रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बांसी के बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे कोतवाल बाजारों में खरीदारी की धूम, मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर भीड़ रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बांसी के बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे कोतवाल बाजारों में खरीदारी की धूम, मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर भीड़ बांसी (सिद्धार्थनगर)। भाई-बहन के अटूट स्नेह और पवित्रता का प्रतीक 'रक्षाबंधन' का त्योहार शांति, सुरक्षा और उमंग के साथ संपन्न कराने के लिए बांसी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। त्योहार को लेकर जहां एक तरफ बाजारों में भारी रौनक छा गई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर लिए हैं।भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए बहनें बाजारों में जमकर राखियों की खरीदारी कर रही हैं। रोडवेज तिराहा, बांसी चौराहा और प्रमुख बाजार की दुकानों पर राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ देखने को मिल रही है।खरीदारी के दौरान आम जनता को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए बांसी पुलिस मुस्तैदी से सड़कों पर डटी हुई है। चौराहे और मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाकर पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाती दिखी, जिससे लोगों को खरीदारी करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने अपने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा"रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार है। इस पावन अवसर पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने या खलल डालने वाले किसी भी अराजक तत्व को कतई बख्शा नहीं जाएगा। नगर के सभी प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहे।

- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।3
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे। *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।1
- अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया! #Maharajganj #police #nepal #DM #CMYogiAdityanath1