पट्टी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर बरदैता मोड़ के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान पट्टी कस्बा के पुरानी पट्टी निवासी कमलेश (30 वर्ष) पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है।बताया जाता है कि कमलेश सोमवार सुबह घर से निकला था और महाराजगंज की तरफ से बंधवा होते हुए वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हरिपुर बरदैता मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई अनिकेत व अरुण, माता राज कुमारी, पत्नी कांति तथा पांच वर्षीय पुत्र अंकित व दो वर्षीय रितेश का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

- Evergreen Project के तहत प्रशिक्षण: फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने पर जोर1
- *जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज में खुल रहा है भव्य होटल 🏨 “होटल आर०पी० ग्रैंड और रेस्टोरेंट”।* *कार्यक्रम: होटल आरपी ग्रैंड और रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन।* *स्थान: राजेंद्र नगर, लालगंज-प्रतापगढ़।* *दिनांक: 22 फरवरी, 2026* *समय: दोपहर 2:00 बजे* *उद्घाटन समारोह के अतिथि: माननीय प्रमोद तिवारी (सांसद, राज्यसभा के उपनेता)* *मुख्य अतिथि: माननीय आराधना मिश्रा 'मोना जी' (विधायक, रामपुर खास नेता, उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल)* *विशिष्ट अतिथि: माननीय उमेश द्विवेदी जी (विधान परिषद सदस्य)* *स्वागतकांक्षी :- मा० अनीता संतोष द्विवेदी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लालगंज), राकेश द्विवेदी, पारस नाथ द्विवेदी* *आप सभी सादर आमंत्रित हैं।*1
- एसटीएफ व थाना रानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा “दुकान पर जबरन निर्माण एवं मारपीट” के अभियोग से संबंधित ₹25,000/- के इनामिया 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।1
- Post by Ashok Kumar Aazad1
- प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील मे अधिवक्ताओं का अन सन हुआ समाप्त । SDM को हटाने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे अधिवक्ता ब की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगल वार की देर रात समाप्त हो गई पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा और एडीएम प्रतापगढ़ की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाए जाने के मुद्दे पर अपनी बातों को रखा। एडीएम ने सभी को आश्वासन देकर जूस पिलाते हुए भूख हड़ताल को समाप्त कराया। अधिवक्ता एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर एक पखवारे से आंदोलित थे। दो दिन से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन समाप्त कर भूख हड़ताल शुरू कर दिया था1
- रायबरेली जिले में राजश्री कमला पसंद सनकी के बढ़ते दामों से और डीलरों की कालाबाजारी से आम जनता जहां बेहाल है वहीं पर दुकानदारों द्वारा बताया गया की एमआरपी से बढ़कर डीलर जहां मार्केट में गुटखा बेच रहे हैं वहीं प्रशासन द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।4
- Post by Mohit Mishra1
- *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *जनरक्षक यानी पुलिस पर चलाओगे गोली तो पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी* *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के पुलिस का एक्शन लगातार है अपराधियों पर जारी* *थाना देहात कोतवाली पुलिस और50,000/- के इनामी अंन्तर्जनपदीय गैंगस्टर हुई मुठभेड़* *आपको बता दे एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल एवं सीओ सिटी शिव नारायण वैश के निर्देश पर* *थाना अध्यक्ष देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में* *बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे* *उसी समय थानेदार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुए के क्षेत्र का सबसे बड़ा अपराधी चेकिंग पॉइंट एटीएल ग्राउंड के पास पहुंचने वाला है* *जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो अपराधी अतुल गौड़ उर्फ राजा ने पुलिस को जान से मार देने के लिए से पुलिस पर झोंक दिया फायरिंग* *पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लगी गोली पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे* *गिरफ्तार किए गए इनामी गैंगस्टर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 38 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं पहले से* *आपको बता दे खूंखार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने₹50,000/ का इनाम घोषित किया था* *थानाध्यक्ष देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने इनामी अपराधी को गिरफ्तार करके पुलिस विभाग के आला अफसरों का नाम रोशन किया है* *घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है* *योगी सरकार के मिशन को साकार करते हुए नजर आ रही है प्रतापगढ़ की पुलिस अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही1