धनुवां गांव में 112वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की घोषणा बैठक सम्पन्न.। जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र के धनुवां गांव में आयोजित होने वाले 112वें ऐतिहासिक एवं परंपरागत श्री रामलीला महोत्सव को लेकर तिवरिया स्थल पर मेला समिति की घोषणा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र चौधरी ने की। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्रा, समिति पदाधिकारी, सदस्य तथा ग्राम समाज के लोग उपस्थित रहे। घोषणा बैठक में मुख्य रूप से आमंत्रित समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि 112 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह ऐतिहासिक मेला गांव की एक बड़ी सांस्कृतिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक इस परंपरा का निर्वहन गांव की आस्था, सामाजिक एकता और जनसहयोग का प्रमाण है। ग्रामवासियों, दुकानदारों एवं सहयोगी वर्गों के सामूहिक प्रयास से ही यह मेला आज तक सुरक्षित और सफल रूप से आयोजित होता आ रहा है। अध्यक्षता कर रहे देवेंद्र चौधरी ने बताया कि यह बैठक महोत्सव की औपचारिक घोषणा के उद्देश्य से आयोजित की गई है। शीघ्र ही तैयारी बैठक आयोजित कर रामलीला महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी तथा संबंधित लोगों को दायित्व सौंपे जाएंगे, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। बैठक में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 06 मार्च को श्री शंकर जी की बारात सायं 6 बजे निकाली जाएगी। 07 मार्च को श्री राम वनवास, 08 मार्च को पंचवटी निवास, 09 मार्च को शूर्पणखा प्रसंग, 10 मार्च को सीता हरण, 11 मार्च को श्री राम–सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन, 12 मार्च को लक्ष्मण शक्ति, 13 मार्च को मेघनाथ व कुंभकरण वध तथा 14 मार्च को रावण वध का मंचन सायं 4 बजे से किया जाएगा। 15 मार्च को भारत मिलाप, राजगद्दी एवं गांव भ्रमण सायं 7 बजे से आयोजित होगा। अंत में अध्यक्ष ने सभी ग्रामवासियों से 112वें श्री रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। घोषणा बैठक में शिव प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र प्रकाश, अनुज मिश्रा, पंकज बाबू, मदन, विमल कुमार, टीटू राठौर, गुलशन, किशन त्रिपाठी, रमेश राठौर, गोपाल दुबे, कुंवर पाल, रवि, अनुज, समीर, कन्हैयालाल, शिवम तिवारी, गगन, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- Post by Devendra singh Bhadauriya1
- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- Post by Maharaj Singh1
- ग्राम खिल्ली पोस्ट बसोनी जिला आगरा तहसील बाह की ग्राम पंचायत ज़ेबरा सरपंच जी के द्वारा बनाए गए शौचालय में कितनी गंदगी है और पूर्ण रूप से चालू स्थिति में भी नहीं है इतना सब होने के बाद कोई सुनवी नहीं हो रही4
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- जसवंतनगर: एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक शपथ समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। मंगलवार दोपहर को आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सा स्टाफ और प्रशिक्षणरत नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे एएमआर जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है। शपथ के दौरान, प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने दवा की निर्धारित पूरी खुराक का पालन करने, बची या एक्सपायरी दवाओं का सुरक्षित निस्तारण करने तथा स्वच्छता और हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी वचन दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि एएमआर एक उभरती हुई वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. विकास, मोहम्मद आसिफ, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक हुसैन और उदयवीर सहित कई लोग मौजूद रहे।1