logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 hrs ago
user_CHANDAN KUMAR
CHANDAN KUMAR
Doctor भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
17 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर जगदीशपुर के इन्फो कैंपस कंप्यूटर सेंटर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -
    1
    शिक्षक दिवस के अवसर पर जगदीशपुर के इन्फो कैंपस कंप्यूटर सेंटर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 तीयर में पत्नी की हत्या का मामला, पुलिस उपाधीक्षक ने दी अहम जानकारी 📍 भोजपुर। दिनांक 04 सितंबर 2026 को तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक, जगदीशपुर ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ देखिए पुलिस उपाधीक्षक, जगदीशपुर का पूरा बाइट... #भोजपुर #आरा #तीयर #पत्नीकीहत्या #पुलिसकार्रवाई #जगदीशपुर #BhojpurNews #AraNews #जनताकीआवाजआरा #ReporterPankajSingh
    1
    🚨 तीयर में पत्नी की हत्या का मामला, पुलिस उपाधीक्षक ने दी अहम जानकारी
📍 भोजपुर। दिनांक 04 सितंबर 2026 को तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक, जगदीशपुर ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
🎙️ देखिए पुलिस उपाधीक्षक, जगदीशपुर का पूरा बाइट...
#भोजपुर #आरा #तीयर #पत्नीकीहत्या #पुलिसकार्रवाई #जगदीशपुर #BhojpurNews #AraNews #जनताकीआवाजआरा #ReporterPankajSingh
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में बाढ़ ग्रस्त लोगों को सेव नहीं मिलने पर सभी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड और बाढ़ ग्रस्त लोगों ने बड़हरा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन की। बड़हरा प्रखंड, भोजपुर मेरा नाम जयराम यादव है, बड़हरा। प्रति वर्ष बाढ़ आती है, लेकिन किसी तरह की तैयारी नहीं होती है। यहाँ की जनता त्रस्त है। केवल बयानबाजी होती है। बयानबाजी करके जनता को परेशान किया जाता है। यहाँ न कोई व्यवस्था बनती है और न ही जनता को लाभ पहुँचता है, केवल जनता को गुमराह किया जाता है। यही बात है कि बड़हरा में जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार की ओर से किसी तरह का लाभ नहीं दिया जा रहा है। केवल नेता लोग घूमते हैं और कहते हैं कि बहुत लाभ मिल रहा है, जबकि हकीकत में लाभ नहीं मिल रहा है। इसीलिए सभी मुखिया जी लोग धरना पर बैठे हैं, पंचायत समिति के लोग धरना पर बैठे हैं। ना तो अनुश्रवण समिति की कोई तैयारी की जाती है, ना ही बाढ़ की तैयारी होती है। इसलिए बाढ़ आ जाने के बाद जब जनता आती है, तो प्रशासनिक व्यवस्था खुद बेचैन हो जाती है। हर दल के लोगों को बुलाया जाता था, सभी लोगों को बुलाया जाता था, लेकिन कोई भी इस काम पर ध्यान नहीं देता है। अफवाह फैली हुई है कि बाढ़ क्षेत्र में हम लोगों को लाभ मिलता है, लेकिन पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। थोड़ा दिखाया जाता है और थोड़ा ही मिलता है, बस नाम के लिए है।
    1
    भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में बाढ़ ग्रस्त लोगों को सेव नहीं मिलने पर सभी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड और बाढ़ ग्रस्त लोगों ने बड़हरा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन की।
बड़हरा प्रखंड, भोजपुर
मेरा नाम जयराम यादव है, बड़हरा।
प्रति वर्ष बाढ़ आती है, लेकिन किसी तरह की तैयारी नहीं होती है।
यहाँ की जनता त्रस्त है। केवल बयानबाजी होती है। बयानबाजी करके जनता को परेशान किया जाता है। यहाँ न कोई व्यवस्था बनती है और न ही जनता को लाभ पहुँचता है, केवल जनता को गुमराह किया जाता है।
यही बात है कि बड़हरा में जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार की ओर से किसी तरह का लाभ नहीं दिया जा रहा है। केवल नेता लोग घूमते हैं और कहते हैं कि बहुत लाभ मिल रहा है, जबकि हकीकत में लाभ नहीं मिल रहा है।
