपवे का किराया बढ़ाया है और इसके लिए निगम पार्षदों को उपकृत किया गया है। इसके लिए कुछ नगर निगम पार्षदों ने मेयर किरण जैसल को ज्ञापन देकर रोपवे किराए में वृद्धि के लिए पार्षदों को धन दिये जाने के आरोपों की जांच की मांग की है। पार्षद शुभम मैंदोला, अहसान अंसारी, आदेश सैनी, अनुज सिंह, भूपेंद्र, निशा नौड़ियाल, मनोज परालिया, नागेंद्र राणा, मोनिका सैनी आदि ने कहा कि रोपवे के किराए में वृद्धि तथा पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से संबंधित चर्चाओं से नगर निगम और पार्षदों की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। यदि आरोप सत्य हैं, तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। यदि समाचार असत्य है, तो झूठी एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं रोपवे प्रबंधन ने दस फीसदी की वृद्धि को स्वीकारते हुए इसे अनुबंध अनुरूप बताया है। हरिद्वार में कंपनी हैड मनोज डोभाल ने बताया कि गत दो वर्षों में निगम ने टिकट सेस और लीज रेंट में 25 फीसदी की वृद्धि की है, जबकि कंपनी ने महज दस फीसदी रेंंट बढ़ाया है और यह वृद्धि अनुबंध अनुसार की गई है और इसमें कुछ भी अवैधानिक नहीं है। उन्होंने इसके लिए धन बांटने की खबरों को बेबुनियाद बताया है। (_कुमार दुष्यंत_)

5 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
5 hrs ago
26d6b666-466c-432e-b928-7f55c4d145a4

हरिद्वार में मंशादेवी मंदिर रोपवे में किराया वृद्धि का जिन्न एकबार फिर बोतल से बाहर है। चर्चा है कि कंपनी ने मंशादेवी मंदिर रोपवे का किराया बढ़ाया है और इसके लिए निगम पार्षदों को उपकृत किया गया है। इसके लिए कुछ नगर निगम पार्षदों ने मेयर किरण जैसल को ज्ञापन देकर रोपवे किराए में वृद्धि के लिए पार्षदों को धन दिये जाने के आरोपों की जांच की मांग की है। पार्षद शुभम मैंदोला, अहसान अंसारी, आदेश सैनी, अनुज सिंह, भूपेंद्र, निशा नौड़ियाल, मनोज परालिया, नागेंद्र राणा, मोनिका सैनी आदि ने कहा कि रोपवे के किराए में वृद्धि तथा पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से संबंधित चर्चाओं से नगर निगम और पार्षदों की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। यदि आरोप सत्य हैं, तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। यदि समाचार असत्य है, तो झूठी एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं रोपवे प्रबंधन ने दस फीसदी की वृद्धि को स्वीकारते हुए इसे अनुबंध अनुरूप बताया है। हरिद्वार में कंपनी हैड मनोज डोभाल ने बताया कि गत दो वर्षों में निगम ने टिकट सेस और लीज रेंट में 25 फीसदी की वृद्धि की है, जबकि कंपनी ने महज दस फीसदी रेंंट बढ़ाया है और यह वृद्धि अनुबंध अनुसार की गई है और इसमें कुछ भी अवैधानिक नहीं है। उन्होंने इसके लिए धन बांटने की खबरों को बेबुनियाद बताया है। (_कुमार दुष्यंत_)

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
    1
    हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल
देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
    user_हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    4
    हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है।
1.  डॉ. सतपाल सैनी  जिला संरक्षक, रुड़की 
2.  डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी,  हरिद्वार
3.  श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार
4.  श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 
5.  श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 
6.  श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 
सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि  आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    user_ Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Social club हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। लक्सर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भेंस खरीदने आये एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना बीती 14 जुलाई को हुई थी पीड़ित द्वारा लक्सर पुलिस को 4 लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई तो मामले की मास्टरमाइंड महिला निकली जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था आज सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लक्सर पुलिसक्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है ।
    1
    लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भेंस खरीदने आये एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना बीती 14 जुलाई को हुई थी पीड़ित द्वारा लक्सर पुलिस को 4 लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई तो मामले की मास्टरमाइंड महिला निकली जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था आज सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लक्सर पुलिसक्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है ।
    user_उत्तराखंड टीवी न्यूज
    उत्तराखंड टीवी न्यूज
    Physiotherapist लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • दर्दनाक सड़क हादसा पीछे से आ रही पीकअप ने कांवड़ियों को उड़ाया मौके पर मची अफरातफरी, प्रशासन सभी शिव भक्तों ने निर्धारित मार्ग पर चलने की करता है।
    1
    दर्दनाक सड़क हादसा पीछे से आ रही पीकअप ने कांवड़ियों को उड़ाया मौके पर मची अफरातफरी, प्रशासन सभी शिव भक्तों ने निर्धारित मार्ग पर चलने की करता है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.