वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में सीपीयू टीम द्वारा पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक वाहन में ब्लैक फिल्म लगी पाई गई तथा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होने के बावजूद दोषपूर्ण/मानक के अनुरूप न होने वाली नंबर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा था। उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहन से ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा सही नंबर प्लेट लगवाई गई। हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट अथवा मानक के विपरीत नंबर प्लेट का प्रयोग दंडनीय अपराध है। सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाएं।

- हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार की रोशनाबाद कोर्ट में बम विस्फोट करने के ई मेल को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस ने बम स्क्वायड के साथ पूरे न्यायालय का चप्पा-चप्पा छाना हालांकि इस दौरान कहीं से कोई विस्फोटक नहीं मिला। बता दें कि इस तरह की शरारतें पहले भी होती रही हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन और हरकी पैड़ी को आतंकवादी संगठनों के नाम से कई बार बम से उड़ानें की धमकियां मिल चुकी हैं हालांकि जांच के बाद इन्हें किसी की शरारत माना गया था। हालांकि एसएसपी नवनीत सिंह का कहना है कि पुलिस ऐसी सूचनाओं के प्रति पूरी तरह गंभीर है और ई-मेल की प्रत्येक दृष्टि से जांच की जा रही है। (-कुमार दुष्यंत)1
- बहादरपूर जट गांव मे विजिलेन्स टीम पर हमाला तीखी नोक झोक पुलिस बल तैनात1
- डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।1
- खबर लक्सर से है जहां , लक्सर-- बालावाली रोड पर अकोढा कला गांव के पास मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की गन्ने से लंदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर, पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र पुत्र अजय उम्र 36 वर्ष, अपने 14 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, लक्सर-बालावाली रोड पर अकोढा कला की पुलिया के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पिता लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का 14 वर्षीय बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ को देखकर फरार हो गया। राहगीरों ने 108 को सूचना दी, कई घंटे गुजर जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल अनमोल हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइट -- परीजन4
- हरिद्वार की रोशनाबाद कोर्ट में बम विस्फोट करने के ई मेल को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस ने बम स्क्वायड के साथ पूरे न्यायालय का चप्पा-चप्पा छान मारा। हालांकि इस दौरान कहीं से कोई विस्फोटक नहीं मिला। बता दें कि इस तरह की शरारतें पहले भी होती रही हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन और हरकी पैड़ी को आतंकवादी संगठनों के नाम से कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि जांच के बाद इन्हें किसी की शरारत माना गया था। एसएसपी नवनीत सिंह का कहना है कि पुलिस ऐसी सूचनाओं के प्रति पूरी तरह गंभीर है और ई-मेल की प्रत्येक दृष्टि से जांच की जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और आगे भी सतर्कता बरती जा रही है।1
- हरिद्वार : पथरी क्षेत्र स्थित जट्ट बहादरपुर में ऊर्जा निगम की टीम ने विजिलेंस के साथ छापा मारा इस दौरान ग्रामीणों ने जताया विरोध।1