logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ​सम्पूर्णानगर, खीरी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान 5.0' के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। ​दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना सम्पूर्णानगर की एण्टीरोमियो टीम जब पब्लिक इण्टर कालेज मोड के पास पहुँची, तो वहाँ फील्ड के पास आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही थीं। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पुत्र शिव कुमार प्रजापति (निवासी ग्राम सिंगाही खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ​धारा 296 BNS क्या है? > पूर्व में यह धारा IPC 294 के समान थी, जो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने या अश्लील शब्द बोलने (जिससे दूसरों को क्षोभ हो) से संबंधित है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर कारावास या जुर्माने का प्रावधान है।​इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में ​उ0नि0 अवधेश कुमार रावत ​का0 टिंकू प्रजापति ​म0का0 नीतू (थाना सम्पूर्णानगर, खीरी)

20 hrs ago
user_Aman kumar gupta
Aman kumar gupta
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
5a7d6573-4a24-464d-b5fb-942ae2cdf47b

मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ​सम्पूर्णानगर, खीरी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान 5.0' के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। ​दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना सम्पूर्णानगर की एण्टीरोमियो टीम जब पब्लिक इण्टर कालेज मोड के पास पहुँची, तो वहाँ फील्ड के पास आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही थीं। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पुत्र शिव कुमार प्रजापति (निवासी ग्राम सिंगाही खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ​धारा 296 BNS क्या है? > पूर्व में यह धारा IPC 294 के समान थी, जो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने या अश्लील शब्द बोलने (जिससे दूसरों को क्षोभ हो) से संबंधित है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर कारावास या जुर्माने का प्रावधान है।​इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में ​उ0नि0 अवधेश कुमार रावत ​का0 टिंकू प्रजापति ​म0का0 नीतू (थाना सम्पूर्णानगर, खीरी)

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद
    1
    बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, 
सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, 
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, 
सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद
    user_Lakhimpur Kheri News
    Lakhimpur Kheri News
    पत्रकार Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    3 hrs ago
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, 
लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by News click india
    1
    Post by News click india
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    1
    नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है 
लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूरनपुर/पीलीभीत।शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक युवक पर दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही है, जिन्होंने युवक को घर से बाहर खींचकर सड़क पर बेरहमी से पीटा और गला दबाने की कोशिश भी की।घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गनेशगंज निवासी कुलवीर सिंह के घर उनकी बहन अपने साथियों के साथ पहुंची थी। जैसे ही घर का दरवाजा खुला, पहले से घात लगाए खड़े लोगों ने कुलवीर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क तक घसीटते हुए ले जाया गया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई।आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गर्दन दबाकर जान लेने की भी कोशिश की।इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।पीड़ित के अनुसार, यह विवाद जमीन और मकान को लेकर चल रहा है, जिस पर पहले से ही मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने आरोप लगाया कि हमलावर उसी विवाद के चलते दबाव बनाने के लिए हमला करने आए थे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।यह घटना न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ती उदासीनता को भी उजागर करती है, जहां मदद के बजाय लोग सिर्फ तमाशा देखते रह जाते हैं।
    1
    पूरनपुर/पीलीभीत।शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक युवक पर दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही है, जिन्होंने युवक को घर से बाहर खींचकर सड़क पर बेरहमी से पीटा और गला दबाने की कोशिश भी की।घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गनेशगंज निवासी कुलवीर सिंह के घर उनकी बहन अपने साथियों के साथ पहुंची थी। जैसे ही घर का दरवाजा खुला, पहले से घात लगाए खड़े लोगों ने कुलवीर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क तक घसीटते हुए ले जाया गया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई।आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गर्दन दबाकर जान लेने की भी कोशिश की।इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।पीड़ित के अनुसार, यह विवाद जमीन और मकान को लेकर चल रहा है, जिस पर पहले से ही मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने आरोप लगाया कि हमलावर उसी विवाद के चलते दबाव बनाने के लिए हमला करने आए थे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।यह घटना न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ती उदासीनता को भी उजागर करती है, जहां मदद के बजाय लोग सिर्फ तमाशा देखते रह जाते हैं।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    1
    समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
#भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सरसो का तेल लूटने को मची होड़ लोग आपदा में भी अवसर तलाश ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा शनिवार सुबह टोंक से गुजरते नेशनल हाईवे-52 पर देखने को मिला, जहां दाखिया गांव के पास कोटा से जयपुर जा रहे सरसों तेल से भरे टैंकर को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर के ऊपरी हिस्से में छेद हो गया और तेल सड़क पर बहने लगा। इसके बाद तो गांव वालों में सरसों तेल बटोरने की होड़ मच गई- कोई ड्रम, कोई पीपा तो कोई बाल्टी लेकर सड़क से तेल भरता नजर आया
    1
    सरसो का तेल लूटने को मची होड़
लोग आपदा में भी अवसर तलाश ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा शनिवार सुबह टोंक से गुजरते नेशनल हाईवे-52 पर देखने को मिला, जहां दाखिया गांव के पास कोटा से जयपुर जा रहे सरसों तेल से भरे टैंकर को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर के ऊपरी हिस्से में छेद हो गया और तेल सड़क पर बहने लगा। इसके बाद तो गांव वालों में सरसों तेल बटोरने की होड़ मच गई- कोई ड्रम, कोई पीपा तो कोई बाल्टी लेकर सड़क से तेल भरता नजर आया
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    1
    समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
#भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    user_लाखन आर्मी जिला संयोजक
    लाखन आर्मी जिला संयोजक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संवाददाता: AIMA बिहार ब्यूरो पटना में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए हेलमेट पहने पांच हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश अचानक शोरूम में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काउंटर से जेवरात समेटने लगे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
    1
    संवाददाता: AIMA बिहार ब्यूरो
पटना में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए हेलमेट पहने पांच हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश अचानक शोरूम में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काउंटर से जेवरात समेटने लगे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
    user_आकाश सिंह
    आकाश सिंह
    Pharmacist गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.