logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शिवरों का डीएम अतुल वत्स ने किया निरीक्षण.... श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से सिकंदराराऊ तक कांवड़ यात्रा मार्ग और विभिन्न शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाथरस से सलेमपुर चौकी तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने शिविरों में रोस्टर के अनुसार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का मिलान किया, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की भी जांच की तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम और एसपी ने शिविरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। सभी कैमरे ऑनलाइन पाए गए, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।

1 hr ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सीएमओ ने किया कांवड़ कैंपों व मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण हाथरस। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस द्वारा ब्लॉक सासनी, ब्लॉक हसायन तथा ब्लॉक सिकन्दराराऊ के सभी कांवड़ कैंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगला रति, चमरौली मंदिर, जरौली कला कचोरा, अगसोली, पीपल गांव, नगला जलाल, पंत चौराहा, हनुमान चौकी, बिजहरी, रुहेरी, महमूदपुर बरसे इत्यादि कांवड़ कैंपों का जायजा लिया गया। सीएमओ ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी चेक करते हुए जानकारी ली कि कितने मरीज वहां आए हैं और उनका क्या उपचार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया है। औषधियों की उपलब्धता को भी चेक किया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा एवं नगला वीर सहाय में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले। नगला वीर सहाय में पानी की टंकी लगाए जाने की आवश्यकता पाई गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा में समरसेबल को ठीक कराए जाने के लिए विभागीय जूनियर इंजीनियर को निर्देशित कर दिया गया है।
    4
    सीएमओ ने किया कांवड़ कैंपों व मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण

हाथरस। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस द्वारा ब्लॉक सासनी, ब्लॉक हसायन तथा ब्लॉक सिकन्दराराऊ के सभी कांवड़ कैंपों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगला रति, चमरौली मंदिर, जरौली कला कचोरा, अगसोली, पीपल गांव, नगला जलाल, पंत चौराहा, हनुमान चौकी, बिजहरी, रुहेरी, महमूदपुर बरसे इत्यादि कांवड़ कैंपों का जायजा लिया गया। 
सीएमओ ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी चेक करते हुए जानकारी ली कि कितने मरीज वहां आए हैं और उनका क्या उपचार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया है। औषधियों की उपलब्धता को भी चेक किया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा एवं नगला वीर सहाय में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले। 
नगला वीर सहाय में पानी की टंकी लगाए जाने की आवश्यकता पाई गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा में समरसेबल को ठीक कराए जाने के लिए विभागीय जूनियर इंजीनियर को निर्देशित कर दिया गया है।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • श्रावण के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ 14 वर्षीय किशोर राजघाट से पैदल यात्रा कर लाया कांवड़ सासनी के गांव रुदायन में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चहुं ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गांव में उस समय माहौल और भी भावुक और भक्तिमय हो गया, जब गांव का ही दीपक शर्मा का 15 वर्षीय किशोर विट्टू शर्मा राजघाट से पैदल कांवड़ लेकर गांव पहुंचा। इतनी कम उम्र में कठिन पैदल यात्रा तय कर जल लाने वाले इस नन्हे शिवभक्त के उत्साह और अटूट श्रद्धा की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। गांव की सीमा में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ कांवड़िया किशोर बिट्टू शर्मा का भव्य स्वागत किया। राजघाट से लाए गए पवित्र गंगाजल से किशोर ने गांव के प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गांव के अन्य शिवालयों में भगवान का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फल अर्पित किए। सावन के पहले सोमवार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन गांव और आसपास का माहौल भक्ति के रंगों में रंगा रहा।
    4
    श्रावण के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़
14 वर्षीय किशोर राजघाट से पैदल यात्रा कर लाया कांवड़ 
सासनी के गांव रुदायन में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चहुं ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गांव में उस समय माहौल और भी भावुक और भक्तिमय हो गया, जब गांव का ही दीपक शर्मा का 15 वर्षीय किशोर विट्टू शर्मा राजघाट से पैदल कांवड़ लेकर गांव पहुंचा। इतनी कम उम्र में कठिन पैदल यात्रा तय कर जल लाने वाले इस नन्हे शिवभक्त के उत्साह और अटूट श्रद्धा की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। गांव की सीमा में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ कांवड़िया किशोर बिट्टू शर्मा का भव्य स्वागत किया। राजघाट से लाए गए पवित्र गंगाजल से किशोर ने गांव के प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गांव के अन्य शिवालयों में भगवान का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फल अर्पित किए।  सावन के पहले सोमवार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन गांव और आसपास का माहौल भक्ति के रंगों में रंगा रहा।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एटा: कॉपी-किताब की जगह हाथों में थमाई कूड़ा गाड़ी, मासूम बच्चों से करवाया जा रहा सफाई का काम एटा। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले गुरुकुल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां जिन बच्चों के हाथों में कॉपी-पेंसिल होनी चाहिए, उनसे कूड़ा उठवाया जा रहा है। संस्था में सफाईकर्मी होने के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों से गंदगी साफ कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुरुकुल एटा प्रबंधन बच्चों से जबरन सफाई का काम करवा रहा है। वायरल तस्वीरों/वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हे बच्चे कूड़ा गाड़ी खींचते नजर आ रहे हैं। अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संस्था में अगर सफाई कर्मचारी नहीं हैं तो उन्हें नियुक्त किया जाए, न कि बच्चों का शोषण किया जाए। यह न सिर्फ बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का भी उल्लंघन है। लोगों ने DM एटा से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
    3
    एटा: कॉपी-किताब की जगह हाथों में थमाई कूड़ा गाड़ी, मासूम बच्चों से करवाया जा रहा सफाई का काम
एटा। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले गुरुकुल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां जिन बच्चों के हाथों में कॉपी-पेंसिल होनी चाहिए, उनसे कूड़ा उठवाया जा रहा है। संस्था में सफाईकर्मी होने के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों से गंदगी साफ कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुरुकुल एटा प्रबंधन बच्चों से जबरन सफाई का काम करवा रहा है। वायरल तस्वीरों/वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हे बच्चे कूड़ा गाड़ी खींचते नजर आ रहे हैं। 
अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संस्था में अगर सफाई कर्मचारी नहीं हैं तो उन्हें नियुक्त किया जाए, न कि बच्चों का शोषण किया जाए। यह न सिर्फ बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का भी उल्लंघन है।
लोगों ने DM एटा से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • मथुरा में कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों को बांटी गई सामग्री पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान ​मथुरा कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान देव नगर में दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन और सहायता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मथुरा जनपद के पुलिस पेंशनर एवं कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को फल वस्त्र तथा लेखन सामग्री पठन पाठन का सामान का वितरण किया गया ​कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर एवं कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अचल सिंह उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप कोषाध्यक्ष हीरालाल भगोर तथा सचिव अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की और बच्चों को सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की इस पहल पर शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर बांकेलाल यादव एवं सेक्रेटरी के बी यादव एडवोकेट द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया संस्थान की ओर से पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों को साफा पहनाकर माला अर्पण कर तथा डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया गया ​संस्थान द्वारा मिले इस सम्मान से गदगद होकर पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं और उम्मीद जताई कि संस्थान आगे भी समाजहित और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा ​इस अवसर पर संस्थान के सचिव कृष्ण बिहारी यादव प्रधानाचार्य रोहित चौधरी विनय यादव जितेन्द्र यादव तरुण चतुर्वेदी ममता यादव विद्यावती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक मौजूद रहे
    4
    मथुरा में कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों को बांटी गई सामग्री पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