इसीलिए सभी मुखिया जी लोग धरना पर बैठे हैं, पंचायत समिति के लोग धरना पर बैठे हैं।
ना तो अनुश्रवण समिति की कोई तैयारी की जाती है, ना ही बाढ़ की तैयारी होती है। इसलिए बाढ़ आ जाने के बाद जब जनता आती है, तो प्रशासनिक व्यवस्था खुद बेचैन हो जाती है।
हर दल के लोगों को बुलाया जाता था, सभी लोगों को बुलाया जाता था, लेकिन कोई भी इस काम पर ध्यान नहीं देता है।
अफवाह फैली हुई है कि बाढ़ क्षेत्र में हम लोगों को लाभ मिलता है, लेकिन पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। थोड़ा दिखाया जाता है और थोड़ा ही मिलता है, बस नाम के लिए है।
    user_Yashoda Kunwar
    Yashoda Kunwar
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚨 बड़हरा में बाढ़ राहत को लेकर मुखिया संघ का हल्लाबोल! राहत सामग्री नहीं मिलने से भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू बड़हरा। बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मुखिया संघ बड़हरा ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुखिया संघ ने बड़हरा प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे मुखिया और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बड़हरा प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और उन्हें तत्काल राहत सामग्री की जरूरत है। ऐसे में राहत व्यवस्था में कथित कमी से बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मुखिया संघ ने बिहार सरकार से बाढ़ पीड़ितों तक पर्याप्त राहत सामग्री पहुंचाने और अपनी विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। वहीं, मुखिया संघ ने सरकार को आंदोलन तेज करने की खुली चेतावनी दी है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर बिहार सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन को बड़हरा से लेकर पूरे भोजपुर और पटना की सड़कों तक ले जाया जाएगा। मुखिया संघ के इस ऐलान के बाद अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की राहत को लेकर क्या कदम उठाया जाता है। 🔥 राहत की मांग पर मुखिया संघ का धरना, अब पटना तक आंदोलन की चेतावनी! #बड़हरा #बाढ़ #बाढ़राहत #मुखियासंघ #भोजपुर #आरा #BiharNews #BiharFlood #FloodRelief #BreakingNews
    1
    🚨 बड़हरा में बाढ़ राहत को लेकर मुखिया संघ का हल्लाबोल!

राहत सामग्री नहीं मिलने से भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बड़हरा। बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मुखिया संघ बड़हरा ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुखिया संघ ने बड़हरा प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

धरने पर बैठे मुखिया और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बड़हरा प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और उन्हें तत्काल राहत सामग्री की जरूरत है। ऐसे में राहत व्यवस्था में कथित कमी से बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

मुखिया संघ ने बिहार सरकार से बाढ़ पीड़ितों तक पर्याप्त राहत सामग्री पहुंचाने और अपनी विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।

वहीं, मुखिया संघ ने सरकार को आंदोलन तेज करने की खुली चेतावनी दी है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर बिहार सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन को बड़हरा से लेकर पूरे भोजपुर और पटना की सड़कों तक ले जाया जाएगा।

मुखिया संघ के इस ऐलान के बाद अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की राहत को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

🔥 राहत की मांग पर मुखिया संघ का धरना, अब पटना तक आंदोलन की चेतावनी!

