logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका बीकानेर: गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका बीकानेर में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर सर्किल के पास बिजली विभाग कार्यालय के नजदीक गंदे पानी के नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह यातायात थाना मोड़ के सामने राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वयंसेवी संस्था वेलफेयर के कार्यकर्ताओं ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।शव की हालत काफी खराब थी और वह करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। मौके पर ही शव की पहचान प्रेमाराम के रूप में हुई, जो सूरतगढ़ ठुकराना के निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

2 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
2 hrs ago

बीकानेर गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका बीकानेर: गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका बीकानेर में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर सर्किल के पास बिजली विभाग कार्यालय के नजदीक गंदे पानी के नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह यातायात थाना मोड़ के सामने राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वयंसेवी संस्था वेलफेयर के कार्यकर्ताओं ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।शव की हालत काफी खराब थी और वह करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। मौके पर ही शव की पहचान प्रेमाराम के रूप में हुई, जो सूरतगढ़ ठुकराना के निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीकानेर में नाले में लास मिलने से मचा हड़कम- पीबीएम हॉस्पिटल नाला #bikaner #news
    1
    बीकानेर में नाले में लास मिलने से मचा हड़कम- पीबीएम हॉस्पिटल नाला #bikaner #news
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 min ago
  • 🎉 पप्पर बना के भेज दिया! 🎂 हाजी मक़सूद अहमद को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! 🌟 आपके लिए एक और सराहनीय शायरी: "जन्मदिन मुबारक हो, खुशियाँ आपके कदमों में हों, आपकी जिंदगी में प्यार और सुख भर जाएँ।"
    1
    🎉 पप्पर बना के भेज दिया! 🎂
हाजी मक़सूद अहमद को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! 🌟
आपके लिए एक और सराहनीय शायरी:
"जन्मदिन मुबारक हो, खुशियाँ आपके कदमों में हों,
आपकी जिंदगी में प्यार और सुख भर जाएँ।"
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    20 min ago
  • पत्रकार इकबाल खान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोड शो के दौरान एक नागरिक पीएम मोदी से गैस को लेकर शिकायत करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच से एक व्यक्ति आवाज लगाते हुए कहता है, गैस नहीं मिल रहा सर”, जिस पर वहां मौजूद लोग भी ध्यान देने लगते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है हो सकता हो फर्जी बनाया गया हो और ये भी कि यह वीडियो कब और कहां का है,इनकी भी पुष्टि नहीं हुई है । लेकिन इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आम जनता की परेशानी बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इस तरह के वायरल वीडियो कई बार जमीनी हकीकत की झलक भी दिखाते हैं, लेकिन बिना पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी हो सकती है।फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोड शो के दौरान एक नागरिक पीएम मोदी से गैस को लेकर शिकायत करता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच से एक व्यक्ति आवाज लगाते हुए कहता है, गैस नहीं मिल रहा सर”, जिस पर वहां मौजूद लोग भी ध्यान देने लगते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है हो सकता हो फर्जी बनाया गया हो और ये भी  कि यह वीडियो कब और कहां का है,इनकी भी पुष्टि नहीं हुई है । लेकिन इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आम जनता की परेशानी बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं। जानकारों का  मानना है कि इस तरह के वायरल वीडियो कई बार जमीनी हकीकत की झलक भी दिखाते हैं, लेकिन बिना पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी हो सकती है।फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब 6–7 दिन पुराना बताया जा रहा है और पूरी तरह सड़-गल चुका था। हैरानी की बात यह है कि मृतक के शरीर के कुछ अंग भी गायब पाए गए। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। #BikanerNews #rajasthan #bikanerupdate #news #breakingnews
    1
    बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव करीब 6–7 दिन पुराना बताया जा रहा है और पूरी तरह सड़-गल चुका था।
हैरानी की बात यह है कि मृतक के शरीर के कुछ अंग भी गायब पाए गए।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
#BikanerNews #rajasthan #bikanerupdate #news #breakingnews
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 का परिणाम जारी कर दिया गया जिसमें श्री डूंगरगढ़ के शुभम बोथरा 99% लेकर जिले में टॉप व प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। इस अवसर पर श्री डूंगरगढ़ के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में स्कूली छात्रा का भाव है स्वागत किया गया
    1
    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 का परिणाम जारी कर दिया गया जिसमें श्री डूंगरगढ़ के शुभम बोथरा 99% लेकर जिले में टॉप व प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। इस अवसर पर श्री डूंगरगढ़ के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में स्कूली छात्रा का भाव है स्वागत किया गया
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • नागौर/भांवडा,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी एक 10 चक्का डम्पर जब्त डम्पर चालक सुनिल गिरफ्तार दौराने नाकाबंदी आरोपी चालक सरहद चरड़ा में अवैध बजरी से भरे हुए डम्पर को खाली कर भाग गया, पुलिस टीम द्वारा पीछा करके सरहद डेहरू से डम्पर एवं उसके चालक को डिटेन किया गया। थाना भावण्डा पुलिस टीम की रही कार्यवाही।
    2
    नागौर/भांवडा,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी एक 10 चक्का डम्पर जब्त
डम्पर चालक सुनिल गिरफ्तार
दौराने नाकाबंदी आरोपी चालक सरहद चरड़ा में अवैध बजरी से भरे हुए डम्पर को खाली कर भाग गया, पुलिस टीम द्वारा पीछा करके सरहद डेहरू से डम्पर एवं उसके चालक को डिटेन किया गया। थाना भावण्डा पुलिस टीम की रही कार्यवाही।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बिहार में शर्मनाक वारदात: महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार पत्रकार इकबाल खान ऑल इंडिया रिपोर्टिंग, बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी की गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, महिला किराने का सामान लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती उसका वीडियो भी बना लिया।मामले के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। महिलाओं की सुरक्षा भारत में बहुत कम है अब तो दरिंदे हर जगह मौजूद है,, ऐसे में महिला,अपनी सुरक्षा उपकरण साथ में रखे।
    1
    बिहार में शर्मनाक वारदात: महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार इकबाल खान ऑल इंडिया रिपोर्टिंग,
बिहार के नालंदा  जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी की गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, महिला किराने का सामान लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती उसका वीडियो भी बना लिया।मामले के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। महिलाओं की सुरक्षा भारत में बहुत कम है अब तो दरिंदे हर जगह मौजूद है,, ऐसे में महिला,अपनी सुरक्षा उपकरण साथ में रखे।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.