लक्सर में फ्लैग मार्च, कावड़ मेला 2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत लक्सर में फ्लैग मार्च, कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लक्सर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की मौजूदगी का संदेश देना रहा। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ मेले को सुरक्षित और सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग ही सुरक्षित कांवड़ मेले की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस हर कदम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
लक्सर में फ्लैग मार्च, कावड़ मेला 2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत लक्सर में फ्लैग मार्च, कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लक्सर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की मौजूदगी का संदेश देना रहा। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ मेले को सुरक्षित और सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग ही सुरक्षित कांवड़ मेले की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस हर कदम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
- 📱 अब मोबाइल पर चमकेगी युवाओं की प्रतिभा!।।।।।।।।।।।।।।।।।।। 🚨 The Aman Times 🚨 📱 अब मोबाइल पर चमकेगी युवाओं की प्रतिभा! 🏆 डिजिटल युवा महोत्सव-2026-27 के जरिए उत्तराखण्ड के युवाओं को अपनी फिटनेस, संस्कृति और क्रिएटिविटी दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा Fit Uttarakhand App के माध्यम से अपनी वीडियो, रील और फोटो अपलोड कर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 💪 प्रतियोगिता में सूर्य नमस्कार, पुश-अप, स्क्वाट, स्किपिंग, प्लैंक और फिटनेस फिनाले के साथ-साथ "मेरा जनपद-मेरी पहचान", My Uttarakhand My Pride, युवा फोटोग्राफी चैलेंज और One Minute One Skill जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। 💰 जिला स्तर पर आकर्षक नकद पुरस्कार: 🥇 प्रथम – ₹5,000 🥈 द्वितीय – ₹3,000 🥉 तृतीय – ₹2,000 📍 जिलाधिकारी मनीष कुमार ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह महोत्सव उत्तराखण्ड की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।1
- धर्म नगरी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब धर्म नगरी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब1
- हरिद्वार में LJP (रामविलास) का बड़ा ऐलान | सराय रोड निर्माण की मांग, कांवड़ यात्रा के बाद आंदोलन की चेतावनी हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर और प्रदेश महासचिव (संगठन) अंकुर कर्णवाल ने ज्वालापुर स्थित सराय रोड की जर्जर स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। पार्टी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपकर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। साथ ही कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पार्टी आंदोलन नहीं करेगी, लेकिन यदि यात्रा समाप्त होने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार, जनहित के मुद्दों और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। ऐसी ही निष्पक्ष और तेज़ खबरों के लिए Shraddha TV Network को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने विचार Comment में ज़रूर लिखें। #Haridwar #Jwalapur #SaraiRoad #LJPRamVilas #ChiragPaswan #UttarakhandNews #VishalSinghThakur #AnkurKarnwal #PoliticalNews #ShraddhaTVNetwork1
- वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया । डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे । बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर1
- राजा दक्ष प्रजापति जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली: नजीबाबाद में समाज ने आदर्शों को याद कर संकल्प लिए नजीबाबाद में प्रजापति समाज ने राजा दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर लायंस क्लब नजीबाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयंती कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, बुजुर्गों और युवाओं ने राजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों और विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने समाज को शिक्षा, एकता और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नंदराम चक्रवर्ती, अजय कुमार प्रताप, सुनील प्रजापति और देवराज प्रजापति ने देवराज प्रजापति की युवा टीम को सम्मानित किया। सभी सदस्यों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने आगामी वर्ष में भी राजा दक्ष प्रजापति जयंती को और अधिक भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रजापति दक्ष समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, बुजुर्ग, युवा साथी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोभायात्रा पूरे मार्ग में फूलों और नारों से गूंजती रही, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा।1
- अखाड़ा परिषद विवाद में बढ़ी जुबानी जंग! भगत राम का महंत रवींद्र पुरी पर तीखा हमला" अखाड़ा परिषद विवाद में बढ़ी जुबानी जंग! भगत राम का महंत रवींद्र पुरी पर तीखा हमला"1
- (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर रुड़की से है आज महक सिंह को आखिर घर पर ही पुलिस द्वारा क्यों कर लिया जाता है डिटेन देखये पूरी खबर देखिए और सुनिए क्या कहा वीडियो में.....1