#बड़हरा #बाढ़ #बाढ़राहत #मुखियासंघ #भोजपुर #आरा #BiharNews #BiharFlood #FloodRelief #BreakingNews
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • शिक्षा को मिली नई उड़ान: बरुही + 2 उच्च विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन Writing भोजपुर जिला के सहार प्रखंड क्षेत्र स्थित बरुही +2 उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर में बने इस नए भवन में नीचे से ऊपर तक कुल 6 क्लासरूम हैं, जिनमें विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ कंप्यूटर व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। नए भवन के निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में नए भवन और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम लता कुमारी ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षक एवं प्रधानाचार्य का फूल-माला से भव्य स्वागत किया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार, गीता कुमारी, आसिफ अहमद एवं मोहम्मद हारून सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नवनिर्मित भवन और कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता से विद्यालय में शिक्षा का स्तर बेहतर होने की उम्मीद है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Dharmendra Kumar ki report
    1
    शिक्षा को मिली नई उड़ान: बरुही  + 2 उच्च विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
Writing
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड क्षेत्र स्थित बरुही +2 उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर में बने इस नए भवन में नीचे से ऊपर तक कुल 6 क्लासरूम हैं, जिनमें विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ कंप्यूटर व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
नए भवन के निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में नए भवन और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम लता कुमारी ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षक एवं प्रधानाचार्य का फूल-माला से भव्य स्वागत किया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार, गीता कुमारी, आसिफ अहमद एवं मोहम्मद हारून सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नवनिर्मित भवन और कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता से विद्यालय में शिक्षा का स्तर बेहतर होने की उम्मीद है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Dharmendra Kumar ki report
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    29 min ago
  • ASHA Worker के बैग को चाकू से फाड़कर पर्स निकाला, पुलिस से सुरक्षा की मांग कलेर, अरवल में एक ASHA Worker के बैग को चाकू से फाड़कर उसमें रखा पर्स निकाल लिया गया। इस घटना से ASHA Worker काफी दुखी हैं। ASHA Worker को अपने काम के सिलसिले में रोजाना आना-जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस से अनुरोध है कि क्षेत्र में गश्ती और निगरानी टाइट की जाए, ताकि आगे ऐसी घटना न हो।
    1
    ASHA Worker के बैग को चाकू से फाड़कर पर्स निकाला, पुलिस से सुरक्षा की मांग
कलेर, अरवल में एक ASHA Worker के बैग को चाकू से फाड़कर उसमें रखा पर्स निकाल लिया गया। इस घटना से ASHA Worker काफी दुखी हैं। ASHA Worker को अपने काम के सिलसिले में रोजाना आना-जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस से अनुरोध है कि क्षेत्र में गश्ती और निगरानी टाइट की जाए, ताकि आगे ऐसी घटना न हो।
    user_Vlogger news reporter
    Vlogger news reporter
