Shuru
Apke Nagar Ki App…
उम्र बढ़ने पर दादा 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो
Pradeep Karauni Official
उम्र बढ़ने पर दादा 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जनपद को 684 करोड रुपए की सौगात दे कर रवाना संत जनपद के विकास के लिए 201 परियोजनाओं के लिए 684 करोड रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पणकर संत कबीर और जनपद के विकास को नई गति प्रदान कर सपा शासन में हुए हत्या बलात्कार की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि अब सपा अखिलेश का जंगल राज नहीं है अब यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज है हमारे राज्य में हत्या डकैती बलात्कार नहीं होते यह सुशासन का राज है। सबका साथ सबका विकास यह हमारा वादा है1
- *पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।* निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की गई। साथ ही थाना परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली एवं थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।4
- तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम खलीलाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।तिरंगा यात्रा मेनसिर चौराहे से नौरंगिया तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ जिला मंत्री उदय राजभर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रिय अनुज भूपेश सिंह, रजत सिंह, मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अंकुश पासवान, रामवृक्ष अग्रहरी, रंगीलाल चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र यादव, हनुमंत प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, राकेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, राजू प्रधान, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगे को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था।1
- आज़मगढ़ : जहानागंज में भव्य 'हर घर तिरंगा यात्रा' मे उमड़ा जनसैलाब, आज़मगढ़ | जिले के जहानागंज विकास खंड परिसर से बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर जहानागंज बाजार होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान रास्ते में देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। शहीदों और महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान जहानागंज बाजार स्थित रामपुर के अमर शहीद के.के. सिंह की प्रतिमा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। हाथ में तिरंगा थामे लोगों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस राष्ट्रव्यापी और उत्साहपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि: लक्ष्मण मौर्य विशिष्ट अतिथि: विधान परिषद सदस्य (MLC) विक्रांत सिंह 'रिशु' एवं ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया मंडल अध्यक्ष: राकेश सिंह यात्रा संयोजक: जयप्रकाश यादव मंडल प्रभारी: अजय शंकर मौर्य इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर चौबे सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन ने पूरे जहानागंज क्षेत्र में देशप्रेम की एक नई अलख जगाई।1
- सीडीओ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर,। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 अगस्त 2026 तक सभी सम्मानित जनपदवासी अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा फहराएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही देशप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना तथा देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना भी अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियों, तिरंगा प्रदर्शनियों एवं अन्य जमीनी स्तर की जनभागीदारी जैसी गतिविधियों के साथ 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा।4
- आजमगढ़ : आज़ादी के पावन पर्व पर आज़मगढ़ पुलिस का संदेश: "सुरक्षित आज़मगढ़ - सशक्त भारत" आज़मगढ़ | जनपद में आगामी महा पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने समस्त जनपदवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे आएं। बेहतर और सुरक्षित समाज के निर्माण का आह्वान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा: "आइए, हम सभी संगठित होकर आपसी सहयोग, भाईचारे एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ एक बेहतर, सुरक्षित एवं विकसित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।" सुरक्षा और शांति के पुख्ता इंतजाम स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आज़मगढ़ जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यूपी पुलिस, एडीजी ज़ोन वाराणसी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) आज़मगढ़ के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- ❤️❤️❤️!!!!:::::::!!!!♥️💐💐❤️❤️#नाइट #किंग #बादशाहों #ashishzx99 हूं यहां प्रशासन की नहीं अपनी चलती है ❤️❤️❤️!!!!:::::::!!!!♥️💐💐❤️❤️#नाइट #किंग #बादशाहों #ashishzx99 हूं यहां प्रशासन की नहीं अपनी चलती है1