​मथुरा कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान देव नगर में दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन और सहायता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मथुरा जनपद के पुलिस पेंशनर एवं कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को फल वस्त्र तथा लेखन सामग्री पठन पाठन का सामान का वितरण किया गया ​कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर एवं कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अचल सिंह उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप कोषाध्यक्ष हीरालाल भगोर तथा सचिव अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की और बच्चों को सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की इस पहल पर शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर बांकेलाल यादव एवं सेक्रेटरी के बी यादव एडवोकेट द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया संस्थान की ओर से पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों को साफा पहनाकर माला अर्पण कर तथा डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया गया ​संस्थान द्वारा मिले इस सम्मान से गदगद होकर पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं और उम्मीद जताई कि संस्थान आगे भी समाजहित और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा ​इस अवसर पर संस्थान के सचिव कृष्ण बिहारी यादव प्रधानाचार्य रोहित चौधरी विनय यादव जितेन्द्र यादव तरुण चतुर्वेदी ममता यादव विद्यावती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक मौजूद रहे
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान मथुरा में सोमवार रात करीब 10 बजे बीएसए कॉलेज के समीप दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बावजूद सांडों को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिस पर फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर निगम की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें वृंदावन की गौशाला भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह खुला नाला लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बावजूद अब तक इसे ढका नहीं गया है। लोगों और गौरक्षकों ने नगर निगम से जल्द नाले को कवर कराने की मांग की है।
    1
    बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान

मथुरा में सोमवार रात करीब 10 बजे बीएसए कॉलेज के समीप दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बावजूद सांडों को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिस पर फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर निगम की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें वृंदावन की गौशाला भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह खुला नाला लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बावजूद अब तक इसे ढका नहीं गया है। लोगों और गौरक्षकों ने नगर निगम से जल्द नाले को कवर कराने की मांग की है।
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago

    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    44 min ago
  • मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 8 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 8 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए
    4
    मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 8 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण मथुरा
वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 8 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महावन पीडब्लूडी व राजस्व टीम मार्ग चौड़ीकरण में बाधक भवन चिन्हित किए प्रदेश सरकार द्वारा मार्ग चौड़ीकरण का कार्य पूरे प्रदेश में चल रहा है महावन तहसील के अंतर्गत आने वाला मथुरा सादाबाद मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है जिसके तहत कस्बा महावन में चौड़ीकरण में बाधक बन रहे भवन टीम द्वारा निशानदेही मंगलवार को राजस्व टीम व लोक निर्माण विभाग की टीम द्वार की गई और उन भावनाओं के आगे निशान लगा दिए गए बहुत जल्दी ही इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाएगा जिससे कि यहां आए दिन आने वाली जाम की समस्या से लोगों को निजात भी मिल सकेगी
    1
    महावन पीडब्लूडी व राजस्व टीम मार्ग चौड़ीकरण में बाधक भवन  चिन्हित किए 
प्रदेश सरकार द्वारा मार्ग चौड़ीकरण का कार्य पूरे प्रदेश में चल रहा है महावन तहसील के अंतर्गत आने वाला मथुरा सादाबाद मार्ग का भी चौड़ीकरण  किया जा रहा है जिसके तहत कस्बा महावन में चौड़ीकरण में बाधक बन रहे भवन टीम द्वारा निशानदेही मंगलवार को राजस्व टीम व लोक निर्माण विभाग की टीम द्वार की गई और उन भावनाओं के आगे निशान लगा दिए गए बहुत जल्दी ही इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाएगा जिससे कि यहां आए दिन आने वाली जाम की समस्या से लोगों को निजात भी मिल सकेगी
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा नवादा चौराहे के आस पास कोई ट्रक पलटने की सूचना है उसमें ड्राइवर और कनेक्टर दोनों घायल है अभी का मामला है अगर कोई पत्रकार भाई हो तो कृपया जांच कर कवरेज करने की कृपा करें
    1
    मथुरा नवादा चौराहे के आस पास कोई ट्रक पलटने की सूचना है उसमें ड्राइवर और कनेक्टर दोनों घायल है अभी का मामला है अगर कोई पत्रकार भाई हो तो कृपया जांच कर कवरेज करने की कृपा करें
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.