    Photographer कलेर, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • 📚 छात्र की उन्नति में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक : डॉ. अर्चना सिंह 🎓 बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें शिक्षक : डॉ. कुमार द्विजेन्द्र संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस 📍 आरा। शहर के शुभ नारायण नगर, मझौवाँ स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 🎤 प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को कच्ची मिट्टी की तरह लेकर उन्हें कुम्हार की भांति गढ़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही बच्चों को अच्छा, सच्चा और ईमानदार इंसान बना सकता है, जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “जब विद्यालय के बच्चे अच्छी नौकरी प्राप्त कर अपने प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए वापस विद्यालय आते हैं, तो शिक्षक को सबसे अधिक खुशी होती है।” 🎤 निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि शिक्षा संस्कार की जननी है। बच्चों को पढ़ाने का उद्देश्य केवल उन्हें डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों को अपने पुत्र-पुत्री की तरह मानें और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा वे अपने घर के बच्चों के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में बच्चे अपने शिक्षकों के व्यवहार, पहनावे, आचरण, अनुशासन और कार्यशैली का अनुसरण करते हैं। इसलिए शिक्षकों को स्वयं संस्कारवान बनना होगा, तभी बच्चे भी संस्कारवान बनेंगे। उन्होंने कहा, “आपकी सफलता बच्चों में ही समाहित है, इसलिए अपने आपको साबित करें।” विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने कहा कि संभावना स्कूल बच्चों को नन्हे पौधे से विशाल वृक्ष का रूप देता है। उन्होंने विद्यालय की हालिया सीबीएसई परीक्षा की टॉपर छात्रा सृष्टि कुमारी का उदाहरण दिया। अनुशासन प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों और उनके अभिभावकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा विद्यार्थियों में अच्छे गुणों का विकास करना चाहिए। 🎶 समारोह के दौरान संगीत शिक्षक महेश शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं संगीत शिक्षक अमितेश रंजन ने भक्ति भजन और धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गजल प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य शिक्षक चिन्टू कुमार की प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय की छात्राओं ने “ज्ञान के दाता सर्वपल्ली राधाकृष्णन का वंदन है” स्वागत गीत एवं “सारे तीरथ धाम आपके चरणों में...” शिक्षक दिवस गीत प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। 🎁 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्राचार्या एवं निदेशक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। 📸 फोटो : शिक्षक दिवस समारोह, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, आरा #शिक्षकदिवस #TeacherDay #संभावना_आवासीय_उच्च_विद्यालय #डॉ_राधाकृष्णन #डॉ_अर्चना_सिंह #डॉ_कुमार_द्विजेन्द्र #आरा #भोजपुर #शिक्षा #संस्कार #जनताकीआवाजआरान्यूज़
    1
    📚 छात्र की उन्नति में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक : डॉ. अर्चना सिंह
🎓 बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें शिक्षक : डॉ. कुमार द्विजेन्द्र
संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
📍 आरा। शहर के शुभ नारायण नगर, मझौवाँ स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
🎤 प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को कच्ची मिट्टी की तरह लेकर उन्हें कुम्हार की भांति गढ़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही बच्चों को अच्छा, सच्चा और ईमानदार इंसान बना सकता है, जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “जब विद्यालय के बच्चे अच्छी नौकरी प्राप्त कर अपने प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए वापस विद्यालय आते हैं, तो शिक्षक को सबसे अधिक खुशी होती है।”
🎤 निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि शिक्षा संस्कार की जननी है। बच्चों को पढ़ाने का उद्देश्य केवल उन्हें डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों को अपने पुत्र-पुत्री की तरह मानें और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा वे अपने घर के बच्चों के साथ करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में बच्चे अपने शिक्षकों के व्यवहार, पहनावे, आचरण, अनुशासन और कार्यशैली का अनुसरण करते हैं। इसलिए शिक्षकों को स्वयं संस्कारवान बनना होगा, तभी बच्चे भी संस्कारवान बनेंगे। उन्होंने कहा, “आपकी सफलता बच्चों में ही समाहित है, इसलिए अपने आपको साबित करें।”
विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने कहा कि संभावना स्कूल बच्चों को नन्हे पौधे से विशाल वृक्ष का रूप देता है। उन्होंने विद्यालय की हालिया सीबीएसई परीक्षा की टॉपर छात्रा सृष्टि कुमारी का उदाहरण दिया।
अनुशासन प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों और उनके अभिभावकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा विद्यार्थियों में अच्छे गुणों का विकास करना चाहिए।
🎶 समारोह के दौरान संगीत शिक्षक महेश शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं संगीत शिक्षक अमितेश रंजन ने भक्ति भजन और धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गजल प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य शिक्षक चिन्टू कुमार की प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विद्यालय की छात्राओं ने “ज्ञान के दाता सर्वपल्ली राधाकृष्णन का वंदन है” स्वागत गीत एवं “सारे तीरथ धाम आपके चरणों में...” शिक्षक दिवस गीत प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए।
🎁 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्राचार्या एवं निदेशक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया।
📸 फोटो : शिक्षक दिवस समारोह, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, आरा
#शिक्षकदिवस #TeacherDay #संभावना_आवासीय_उच्च_विद्यालय #डॉ_राधाकृष्णन #डॉ_अर्चना_सिंह #डॉ_कुमार_द्विजेन्द्र #आरा #भोजपुर #शिक्षा #संस्कार #जनताकीआवाजआरान्यूज़
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिलौटी के पैराडाइज विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -
    1
    बिलौटी के पैराडाइज विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड में बाढ़ ग्रस्त लोगों को सुविधा नहीं मिलने पर गांव के सभी आम जनता, सभी वार्ड एवं सभी पंचायत का मुखिया बड़हरा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किये। डीएम साहब ने सख्त निर्देश दिया है एडीएम साहब को, एसडीओ साहब को कि हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है। मुखिया साहब, समिति साहब, वार्ड साहब लोग जितने लोग है पंचायती राज के, ये सब लोग होते है अपने गाँव के प्रधान और सारी जनता इन लोग के पास आती है और पाँच दिन से ये ड्रामा चल रहा है इसका नतीजा है जो अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला। आप दस को चमकी ले जाकर कहीं बाँट रहे है, कोई पाँच चमकी ले जाकर बाँट रहे है, इससे जनता का काम होगा? आप अनुसरण समिति बना लीजिए, पहले गाँव में सर्व समिति है उसको बना लीजिए। समिति के साथ एसडीओ, एक एक पंचायत में एक एक अफसर सीएम साहब तैनात कर दिए, हम वही बात करके आए है। हर पंचायत में एक एक अफसर तैयार है, वहाँ सबको चिट्ठी दीजिए, खाने का रसोईया, हर जगह हर पंचायत में एक एक गाँव में बड़ा पंचायत हर जगह किचन खोलिए। जिलाधिकारी से मिल के आए हैं बाढ़ क्षेत्र घोषित करने के लिए। जिलाधिकारी साहब ने मौखिक रूप से हमको बताया और आश्वस्त किया कि राम बाबू जी हमारी मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, आपका क्षेत्र में बाढ़ आया हुआ है हम लोग इसको जितने लोग हैं सबको पैसा देंगे। बाढ़ घोषित हो चुका है मुख्यमंत्री जी से बात हो चुकी है। उसके बाद भी देखा जा रहा है कि कहीं भी सामुदायिक किचन का व्यवस्था अभी तक नहीं हुआ है। डीएम साहब ने कहा कि हर जगह जहाँ भी विस्थापित हुए हैं वहाँ और गाँव में जो लोग छत पर लेटे हुए हैं उनके यहाँ सामुदायिक किचन तुरंत खोलने के लिए एडीएम साहब को भेजा गया है। यहाँ पर हमने मुखिया जी के लोग का भी शिकायत किया, ब्लॉक में कल कोई नहीं था, रात में मुखिया जी लोग यहाँ धरना पर बारिश में बैठा हुआ है। मुखिया से उनका कहना है कि तीन दिन से केवल लिखा-पढ़ी का काम चालू हो रहा है। हम तो रोज खतरे में है, बीस जगह तो हम अपने से सामुदायिक किचन चला रहे है। ये क्या हो रहा है कि वो लोग गाड़ी से जाता है और जाकर दस गोट चमकी वीडियो कॉल पर दिखाकर बाँट दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ये लोग हैं क्या होते हैं उनको पता नहीं है। हमने बहुत सारी बातें डीएम साहब से की है, बहुत अच्छे से बात को सुने और सबकी समस्याओं को हल करने के लिए हर जगह हर पंचायत में एक एक अफसर लगा दिया जाए। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, सब लोग आपस में बैठकर समिति बनाकर अपना अपना चमकी उठाए। मुखिया जी लोग क्यों नहीं बैठेंगे भाई गाँव में, ये लोग सुनते है ना, ये लोग जनता के प्रतिनिधि है। गाँव में चार सामुदायिक किचन होना चाहिए, गाँव में चारों तरफ पानी से डूबा है। बहुत ही लापरवाही है लेकिन अब लापरवाही नहीं होगी। अब बाढ़ को लेकर हम लोग ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। सभी मुखिया अपना-अपना वार्ड में प्लास्टिक बांटेंगे, त्रिपाल बांटेंगे, खाने की भी व्यवस्था कराएंगे।
    1
    भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड में बाढ़ ग्रस्त लोगों को सुविधा नहीं मिलने पर गांव के सभी आम जनता, सभी वार्ड एवं सभी पंचायत का मुखिया बड़हरा ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किये।
डीएम साहब ने सख्त निर्देश दिया है एडीएम साहब को, एसडीओ साहब को कि हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है। मुखिया साहब, समिति साहब, वार्ड साहब लोग जितने लोग है पंचायती राज के, ये सब लोग होते है अपने गाँव के प्रधान और सारी जनता इन लोग के पास आती है और पाँच दिन से ये ड्रामा चल रहा है इसका नतीजा है जो अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला। आप दस को चमकी ले जाकर कहीं बाँट रहे है, कोई पाँच चमकी ले जाकर बाँट रहे है, इससे जनता का काम होगा? आप अनुसरण समिति बना लीजिए, पहले गाँव में सर्व समिति है उसको बना लीजिए।
समिति के साथ एसडीओ, एक एक पंचायत में एक एक अफसर सीएम साहब तैनात कर दिए, हम वही बात करके आए है। हर पंचायत में एक एक अफसर तैयार है, वहाँ सबको चिट्ठी दीजिए, खाने का रसोईया, हर जगह हर पंचायत में एक एक गाँव में बड़ा पंचायत हर जगह किचन खोलिए।
जिलाधिकारी से मिल के आए हैं बाढ़ क्षेत्र घोषित करने के लिए। जिलाधिकारी साहब ने मौखिक रूप से हमको बताया और आश्वस्त किया कि राम बाबू जी हमारी मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, आपका क्षेत्र में बाढ़ आया हुआ है हम लोग इसको जितने लोग हैं सबको पैसा देंगे। बाढ़ घोषित हो चुका है मुख्यमंत्री जी से बात हो चुकी है।
उसके बाद भी देखा जा रहा है कि कहीं भी सामुदायिक किचन का व्यवस्था अभी तक नहीं हुआ है।
डीएम साहब ने कहा कि हर जगह जहाँ भी विस्थापित हुए हैं वहाँ और गाँव में जो लोग छत पर लेटे हुए हैं उनके यहाँ सामुदायिक किचन तुरंत खोलने के लिए एडीएम साहब को भेजा गया है। यहाँ पर हमने मुखिया जी के लोग का भी शिकायत किया, ब्लॉक में कल कोई नहीं था, रात में मुखिया जी लोग यहाँ धरना पर बारिश में बैठा हुआ है।
मुखिया से उनका कहना है कि तीन दिन से केवल लिखा-पढ़ी का काम चालू हो रहा है। हम तो रोज खतरे में है, बीस जगह तो हम अपने से सामुदायिक किचन चला रहे है। ये क्या हो रहा है कि वो लोग गाड़ी से जाता है और जाकर दस गोट चमकी वीडियो कॉल पर दिखाकर बाँट दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ये लोग हैं क्या होते हैं उनको पता नहीं है।
हमने बहुत सारी बातें डीएम साहब से की है, बहुत अच्छे से बात को सुने और सबकी समस्याओं को हल करने के लिए हर जगह हर पंचायत में एक एक अफसर लगा दिया जाए। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, सब लोग आपस में बैठकर समिति बनाकर अपना अपना चमकी उठाए। मुखिया जी लोग क्यों नहीं बैठेंगे भाई गाँव में, ये लोग सुनते है ना, ये लोग जनता के प्रतिनिधि है।
गाँव में चार सामुदायिक किचन होना चाहिए, गाँव में चारों तरफ पानी से डूबा है। बहुत ही लापरवाही है लेकिन अब लापरवाही नहीं होगी।
अब बाढ़ को लेकर हम लोग ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। सभी मुखिया अपना-अपना वार्ड में प्लास्टिक बांटेंगे, त्रिपाल बांटेंगे, खाने की भी व्यवस्था कराएंगे।
    user_Yashoda Kunwar
    Yashoda Kunwar
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.