logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में 🚨 The Aman Times देहरादून में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में 🚨 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन और सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी गई। नदियों की ड्रेजिंग, भूस्खलन नियंत्रण और हाईवे सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। 👉 सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश 👉 मानसून से पहले जोखिम कम करने पर फोकस

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

देहरादून में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में 🚨 The Aman Times देहरादून में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में 🚨 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन और सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी गई। नदियों की ड्रेजिंग, भूस्खलन नियंत्रण और हाईवे सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। 👉 सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश 👉 मानसून से पहले जोखिम कम करने पर फोकस

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आज दिनांक 27-03-2026 को 08:35 बजे चंडी चौक के निकट एक बैट्री रिक्शा में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। आग रिक्शे की बैट्री में लगी थी जिसे पहले से ही हर कि पौडी ड्यूटी पर मय बैकपैक सेट तैनात फायर मैन नीरज राणा बुझाने का प्रयास कर रहे थे। फायर यूनिट द्वारा होज़ रील की सहायता से आग पर काबु पाया गया। इस अग्नि दुर्घटना से रिक्शे की बैट्री पूरी तरह से जल गई ।कोई जनहानि नहीं हुई। *फायर यूनिट विवरण* DVR विपिन तोमर FM मातबर सिंह FM नीरज राणा
    1
    आज दिनांक 27-03-2026 को 08:35 बजे चंडी चौक के निकट एक बैट्री रिक्शा में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल  मौके पर पहुंची। आग रिक्शे की बैट्री में लगी थी जिसे पहले से ही हर कि पौडी ड्यूटी पर मय बैकपैक सेट तैनात फायर मैन नीरज राणा बुझाने का प्रयास कर रहे थे।  फायर यूनिट द्वारा होज़ रील की सहायता से आग पर काबु पाया गया। इस अग्नि दुर्घटना से रिक्शे की बैट्री पूरी तरह से जल गई ।कोई जनहानि नहीं हुई।  
*फायर यूनिट विवरण* 
DVR विपिन तोमर 
FM मातबर सिंह 
FM नीरज राणा
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • न्यायाधीश: मैं आपकी तनख्वाह रोक रहा हूँ। पुरुष: नहीं, क्यों? लेकिन... न्यायाधीश: क्या आप अपने बुजुर्ग माता-पिता का आर्थिक रूप से भरण-पोषण करेंगे या नहीं? पुरुष: हाँ। न्यायाधीश: कब? आज ही अपने माता-पिता को पैसे भेज दें।
    1
    न्यायाधीश: मैं आपकी तनख्वाह रोक रहा हूँ।
पुरुष: नहीं, क्यों? लेकिन...
न्यायाधीश: क्या आप अपने बुजुर्ग माता-पिता का आर्थिक रूप से भरण-पोषण करेंगे या नहीं?
पुरुष: हाँ।
न्यायाधीश: कब? आज ही अपने माता-पिता को पैसे भेज दें।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर मे दुर्गा अष्टमी पर उमड़ी श्रदालुओं की भारी भीड़
    1
    सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर मे दुर्गा अष्टमी पर उमड़ी श्रदालुओं की भारी भीड़
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के केदार घाट क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा आपस में झगड़ा और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना समाज में चिंता का विषय बन गई है, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें शामिल लोग आज की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा, जो देश का भविष्य माने जाते हैं, वे पढ़ाई-लिखाई और अपने करियर पर ध्यान देने के बजाय आपसी विवाद और हिंसात्मक व्यवहार में उलझे हुए हैं। यह न केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज में भी नकारात्मक संदेश देता है। इस तरह की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि युवाओं के बीच धैर्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की कमी होती जा रही है। आधुनिक दौर में जहां शिक्षा, तकनीक और अवसरों की भरमार है, वहीं कुछ युवा गलत दिशा में भटकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो का वायरल होना इस समस्या को और गंभीर बनाता है, क्योंकि इससे अन्य युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। समाज, अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को सही मार्गदर्शन दें और उन्हें शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। साथ ही, प्रशासन को भी ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के केदार घाट क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा आपस में झगड़ा और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना समाज में चिंता का विषय बन गई है, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें शामिल लोग आज की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा, जो देश का भविष्य माने जाते हैं, वे पढ़ाई-लिखाई और अपने करियर पर ध्यान देने के बजाय आपसी विवाद और हिंसात्मक व्यवहार में उलझे हुए हैं। यह न केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज में भी नकारात्मक संदेश देता है।
इस तरह की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि युवाओं के बीच धैर्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की कमी होती जा रही है। आधुनिक दौर में जहां शिक्षा, तकनीक और अवसरों की भरमार है, वहीं कुछ युवा गलत दिशा में भटकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो का वायरल होना इस समस्या को और गंभीर बनाता है, क्योंकि इससे अन्य युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।
समाज, अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को सही मार्गदर्शन दें और उन्हें शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। साथ ही, प्रशासन को भी ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • -थाना फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल गांव का मामला सामने आया -ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते दिखे नाबालिग सहारनपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब जानलेवा बनता जा रहा है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में नाबालिग बच्चों का एक खतरनाक कारनामा सामने आया है, जहां बच्चे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने टंकी की ऊंचाई पर पहुंचकर मोबाइल से रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डालने की तैयारी की। इस दौरान न तो सुरक्षा का कोई इंतजाम था और न ही किसी बड़े की मौजूदगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी की ऊंचाई पर जरा सी चूक बच्चों की जान ले सकती है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई निगरानी या रोकथाम नजर नहीं आई। गांव में चर्चा है कि रील बनाने का यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और बच्चे बिना डर के जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और बच्चों को समझाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
    2
    -थाना फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल गांव का मामला सामने आया
-ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते दिखे नाबालिग
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब जानलेवा बनता जा रहा है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में नाबालिग बच्चों का एक खतरनाक कारनामा सामने आया है, जहां बच्चे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि बच्चों ने टंकी की ऊंचाई पर पहुंचकर मोबाइल से रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डालने की तैयारी की। इस दौरान न तो सुरक्षा का कोई इंतजाम था और न ही किसी बड़े की मौजूदगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी की ऊंचाई पर जरा सी चूक बच्चों की जान ले सकती है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई निगरानी या रोकथाम नजर नहीं आई। गांव में चर्चा है कि रील बनाने का यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और बच्चे बिना डर के जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और बच्चों को समझाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
    user_Sahil Rana
    Sahil Rana
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी में काम पर रखने,हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने और चोरी कबूलने का दबाव बनाने के आरोप में कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ पैर बांधने का वीडियो वायरल।
    1
    नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी में काम पर रखने,हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने और चोरी कबूलने का दबाव बनाने के आरोप में कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ पैर बांधने का वीडियो वायरल।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • देहरादून से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील खबर सामने आई है, जहां श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में एमएस की पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय लेडी डॉक्टर तनवी ने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तनवी हरियाणा के अंबाला की रहने वाली थी और अपनी मां के साथ देहरादून में किराए के कमरे में रहती थी। उसका शव इंद्रेश अस्पताल के पास एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में मिला। इस पूरे मामले में अब दो अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं। एक तरफ मृतका के पिता ने पटेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कॉलेज की HOD डॉ. प्रियंका गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि HOD जानबूझकर कम या जीरो नंबर देती थीं, धमकाती थीं और फेल करने की बात कहती थीं, जिससे तनवी गहरे तनाव में आ गई थी। इतना ही नहीं, शिकायत में पैसों की मांग का भी आरोप लगाया गया है, जबकि तनवी की पूरी फीस पहले ही जमा थी। परिवार का कहना है कि पिछले चार महीनों में उन्होंने कई बार कॉलेज जाकर इस मामले को उठाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर, कॉलेज प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि छात्रा पहले से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और दो साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। घटना की रात तनवी ने अपनी मां से फोन पर परेशानी जाहिर की थी। रात करीब 11 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद जब परिजन देहरादून पहुंचे और तलाश शुरू की, तो इंद्रेश अस्पताल के पास उसकी कार अंदर से लॉक मिली। कार के अंदर तनवी ड्राइविंग सीट पर थी, हाथ में कैनुला लगा हुआ था और पास में इंजेक्शन और दवा की बोतल पड़ी थी। परिजनों ने शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही कॉलेज प्रशासन के दावों को भी जांच में शामिल किया गया है। सीओ देहरादून अंकित कंडारी के मुताबिक, इस पूरे मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। अब बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई दबाव और साजिश? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
    1
    देहरादून से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील खबर सामने आई है, जहां श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में एमएस की पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय लेडी डॉक्टर तनवी ने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तनवी हरियाणा के अंबाला की रहने वाली थी और अपनी मां के साथ देहरादून में किराए के कमरे में रहती थी। उसका शव इंद्रेश अस्पताल के पास एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में मिला। इस पूरे मामले में अब दो अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं।
एक तरफ मृतका के पिता ने पटेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कॉलेज की HOD डॉ. प्रियंका गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि HOD जानबूझकर कम या जीरो नंबर देती थीं, धमकाती थीं और फेल करने की बात कहती थीं, जिससे तनवी गहरे तनाव में आ गई थी। इतना ही नहीं, शिकायत में पैसों की मांग का भी आरोप लगाया गया है, जबकि तनवी की पूरी फीस पहले ही जमा थी। परिवार का कहना है कि पिछले चार महीनों में उन्होंने कई बार कॉलेज जाकर इस मामले को उठाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर, कॉलेज प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि छात्रा पहले से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और दो साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। घटना की रात तनवी ने अपनी मां से फोन पर परेशानी जाहिर की थी। रात करीब 11 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद जब परिजन देहरादून पहुंचे और तलाश शुरू की, तो इंद्रेश अस्पताल के पास उसकी कार अंदर से लॉक मिली। कार के अंदर तनवी ड्राइविंग सीट पर थी, हाथ में कैनुला लगा हुआ था और पास में इंजेक्शन और दवा की बोतल पड़ी थी। परिजनों ने शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही कॉलेज प्रशासन के दावों को भी जांच में शामिल किया गया है। सीओ देहरादून अंकित कंडारी के मुताबिक, इस पूरे मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
अब बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई दबाव और साजिश? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • इंट्रो: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। थाना सरसावा पुलिस टीम गुरुवार देर रात सरसावा-नकुड़ हाईवे पर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नकुड़ की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम माजरी मार्ग पर बंद पड़े भट्टे के पास बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और दीवार की आड़ लेकर फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुर्सलीन उर्फ गांधी निवासी ग्राम सेलमपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    2
    इंट्रो: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
थाना सरसावा पुलिस टीम गुरुवार देर रात सरसावा-नकुड़ हाईवे पर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नकुड़ की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और वापस भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम माजरी मार्ग पर बंद पड़े भट्टे के पास बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और दीवार की आड़ लेकर फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुर्सलीन उर्फ गांधी निवासी ग्राम सेलमपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    user_Sahil Rana
    Sahil Rana
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.