Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश की बातें बहुत ही ज्ञान
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
देश की बातें बहुत ही ज्ञान
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर,,सुबह 8-30 बजे कालीपोल स्थित कनक आराधना भवन से वरघोड़ा साध्वी पूज्य प्रर्वतनी श्री चंद्रप्रभा श्रीजी की शिष्या साध्वी श्रीजी एवं प्रभजना श्रीजी एवं आदि ठाणों की निश्रा में एंव मुख्य अतिथि प्रतापमल सिंघवी (एम.एल.ए. छबड़ा) सहायक पुलिस अधीक्षक नागौर जतिन जैन ने वरघोड़ा को झंडी दिखाकर रवाना किया वरघोड़ा शहर के लोढ़ा की चौक, लोहिया चौक, गांधीवाड़ी, माही दरवाजा होते हुए नौ छत्रीय दादावाड़ी पहुँचा।जहां पर जैन साध्वी प्रभजना श्रीजी ने जिर्णोद्धार में होने वाले शिलान्यास के महत्व पर प्रकाश डाला संघ के प्रदीप डागा ने बताया कि वरघोड़ा में आकर्षण रहा इंद्रध्वजा,घोड़िया ,ऊंट,बैंड-बाजा (म्यूजिक सिस्टम सहित),ढोल,जिनालय एवं दादावाड़ी की मुख्य शिलाएं रथ (बग्गी) डागा ने बताया कि जिनालय एवं दादावाड़ी की *मुख्य शिलाएं के लाभार्थी* प्रकाश चंद बच्छावत, हस्तीमल रेखावत, गौतम कोठारी,विजय राज सुनिल कुमार खजांची लक्ष्मीराज बच्छावत, महेंद्र डागा, राजकुमारी लुणावत,एवं भगवान के मुख्य शीला के लाभार्थी विजयराज श्रीपाल खजांची परिवार ने लिया एवं जिनालय एवं दादावाड़ी की उपशिलाओं की भी बोलीयां बोलीं गई इस अवसर पर बोलीं गई एंव मनोज भाई एवं बाबू भाई हरण के द्वारा के भगवान महावीर स्वामी ओर नौ छत्ररीया दादावाड़ी का शिलान्यास कराया गया इस अवसर पर इस अवसर पर बिकानेर से जिनेश्वरसुरी के सदस्यें एवं अज़मेर से खरतरगच्छ श्री संघ इस अवसर पर बसें लेकर आएं एवं स्त्री पुरुष ओर बच्चे मौजूद थे4
- झांसी: झांसी में रेलवे कर्मचारी अजय की अचानक मौत का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अजय एक दुकान पर समोसे आदि खरीद रहे थे, तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे वहीं खड़े-खड़े नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। प्राथमिक तौर पर इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।1
- बीकानेर के जिला न्यायालय परिसर से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर कानून का पालन करवाया जाता है और दोषियों को सज़ा दी जाती है, वहीं दूसरी ओर कोर्ट परिसर में ही गुटखा और पान के सेवन पर लगे प्रतिबंध की खुलेआम अनदेखी हो रही है। दीवारों पर साफ लिखा है कि “गुटखा थूकना सख्त मना है”, लेकिन इसके बावजूद परिसर के कई हिस्सों में गुटखे के निशान साफ देखे जा सकते हैं। #bikaner #bikanernews #viral #RajasthanNews #rajasthan1
- Post by Taj Khan bhutto1
- *चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा बैनर का विमोचन* बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर रोक लगाने का पोस्टर बैनर जारी किया गया है। जो शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगायें जा रहें हैं। मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्य करने वाली संस्था *"टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन"* एवं *"मित्र एकता सेवा समिति"* के तत्वावधान में चलाए जा रहे चाइनीज मांझे के बहिष्कार अभियान के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्य , मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे के प्रतिबंध आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी लोग जानते हैं कि चाइनीज मांझा मानव एवं पक्षियों के लिए बहुत ख़तरनाक है में उक्त आदेश की आप लोगों के माध्यम से, प्रेस ; मिडिया के माध्यम से एवं आमजन के माध्यम से पालना के लिए अपेक्षा करता हूं । बीकानेर स्थापना दिवस तथा अक्षय तृतीया पर्व आप सभी लोग खुशालता से मनाये । वहीं विजय कोचर ने बताया कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रति मुस्तैद है फिर भी हम लोग अपने स्तर पर चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए हर स्तर जागरूकता अभियान जारी रखेंगे। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रतिबंध को लेकर सख़्त है; प्रशासन का यह कार्य सफलतापूर्व क्रियान्वित होगा जिससे हम लोग आखातीज का पर्व सुख शांति से मनायेंगे।1
- Post by Dr.Sharwan1
- कोटा: हैंगिंग ब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस अहमदाबाद की तरफ से आ रही थी और भिंड (मध्य प्रदेश) की ओर जा रही थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Taj Khan bhutto1
- Post by Dr.Sharwan1