अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैकड़ों महिलाओं का सम्मान, हजारों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित प्रेस नोट: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैकड़ों महिलाओं का सम्मान, हजारों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित नागपुर, 8 मार्च — महिला सशक्तिकरण संघ, महाराष्ट्र प्रदेश इकाई, नागपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरस्कार समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन डॉ. आंबेडकर उद्यान, वैशाली नगर, नागपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मंगला वाडीभष्मे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिंतक एवं लेखिका प्रो. डॉ. सरोज डांगे शामकुवर (डॉ. आंबेडकर विचारधारा विभाग, नागपुर) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। .इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं के रूप में हेमलता पाटिल (सामाजिक कार्यकर्ता), मंजुला गेडाम (स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर), वैशाली राऊत (स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर), गणवीर वानखेडे (राष्ट्रीय प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण संघ, भारत) तथा प्रिया सहारे (राष्ट्रीय सह सचिव, महिला सशक्तिकरण संघ, भारत) ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समान अधिकार तथा समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भदंत डॉ. चंद्रकीर्ति, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण संघ, भारत तथा विभागाध्यक्ष, बौद्ध अध्ययन विभाग, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सरोज राजवर्धन (राष्ट्रीय सचिव, महिला सशक्तिकरण संघ, भारत) ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना सुनीता मेश्राम (प्रदेश अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण संघ, महाराष्ट्र) द्वारा प्रस्तुत की गई। अंत में वर्षा रामटेके (जिला सचिव, महिला सशक्तिकरण संघ, नागपुर) ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम में भदंत डॉ. आनंद, भदंत डॉ. लोकपाल, अश्वीर गजबिये, विजया जांभुलकर, संगीता शास्त्री, सुषमा मेश्राम, रत्ना डोंगरे, शीतल तांबे, सविता गजघाटे, शीला धोक, नीलकंठ बहादुरे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्ध अनुयायी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी गणवीर वानखेडे द्वारा प्रदान की गई ।

- Residential Nmrda Plot For Sale At Bhilgaon Kamptee road Nagpur Ready To Registry With Bank Loan Facility Prime Location Major Road Connectivity1
- या कार्यक्रम मध्ये सगळ्या महिलांनी सहभागी व्हावे लग्न झालेली 21 वर्षीय तरुणी ते 80 वर्षीय आजीला सुद्धा या कार्यक्रम मध्ये भाग घेता येईल पण त्याकरिता फॉर्म भरून रजिस्ट्रेशन करणे गरजेचे आहे. रजिस्ट्रेशन करिता फॉर्म प्रत्येक नगरसेवक/ नगरसेविका यांच्याकडे आहेत. 🙏🙏🙏रजिस्ट्रेशन फ्री आहेत 🙂1
- मुंबई/ चंद्रपूर: महिला आयोगाच्या निधीच्या मागणीबद्दल आज सभागृहात भूमिका मांडली. महिला आयोगाने खर्च केलेल्या ४.५ कोटी रुपये निधी पैकी किती निधी हा महिला आयोगाच्या कर्मचारी वेतनासाठी खर्च झाला ? महिला आयोगाची सध्याची मनुष्यबळ संख्या ३५ आहे, राज्यातील ६.५ कोटी महिलांना सेवा देण्यासाठी हे मनुष्यबळ पुरेसे आहे का ? आवश्यकता असल्यास या मनुष्यबळात वाढ करणार का ? असे महत्त्वाचे प्रश्न सभागृहात मांडले.1
- नागपूर -नागपूरमधील महिलांना ड्रोन बनवण्याचे प्रशिक्षण महिला सक्षमीकरणासाठी नागपूर महानगरपालिकेच्या उपक्रमातून 30 महिलांना ड्रोन असेंब्लीचे प्रशिक्षण देण्यात आले. दोन महिन्यांच्या प्रशिक्षणात मोटर, सेन्सर आणि फ्लाइट कंट्रोलर यावर प्रत्यक्ष काम शिकवण्यात आले. प्रशिक्षणानंतर त्यांना टेक कंपन्यांमध्ये नोकरीची संधी मिळू शकते1
- औरई CO साहब की चुप्पी का राज क्या? अतिक्रमण के बाद भी चौक पर कब्जा, क्यों नहीं हो रही FIR?" #Aurai #Muzaffarpur #bihar #trending #viral #BiharNews #NitishKumar #AkashPriyadarshi1
- Post by Pitam Parjapati4
- Post by मारोती काकडे1
- Residential RL Plot For Sale At Dabha Near Gorewada Zoo Park Fully Developed Area Ready To Move Call For More Info 99226600574