logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने किया युवाओं से सीधा संवाद, विधायक आक्या ने दिलाया विकास का भरोसा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय भरत बाग में युवा संवाद- प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा तथा मुख्य वक्ता के रूप में चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने की तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर परिषद चुनाव सह संयोजक अनन्त समदानी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्ण पाल सिंह चुण्डावत व प्रभारी रामपाल जाट मन्चासिन रहे। कार्यक्रम का मुख्य विषय ’एक वोट चित्तौड़गढ़ के विकास के नाम’ था जिसमें शहर के वार्डों और बस्तियों से सैकड़ो युवाओं ने भाग लेकर खुलकर अपने दिल की बात रखी। खुले मंच से युवाओं ने पूछे सवाल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीधा संवाद था जिसमें युवाओं ने बिना किसी हिचकिचाहट के मंच से सवाल पुछे। हमारे पास डिग्री है पर रोजगार नहीं, लड़कियों के लिए सुरक्षित लाइब्रेरी और खेल की व्यवस्था कब होगी? वहीं कई युवाओं ने नशा मुक्ति, स्टार्टअप लोन और नगर परिषद में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया। युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा, भाजपा ने युवाओ को सदैव सम्मान दिया है लेकिन कांग्रेस ने युवाओं का हमेशा इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है - युवा ही देश का वर्तमान है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ, नगर परिषद चुनाव में टिकट से लेकर संगठन में युवाओं को 50 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी मिलेगी। हर वार्ड में ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल मैदान हमारा संकल्प है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा, चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमारे गौरव का प्रतीक है। चित्तौड़ का युवा अब बाहर नहीं जाएगा’ टूरिज्म सर्किट, नया औद्योगिक क्षेत्र और स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से हम यहीं रोजगार पैदा करेंगे। नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनते ही युवा हित के कार्यो को पहली कलम से मंजूरी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने तथा आभार युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्यप्रताप सिंह गुड्डा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

52 min ago
user_ओम जैन शंभूपुरा
ओम जैन शंभूपुरा
Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
52 min ago
a7b1b8c6-98aa-45f8-b275-128208e531f2

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू
बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    1
    जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील
    1
    चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया
    1
    चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, विशाल लंगर का भी रहा आयोजन पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ। रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, 
बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, 
विशाल लंगर का भी रहा आयोजन
पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया।
जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ।
रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।
    user_वि के (बंटी)राठौर
    वि के (बंटी)राठौर
    Newspaper publisher नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।
    1
    सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा

नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल

   😔😔

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल
चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला
    2
    रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप
दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, 
आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.