Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर राजस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। J.P.Nadda
Kailash Fulwari
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर राजस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। J.P.Nadda
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो1 hr ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। मंडोर गार्डन के मुख्य गेट पर 18 अप्रैल की शाम अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना में पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि गेट पर पिछले तीन दिनों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- राजस्थान के आजमीने हज की पहली फ्लाइट आज दारुल हुकुमत जयपुर से रवाना होगी। जयपुर हवाई अड्डे पर अब 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लब्बैक अल्लाह हुमैमा लब्बैक की सदाए सुनाई देंगी। इस मर्तबा राजस्थान भर से 4584 आजमीने हज जा रहे है, जिसमे 197 अजमेर से शामिल है। अजमेर से आज 20 अप्रैल यानी पीर के रोज़ 17 आजमीने हज पहली उड़ान से रवाना होंगे। अजमेर जिले से इस साल खाना-ए-काबा और रौजा-ए-रसूल की जियारत के लिए 197 खुशनसीब आजमीन-ए-हज का कारवां रवाना हो रहा है जो तक़रीबन 45 दिन के मुक़द्दस सफर पर रहेगा। इन हाजियों का सफर जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद ऐम्बार्केशन पाइंट से मुकद्दस सरजमीं के लिए तय है। खादीमुल हुज्जाज हाजी डॉक्टर रमज़ान खान के मुताबिक़ कुल अजमेर जिले के 197 आजमीने हज में से 180 आजमीन जयपुर से मदीना मुनव्वरा की सीधी फ्लाइट लेंगे। प्लाइट्स शेड्यूल के तहत 27 अप्रैल को हाजियों का सबसे बड़ा रूहानी मंज़र देखने को मिलेगा, जिसमे एक साथ अजमेर के 65 आजमीने हज जयपुर से मदीना के लिए हवाई परवाज करेंगे। वहीं 28 अप्रैल को सबसे छोटा काफिला सिर्फ 2 आजमीन ही अजमेर से रवाना होंगे। जयपुर से हर रोज़ फ्लाइट्स रवाना होगी जिसमें 20 अप्रैल: 17 आजमीने हज, 21 अप्रैल: 10, 22 अप्रैल: 14, 23 अप्रैल: 25, 24 अप्रैल: 11, 25 अप्रैल: 19, 26 अप्रैल: 17, 27 अप्रैल: 65, 28 अप्रैल: 02 आजमीन शामिल रहेंगे। इसके अलावा दीगर शहरों से भी राजस्थान के आजमीने हज की उड़ान होगी। जिसमें दिल्ली से 8, अहमदाबाद से 5 और मुंबई से 4 आजमीने हज मुकद्दस सफर पर जा रहे है। खास बात ये भी है कि अजमेर जिले से 6 खुशनसीब शॉर्ट हज की सआदत भी हासिल करेंगे। सफरे हज में “शॉर्ट हज” का मतलब कम वक़्त वाला हज पैकेज होता है। इसमें सफरे हज आम तौर पर 35 से 40 दिन में मुक़म्मल होता है तो शॉर्ट सफरे हज में 10–20 दिन में हज मुक़म्मल कर लिया जाता हैं। ये सोहलियात खासकर नौकरीपेशा या कम वक़्त वाले लोगों के लिए ज़रूरत होती है। मुक़द्दस सफरे हज पर जा रहे लोग बेहद खुश है और अपने रिश्तेदारों और फेमलीज़ क साथ जयपुर हवाई अड्डे पहुंच रहे है। आजमीने हज से मुलाक़ात कर मिलने जुलने वाले उन्हें गुलपोशी कर गले लगा रहे है। ऐसे में हज के लिए रवाना हो रहे आजमीने हज की खुशी का भी कोई ठिकाना नही रहा। रहमातुल लील आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के रोज़े के दीदार और खाना ए क़ाबा का तवाफ़ के लिए आजमीने हज का दिल बेचैन नज़र आया।1
- अजमेर के नसीराबाद रोड और आदर्श नगर के मध्य पेट्रोल पंप के सामने नॉन-वेंडिंग जोन में ठेले लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही ठेले वाले सड़क पर आधी रोड तक फैल जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां एक एक्सीडेंट भी हो चुका है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, ठेलों से सामान खरीदने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। सामाजिक संस्था "एक पहल सेवा" के संस्थापक शैलेश गर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले समझाइश दी जाए, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस समस्या का समाधान होता है।1
- Post by Mohan Swami1
- अजमेर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीवाटिका और अरावली अपार्टमेंट्स में देर रात जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में ‘रेड्डी अन्ना’ साइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस बड़ी कार्रवाई में लोकेश सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में 20 से 22 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपये के खेल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अजमेर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- Post by Kailash Fulwari1