logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन 'CY-VAJRA' का बड़ा प्रहार: साइबर ठगी के अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 8 शातिर गिरफ्तार, 121 सिम कार्ड बरामद लखीमपुर खीरी। मोबाइल सिम के नाम पर भोले-भाले लोगों की पहचान चुराकर साइबर अपराध की काली दुनिया चला रहे एक अंतरजनपदीय गिरोह का थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने आठ शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 सिम कार्ड, 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 फिंगरप्रिंट स्कैनर, साइबर फ्रॉड का रिकॉर्ड रखने वाली कॉपियां तथा नकदी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के समीप यात्री भवन पर छापा मारकर पूरे गिरोह को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह गरीब और अनजान लोगों को सिम पोर्ट कराने का झांसा देकर उनका बायोमेट्रिक हासिल करता था। इसके बाद उन्हीं के नाम पर फर्जी सिम जारी कराकर फर्जी यूपीआई खाते खोले जाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आए करोड़ों रुपये के लेन-देन में किया जाता था। इसके बदले गिरोह के सदस्य कमीशन लेते थे, जबकि असली साइबर अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर रहते थे। इस मामले में थाना साइबर क्राइम पर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और डिजिटल डाटा की फॉरेंसिक जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा उनके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई को जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध अब तक की महत्वपूर्ण सफलताओं में माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिक किसी भी व्यक्ति को अपना आधार, ओटीपी, बायोमेट्रिक अथवा सिम संबंधी जानकारी बिना सत्यापन के न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने को दें।

1 hr ago
user_खुर्शीद आलम
खुर्शीद आलम
Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7da517da-758b-44c6-92d8-621d63752976

ऑपरेशन 'CY-VAJRA' का बड़ा प्रहार: साइबर ठगी के अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 8 शातिर गिरफ्तार, 121 सिम कार्ड बरामद लखीमपुर खीरी। मोबाइल सिम के नाम पर भोले-भाले लोगों की पहचान चुराकर साइबर अपराध की काली दुनिया चला रहे एक अंतरजनपदीय गिरोह का थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने आठ शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 सिम कार्ड, 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 फिंगरप्रिंट स्कैनर, साइबर फ्रॉड का रिकॉर्ड रखने वाली कॉपियां तथा नकदी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के समीप यात्री भवन पर छापा मारकर पूरे गिरोह को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह गरीब और अनजान लोगों को सिम पोर्ट कराने का झांसा देकर उनका बायोमेट्रिक हासिल करता था। इसके बाद उन्हीं के नाम पर फर्जी सिम जारी कराकर फर्जी यूपीआई खाते खोले जाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आए करोड़ों रुपये के लेन-देन में किया जाता था। इसके बदले गिरोह के सदस्य कमीशन लेते थे, जबकि असली साइबर अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर रहते थे। इस मामले में थाना साइबर क्राइम पर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और डिजिटल डाटा की फॉरेंसिक जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा उनके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई को जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध अब तक की महत्वपूर्ण सफलताओं में माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिक किसी भी व्यक्ति को अपना आधार, ओटीपी, बायोमेट्रिक अथवा सिम संबंधी जानकारी बिना सत्यापन के न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने को दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन
माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026'
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की।
विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया।
इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये 
बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    1
    *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर...
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर...
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.