logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेहा स्किन केयर — अब त्वचा की देखभाल, आपके अपने शहर बड़हरिया मे...... आज बड़हरिया में नेहा स्किन केयर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है।

21 hrs ago
user_लहर न्यूज़
लहर न्यूज़
Local News Reporter सिवान, सीवान, बिहार•
21 hrs ago

नेहा स्किन केयर — अब त्वचा की देखभाल, आपके अपने शहर बड़हरिया मे...... आज बड़हरिया में नेहा स्किन केयर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है।

More news from Bihar and nearby areas
  • सीवान, बिहार से समाजसेवी शमल कुशवाहा ने स्थानीय मुद्दों और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, लोगों की जरूरतों और जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। जानिए इस बातचीत में उन्होंने किन मुद्दों पर जोर दिया और जनता के लिए क्या संदेश दिया।
    1
    सीवान, बिहार से समाजसेवी शमल कुशवाहा ने स्थानीय मुद्दों और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, लोगों की जरूरतों और जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। जानिए इस बातचीत में उन्होंने किन मुद्दों पर जोर दिया और जनता के लिए क्या संदेश दिया।
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Siwan, Bihar•
    23 hrs ago
  • मौनिया बाबा मेले को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर महाराजगंज। राजकीय मौनिया बाबा मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर महाराजगंज में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई डीएसपी अमन कुमार, थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी एवं सीओ जितेंद्र पासवान ने की। बैठक में शांति समिति एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ-साथ महाराजगंज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इस दौरान मेले को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा अखाड़ों के जुलूस को व्यवस्थित तरीके से निकालने को लेकर विशेष चर्चा हुई। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से सहयोग करने की अपील की। वहीं, डीजे एवं आर्केस्ट्रा के संचालन को लेकर भी प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। प्रशासन एवं शांति समिति ने आम लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ राजकीय मौनिया बाबा मेले को सफल बनाने की अपील की। राज भारद्वाज, सशक्त भारत न्यूज, महाराजगंज। #हैशटैग #मौनिया_बाबा_मेला #महाराजगंज #शांति_समिति #महाराजगंज_न्यूज़ #राजकीय_मेला #अमन_कुमार #विजय_कुमार_चौधरी #जितेंद्र_पासवान #सशक्त_भारत_न्यूज़ #SiwanNews #MaharajganjNews #BiharNews #BreakingNews
    1
    मौनिया बाबा मेले को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
महाराजगंज। राजकीय मौनिया बाबा मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर महाराजगंज में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई डीएसपी अमन कुमार, थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी एवं सीओ जितेंद्र पासवान ने की।
बैठक में शांति समिति एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ-साथ महाराजगंज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इस दौरान मेले को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा अखाड़ों के जुलूस को व्यवस्थित तरीके से निकालने को लेकर विशेष चर्चा हुई। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से सहयोग करने की अपील की।
वहीं, डीजे एवं आर्केस्ट्रा के संचालन को लेकर भी प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।
प्रशासन एवं शांति समिति ने आम लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ राजकीय मौनिया बाबा मेले को सफल बनाने की अपील की।
राज भारद्वाज, सशक्त भारत न्यूज, महाराजगंज।
#हैशटैग
#मौनिया_बाबा_मेला #महाराजगंज #शांति_समिति #महाराजगंज_न्यूज़ #राजकीय_मेला #अमन_कुमार #विजय_कुमार_चौधरी #जितेंद्र_पासवान #सशक्त_भारत_न्यूज़ #SiwanNews #MaharajganjNews #BiharNews #BreakingNews
    user_राज भारद्वाज
    राज भारद्वाज
    महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    18 hrs ago
  • बिहार सरकार के सचेतक और गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी अपने क्षेत्र में है,,, लोगो का समस्या तुरंत,, लोगो में काफी खुशी है,,
    1
    बिहार सरकार के सचेतक और गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी 
अपने क्षेत्र में है,,, लोगो का समस्या तुरंत,, लोगो में काफी खुशी है,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Political party office गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    17 hrs ago
  • मोबाइल से वाहन की लोकेशन पर नजर रखिए📱 जरूरत पड़ने पर स्मार्ट तरीके से वाहन की सुरक्षा बढ़ाइएआज ही अपने वाहन में GPS Tracking System लगवाएं और सफर को बनाएं ज्यादा सुरक्षित।📞 संपर्क करें:9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847#GPS #VehicleSecurity #CarSecurity #GadiSecurity #GPSTracker #Gopalganj #Bihar #FacebookReels #TrendingReels #ViralReels मोबाइल से वाहन की लोकेशन पर नजर रखिए📱 जरूरत पड़ने पर स्मार्ट तरीके से वाहन की सुरक्षा बढ़ाइएआज ही अपने वाहन में GPS Tracking System लगवाएं और सफर को बनाएं ज्यादा सुरक्षित।📞 संपर्क करें:9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847#GPS #VehicleSecurity #CarSecurity #GadiSecurity #GPSTracker #Gopalganj #Bihar #FacebookReels #TrendingReels #ViralReels
    1
    मोबाइल से वाहन की लोकेशन पर नजर रखिए📱 जरूरत पड़ने पर स्मार्ट तरीके से वाहन की सुरक्षा बढ़ाइएआज ही अपने वाहन में GPS Tracking System लगवाएं और सफर को बनाएं ज्यादा सुरक्षित।📞 संपर्क करें:9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847#GPS #VehicleSecurity #CarSecurity #GadiSecurity #GPSTracker #Gopalganj #Bihar #FacebookReels #TrendingReels #ViralReels
मोबाइल से वाहन की लोकेशन पर नजर रखिए📱 जरूरत पड़ने पर स्मार्ट तरीके से वाहन की सुरक्षा बढ़ाइएआज ही अपने वाहन में GPS Tracking System लगवाएं और सफर को बनाएं ज्यादा सुरक्षित।📞 संपर्क करें:9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847#GPS #VehicleSecurity #CarSecurity #GadiSecurity #GPSTracker #Gopalganj #Bihar #FacebookReels #TrendingReels #ViralReels
    user_Searchpoint Technology
    Searchpoint Technology
    GPS supplier Gopalganj, Bihar•
    20 hrs ago
  • बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.08.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट बनाम नसीम पुत्र मुश्लिम निवासी ग्राम छोटकी सेरिया थाना बांसडीह बलिया आदि 04 नफर नामजद के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 सौरभ श्रीवास्वत मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मेराज पुत्र मुस्लिम निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष को थाना परिसर बांसडीह से समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया । 2. हे0का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया । 3. का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया । 4. का0 विशाल गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
    1
    बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद 
बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.08.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट बनाम नसीम पुत्र मुश्लिम निवासी ग्राम छोटकी सेरिया थाना बांसडीह बलिया आदि 04 नफर नामजद के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । 
इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 सौरभ श्रीवास्वत मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मेराज पुत्र मुस्लिम निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष को थाना परिसर बांसडीह से समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.	उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2.	हे0का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3.	का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया । 
4.	का0 विशाल गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्थानीय हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संत रामप्रिय दास जी महाराज ने भव्य आरती की नगर पंचायत मांझी के अंतर्गत सरयू नदी के प्रसिद्ध रामघाट पर स्थानीय नगर पंचायत के सौजन्य से सोमवार की शाम गंगा महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इससे पहले स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमारी तथा मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय एवम मुन्ना सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। आयोजकों ने बताया कि नगर पंचायत के सौजन्य से प्रतिमाह की अंतिम तिथि को रामघाट पर गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संत रामप्रिय दास जी महाराज ने भव्य आरती की। इससे पहले नगर पंचायत के स्वयं सेवकों द्वारा अटल घाट पर सफाई अभियान चलाया गया एवम सैकड़ों दीपक प्रज्वलित किये गए। समारोह में पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मनोज प्रसाद, श्याम बिहारी शुक्ला, रिंकू दुबे तथा टारजन बाबा सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। मंच संचालन एवम मंत्रोच्चार पंडित रंजन शर्मा ने किया।
    2
    स्थानीय हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संत रामप्रिय दास जी महाराज ने भव्य आरती की
नगर पंचायत मांझी के अंतर्गत सरयू नदी के प्रसिद्ध रामघाट पर स्थानीय नगर पंचायत के सौजन्य से सोमवार की शाम गंगा महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इससे पहले स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमारी तथा मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय एवम मुन्ना सिंह ने  फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। आयोजकों ने बताया कि नगर पंचायत के सौजन्य से प्रतिमाह की अंतिम तिथि को रामघाट पर गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संत रामप्रिय दास जी महाराज ने भव्य आरती की। इससे पहले नगर पंचायत के स्वयं सेवकों द्वारा अटल घाट पर सफाई अभियान चलाया गया एवम सैकड़ों दीपक प्रज्वलित किये गए। समारोह में पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मनोज प्रसाद, श्याम बिहारी शुक्ला, रिंकू दुबे तथा टारजन बाबा सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। मंच संचालन एवम मंत्रोच्चार पंडित रंजन शर्मा ने किया।
    user_Abhishek Kumar Pandey
    Abhishek Kumar Pandey
    मांझी, सारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • एक पैर गंवाया… लेकिन हौसला नहीं! 400 मीटर का रास्ता रोज तय कर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी 💔📚 बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर की रहने वाली रागिनी ने एक हादसे में अपना पैर गंवा दिया, लेकिन पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा। जहां आम बच्चे चंद मिनट में स्कूल पहुंच जाते हैं, वहीं रागिनी एक पैर के सहारे रोज स्कूल का रास्ता तय करती है। मुश्किलें हजार हैं, मगर रागिनी की जिद एक ही है—पढ़ना है, आगे बढ़ना है और अपने सपनों को पूरा करना है। 📚✨ रागिनी की ये कहानी हमें सिखाती है कि हौसले के आगे कोई मजबूरी बड़ी नहीं होती। ❤️ 🙏 रागिनी के जज्बे को सलाम! अगर रागिनी की कहानी ने आपका दिल छू लिया हो तो Like 👍 करें, Share ↗️ करें और Comment 💬 में रागिनी के लिए हौसला बढ़ाने वाला संदेश जरूर लिखें। 🔔 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करें। #रागिनी_का_हौसला #बलिया_की_बेटी #हौसले_की_उड़ान #शिक्षा_का_जज्बा #BalliaNews
    1
    एक पैर गंवाया… लेकिन हौसला नहीं! 400 मीटर का रास्ता रोज तय कर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी 💔📚


बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर की रहने वाली रागिनी ने एक हादसे में अपना पैर गंवा दिया, लेकिन पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा।
जहां आम बच्चे चंद मिनट में स्कूल पहुंच जाते हैं, वहीं रागिनी एक पैर के सहारे रोज स्कूल का रास्ता तय करती है। मुश्किलें हजार हैं, मगर रागिनी की जिद एक ही है—पढ़ना है, आगे बढ़ना है और अपने सपनों को पूरा करना है। 📚✨
रागिनी की ये कहानी हमें सिखाती है कि हौसले के आगे कोई मजबूरी बड़ी नहीं होती। ❤️
🙏 रागिनी के जज्बे को सलाम!
अगर रागिनी की कहानी ने आपका दिल छू लिया हो तो Like 👍 करें, Share ↗️ करें और Comment 💬 में रागिनी के लिए हौसला बढ़ाने वाला संदेश जरूर लिखें।
🔔 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करें।
#रागिनी_का_हौसला
#बलिया_की_बेटी
#हौसले_की_उड़ान
#शिक्षा_का_जज्बा
#BalliaNews
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • पुलिस की पाठशाला: स्कूली बच्चों को बताया साइबर फ्रॉड और सूखा नशा का सच -----कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण पर भी दिया गया संदेश नौतन /पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार और नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बच्चों को साइबर अपराध, नशे की लत और महिला सशक्तिकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बच्चों को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से शेयर न करें, फर्जी लॉटरी, जॉब ऑफर और फेसबुक/इंस्टाग्राम पर आये दिन ठगी के मामले आ रहे,इससे कैसे बचें। उन्होंने बताया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या मैसेज पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या थाने को सूचित करें। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवा पीढ़ी में गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और टेबलेट जैसे सूखे नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। यह नशा जीवन को बर्बाद करतीहै। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दोस्त को भी नशे से बचने की सलाह दे।बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा ही सशक्तिकरण का आधार है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, छेड़खानी, और 112 डायल की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की। वहीं संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।।
    3
    पुलिस की पाठशाला: स्कूली बच्चों को बताया साइबर फ्रॉड और सूखा नशा का सच
-----कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण पर भी दिया गया संदेश
नौतन /पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय कृत कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में योगापट्टी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार और नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बच्चों को साइबर अपराध, नशे की लत और महिला सशक्तिकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बच्चों को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से शेयर न करें, फर्जी लॉटरी, जॉब ऑफर और फेसबुक/इंस्टाग्राम पर आये दिन ठगी के मामले आ रहे,इससे कैसे बचें। उन्होंने बताया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या मैसेज पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या थाने को सूचित करें। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवा पीढ़ी में गांजा, चरस, स्मैक, व्हाइटनर और टेबलेट जैसे सूखे नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। यह नशा जीवन को बर्बाद करतीहै। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दोस्त को भी नशे से बचने की सलाह दे।बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। शिक्षा और आत्मरक्षा ही सशक्तिकरण का आधार है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, छेड़खानी, और 112 डायल की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने की। वहीं संचालन कौशलेंद्र राम ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बलिया: नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। बलिया/रसड़ा। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने बलिया के रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार पर भारी कहर बरपाया है। नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में दशकों से कारोबार कर रहे अशोक कुमार चौरसिया का घर, दुकान और गोदाम सैलाब की चपेट में आकर बह गए। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह पहाड़ पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस त्रासदी में परिवार की भारी संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य—अशोक कुमार के भाई पन्नालाल चौरसिया की पत्नी ऊषा देवी और उनके 18 वर्षीय बेटे राहुल—अब तक लापता बताए जा रहे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश और सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। अशोक कुमार चौरसिया के परिवार का कहना है कि जलप्रलय के बाद उनके पास खाने-पीने और रहने तक की गंभीर समस्या पैदा हो गई। परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से राहत सामग्री या आर्थिक सहायता अभी तक नहीं पहुंची है।
    1
    बलिया: नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
बलिया/रसड़ा। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने बलिया के रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार पर भारी कहर बरपाया है। नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में दशकों से कारोबार कर रहे अशोक कुमार चौरसिया का घर, दुकान और गोदाम सैलाब की चपेट में आकर बह गए। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह पहाड़ पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
इस त्रासदी में परिवार की भारी संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य—अशोक कुमार के भाई पन्नालाल चौरसिया की पत्नी ऊषा देवी और उनके 18 वर्षीय बेटे राहुल—अब तक लापता बताए जा रहे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश और सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
अशोक कुमार चौरसिया के परिवार का कहना है कि जलप्रलय के बाद उनके पास खाने-पीने और रहने तक की गंभीर समस्या पैदा हो गई। परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से राहत सामग्री या आर्थिक सहायता अभी तक नहीं पहुंची है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.