दूनी में मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कम उम्र का संदिग्ध नजर आया दूनी में मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कम उम्र का संदिग्ध नजर आया दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। दूनी कस्बे में एक गरीब परिवार की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम टोकरावास निवासी नानूलाल मीणा की मोटरसाइकिल गुरुवार को दूनी में चोरी हो गई। नानूलाल मीणा आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसे में मोटरसाइकिल चोरी होने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।मोटरसाइकिल चोरी की घटना से जुड़े वीडियो और फोटो में कम उम्र का एक बच्चा/युवक संदिग्ध रूप से नजर आ रहा है। लोगों के अनुसार, जिस तरह से मोटरसाइकिल को आसानी से चोरी किया गया, उससे कस्बे में वाहन सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति वीडियो या फोटो में दिखाई दे रहे बच्चे को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है,तो पुलिस अथवा संबंधित परिवार को सूचना देकर सहयोग करें।साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर मोटरसाइकिल बरामद करने और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
दूनी में मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कम उम्र का संदिग्ध नजर आया दूनी में मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कम उम्र का संदिग्ध नजर आया दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। दूनी कस्बे में एक गरीब परिवार की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम टोकरावास निवासी नानूलाल मीणा की मोटरसाइकिल गुरुवार को दूनी में चोरी हो गई। नानूलाल मीणा आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसे में मोटरसाइकिल चोरी होने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।मोटरसाइकिल चोरी की घटना से जुड़े वीडियो और फोटो में कम उम्र का एक बच्चा/युवक संदिग्ध रूप से नजर आ रहा है। लोगों के अनुसार, जिस तरह से मोटरसाइकिल को आसानी से चोरी किया गया, उससे कस्बे में वाहन सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति वीडियो या फोटो में दिखाई दे रहे बच्चे को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है,तो पुलिस अथवा संबंधित परिवार को सूचना देकर सहयोग करें।साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर मोटरसाइकिल बरामद करने और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
- श्री विजय सिंह हाड़ा जी महाराज के वार्षिक मेले के दान/चढ़ावे का पूरा हिसाब1
- विकसित भारत - जन सेवा अभियान के तहत आयोजित हुये रक्तदान शिविर* *07 स्थानों पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर* सवाई माधोपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जायेगा। जिस के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चिकित्सालयों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिले मे 07 पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिले मे जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, रिया हॉस्पिटल गंगापुरसिटी, सी पी हॉस्पिटल गंगापुर सिटी, वर्धमान हॉस्पिटल गंगापुरसिटी, रणथम्भोर ब्लड सेंटर सवाई माधोपुर, रिद्धि सिद्धि ब्लड सेंटर जीवन सर्जिकल हॉस्पिटल मे आयोजन किया गया। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का राज्य स्तरीय दल की सदस्य कनिका शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तेजराम मीना ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविरों मे चिकित्सा संस्थान के चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ, एएनएम, 104, 108 एम्बुलेंस के वाहन चालक व स्टॉफ एवं स्वयं सेवी संस्थानों व आमजन द्वारा रक्तदान निदेशालय के निर्देशानुसार जिला अस्पतालों, निजी ब्लड बैंको युवा समूहों, सामाजिक संगठनों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं ने सहभागिता सुनिश्चित की गयी व आगामी माह मे खण्ड स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों आयोजन कर अधिकतम जन सहभागिता किये जाने के प्रयास किये जाएंगे। सीएमएचओ ने आमजन से अपील है कि वे भी इस पुनीत कार्य का हिस्सा बन कर रक्तदान कर अपना सहयोग अवश्य देवे। साथ ही माई जी ओ वी डॉट इन पर जाकर शपथ अवश्य ले।रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं, ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। *रक्तदान है जीवनदान* रक्तदान मानव जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिलता है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूताओं, हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है। जिले में अधिकाधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।1
- किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में जुटे, 15वें रक्तदान शिविर में 94 यूनिट शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की अनोखी पहल पूरे प्रदेश में सराहना का विषय बनी हुई है। 5 सितंबर 2011 से शुरू किया गया रक्तदान और पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष नगर निकाय चुनाव के बावजूद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा गेट में 15वां रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 94 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य है। शाहपुरा के शिक्षकों की यह पहल अनुकरणीय है और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ऐसे शिविरों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक अक्षरदान के साथ रक्तदान कर जीवन बचा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार आते हैं। बीसीएमओ डॉ. चेनाराम कुमावत और जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया और प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधा भेंट किया गया। विशेष आकर्षण जुड़वां दिव्यांश और देवांशु का जन्मदिन रहा, जो अपने माता-पिता शिक्षक दंपत्ति के साथ शिविर में मनाया गया। मूल रूप से शाहपुरा निवासी एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने आयोजक देवीलाल बैरवा और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजा। शिविर में सबसे खास बात रही कि रामचंद्र बैरवा ने 40वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, सूर्यप्रकाश ओझा, पुखराज जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी, सड़कों पर बहा पानी उड़द की फसल खराब होने का किसानों ने जताया अंदेशा, गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग चौथ का बरवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कस्बे की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं रेलवे स्टेशन के समीप स्थित निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के दौरान सड़कों पर पानी का बहाव होने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। गुरुवार को हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण भी बनी है। खेतों में खड़ी फसलों पर बारिश का असर पड़ा है। किसान रामलाल ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब हो गई है। लगातार बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों की गिरदावरी करवाकर उड़द की फसल में हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- री-पोलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, पुलिस ने खंगाला घटनास्थल1
- रणथंबोर में-गाइडों का स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम हेडलाइन-रणथंभौर में गाइडों का स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम संपन्न,नए पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग की तैयारियां हुई शुरू सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में आगामी एक अक्टूबर से नये पर्यटन सत्र का आगाज़ होगा , जिसे लेकर वन विभाग द्वारा तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई है । वन विभाग द्वारा रणथंभौर में सुचारू और सुव्यवस्थित पर्यटन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है । इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा नेचर गाइड और वन्य जीव गाइडों के लिए रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में नेचर गाइड और ईडीसी गाईडो को रणथम्भौर के इतिहास, यहां पाए जाने वाले जीव, जंतु, वनस्पति, पारिस्थितिकी सहित अन्य विषयों के बारे में विशेषज्ञो द्वारा ऑडियो वीडियो के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध फील्ड बायोलॉजिस्ट डॉक्टर धर्मेंद्र खांडल, बालेन्दु सिंह, मैराज WWF के नवीन कुमार ने पशु पक्षियों एंव वन्यजीवों आदि की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान रणथंभौर के पर्यटन उपवन संरक्षक संजीव शर्मा ने रणथंभौर में टाईगर सफारी के दौरान गाइडों को बरती जाने वाली सावधानियां और नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। गौरतलब है कि मानसून सत्र के दौरान रणथंभौर के मुख्य जोनों में पर्यटन गतिविधियां तीन माह के लिए बंद कर दी जाती है ,अब आगामी एक अक्टूबर से रणथंभौर के मुख्य जोनों में एक बार फिर से पर्यटन गतिविधियां शुरू कर दी जायेगी ,इसी के चलते नये पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग तैयारियों में जुटा हुवा है ।1
- भाजपा का बूथ हटाया वार्ड नंबर -3 रोजड़ी खुली दादागिरी यहां से भाजपा की प्रत्याशी सौसर बाइ चुनाव हार गई भाग संख्या 13..1
- 2500 वोट की फतह... शानू इनायत का शानदार इस्तकबाल पहली चुनावी पारी में भाजपा के युसूफ कड़क को दी मात, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत1