*योग से ऊर्जा, समीक्षा से मजबूती—'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल के तहत जिलेभर में हुआ व्यापक आयोजन* विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 02 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के अंतर्गत योग, ध्यान, थाना निरीक्षण, अपराध समीक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ, जिसमें जिलेभर के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान के साथ "ध्यान का अभ्यास" पुस्तक का वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त कार्यशैली एवं बेहतर कार्यकुशलता पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर अपराधों, लंबित प्रकरणों, कानून-व्यवस्था एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना गुलाबगंज, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे ने थाना मुरवास, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना कुरवाई तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना मुगलसराय में थाना स्टाफ की गणना लेने के उपरांत हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात विवेचकगण की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास है, जो बेहतर कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ कर रहा है।
*योग से ऊर्जा, समीक्षा से मजबूती—'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल के तहत जिलेभर में हुआ व्यापक आयोजन* विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 02 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के अंतर्गत योग, ध्यान, थाना निरीक्षण, अपराध समीक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ, जिसमें जिलेभर के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं
सामूहिक ध्यान के साथ "ध्यान का अभ्यास" पुस्तक का वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त कार्यशैली एवं बेहतर कार्यकुशलता पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर अपराधों, लंबित प्रकरणों, कानून-व्यवस्था एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना गुलाबगंज, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे
ने थाना मुरवास, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना कुरवाई तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना मुगलसराय में थाना स्टाफ की गणना लेने के उपरांत हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात विवेचकगण की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने
पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास है, जो बेहतर कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ कर रहा है।
- *कोतवाली पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त अभियान—17 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों पर ₹3,500 की चालानी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं शराब दुकानों के आसपास शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही चेकिंग अभियान चलाकर ऑटो एवं मोटरसाइकिल चालकों द्वारा किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई करते हुए ₹3,500 की चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाकर आमजन की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं चेकिंग के दौरान ऑटो एवं मोटरसाइकिल चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹3,500 का समन शुल्क वसूल किया गया। *गिरफ्तार आरोपीगण:* 👉 मनीष किरार पिता प्रकाश किरार उम्र 38 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला, विदिशा। 👉 मनीष पिता उद्यम सिंह दांगी उम्र 35 वर्ष निवासी विनायक गार्डन के पास, विदिशा। 👉 अरुण पिता पुरान सिलावट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पैरवारा, विदिशा। 👉 बलवीर पिता दयाराम अहिरवार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम चिड़ौरिया थाना सिविल लाइन, विदिशा। 👉 राजेश पिता बारेलाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी तिलक चौक, विदिशा। 👉 नितिन शर्मा पिता अशोक शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी झूलन पीर, विदिशा। 👉 आर्यन कटारे पिता चंद्रकांत कटारे उम्र 23 वर्ष निवासी बंटी नगर आम वाली कॉलोनी, विदिशा। 👉 वृन्दावन मालवीय पिता पूरन मालवीय उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरिया जागीर, विदिशा। 👉 ऋतिक पिता परशुराम मालवीय उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिलरई, विदिशा। 👉 आकाश पिता बैजनाथ सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी हरिपुरा, विदिशा। 👉 अनुकूल नामदेव पिता राजू नामदेव उम्र 23 वर्ष निवासी वेरखेड़ी कस्बा, विदिशा। 👉 जितेन्द्र मेहरा पिता विक्रम सिंह मेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी वेरखेड़ी कस्बा, विदिशा। 👉 करण अहिरवार पिता रूमाल सिंह अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी कैंट, गुना। 👉 संजीव अहिरवार पिता राजेन्द्र सिंह अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी हैदरगढ़, विदिशा। 👉 सोनू अहिरवार पिता सुखलाल अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी लायरा, कुरवाई। 👉 राहुल पिता पप्पू शाक्य उम्र 26 वर्ष निवासी काली मंदिर के पास, विदिशा। 👉 रोहित पिता कमल सिंह शाक्य उम्र 27 वर्ष निवासी नाना का बाग, विदिशा। *सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, उनि रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र, प्रधान आरक्षक भागीरथ संजोदिया, आरक्षक योगेश, आरक्षक गजराज दुबे, आरक्षक दीनदयाल, आरक्षक सुनील ओझा, आरक्षक धर्मवीर सिंह, आरक्षक राजेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक धर्मेश, प्रधान आरक्षक संजय दांगी, प्रधान आरक्षक अरुण चौकसे, आरक्षक ऋषि डांगी, आरक्षक अनिदेश सेंगर, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक निलेश धाकड़ एवं आरक्षक अखिलेश राजावत की सराहनीय भूमिका रही। विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें। कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- 10 साल सड़क का इंतजार नहीं बनी तो किया चक्का जाम 15 दिन रायसेन की अवंतिका नगर कॉलोनी के निवासियों ने सड़क और नाली न बनने पर जताया आक्रोश किया चक्का जाम राकेश जैन की रिपोर्ट1
- फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र से अवंतिका कॉलोनी में बड़ा घोटाला, बिना भौतिक सत्यापन रेवड़ी की तरह बांटे सर्टिफिकेट1
- रायसेन नगर के वार्ड नंबर 13 अवंतिका कॉलोनी के निवासियों के द्वारा सागर रोड पटना कॉलेज सामने चक्का जाम किया जा रहा है चक्का जाम में महिला पुरुष युवा बच्चे शामिल है... कालोनी में सड़क न होने का कारण बताया जा रहा है,,, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन इसी वार्ड 13 से पार्षद भी है,,, रायसेन नगर पालिका सीएमओ तहसीलदार थाना प्रभारी चक्काराम स्थल पर है मौजूद,,,, Prince media1