10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी माकड़ोन पुलिस की गिरफ्त में यह लंबे समय से फरार था माकड़ोन, 16. feb उज्जैन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माकड़ोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महिला के साथ अनैतिक कृत्य के मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी लाड सिंह पिता मांगीलाल गुर्जर (34 वर्ष), निवासी ग्राम सेडु, जिला देवास को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध अप्रैल 2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा उस पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय तराना में पेश किया गया है, जहाँ से उसका दो दिवसीय पुलिस रिमांड स्वीकृत हुआ है। इस रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से प्रकरण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में पूछताछ करेगी। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मंशाराम चौधरी, आरक्षक राम सोनी, प्रकाश मेहता, राजेन्द्र सिंह और सैनिक बहादुर व विनोद की सराहनीय भूमिका रही। उज्जैन पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। #UjjainPolice #

- दतिया।इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिसआर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।1
- शाजापुर: बेरछा रोड पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम, पुलिस की तत्परता से बहाल हुआ यातायात शाजापुर। स्थानीय बेरछा रोड पर आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। भारी मात्रा में सीमेंट होने के कारण वाहन पूरी तरह मार्ग को अवरुद्ध कर चुका था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रधान आरक्षक (537) अशोक और पायलट राजेंद्र सिंह सिकरवार ने स्थिति को संभाला। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियों और पलटे हुए ट्रैक्टर को किनारे करवाने की व्यवस्था की।3
- श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर कुमारिया खास में विशाल मेले का आयोजन, कल 17 फरवरी को होगा समापन1
- युवा कांग्रेस की 'हुंकार': नागदा-उज्जैन रोड को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर पैदल यात्रा शुरू नागदा। क्षेत्र की वर्षों पुरानी और सबसे महत्वपूर्ण मांग "नागदा-उज्जैन रोड चौड़ीकरण" को लेकर अब युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। नागदा-खाचरौद विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आज नागदा से उज्जैन तक की विशाल पददल यात्रा का आगाज़ हुआ। इस पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागदा से उज्जैन मार्ग को फोरलेन (4-Lane) में तब्दील करवाना है। वर्तमान में यह मार्ग काफी संकरा और जर्जर है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। युवा कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन और सरकार की अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। #NagdaToUjjain #YouthCongress #NagdaUjjainFourLane #JanAkroshYatra1
- केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बर्फ में फंसी एक गाड़ी को जवानों के साथ धक्का देते नजर आ रहे हैं। रिजिजू ने यह वीडियो खुद साझा करते हुए पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में फंसे जवानों व यात्रियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि भारी बर्फबारी के दौरान हर स्थिति के लिए तैयार रहना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन के कर्मी रक्षा बलों और आम लोगों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए लगातार सतर्क रहते हैं। रिजिजू के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में शोंगत्सेर झील और पीटी त्सो इलाके के बीच उन्हें भारी बर्फबारी का सामना करना पड़ा। #KirenRijiju #ArunachalPradesh #Snowfall #ATReel #1
- Post by Suraj Kushwah1
- *श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर कुमारिया खास में 40 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, 13 से 17 फरवरी तक विशाल मेले का आयोजन* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_ से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- राणापुर बैल बाजार1
- महिदपुर/ महिदपुर में अभिभाषक संघ ने करेरा में संजय कुमार सक्सेना की 14/02/2026 को निर्गम हत्या हुई थी इसके लिए सभी ने ज्ञापन सौंपा सभी कार्य से विरत भी रहे मांगीलाल सोलंकी भविष्य दर्पण न्यूज संवाददाता महिदपुर 91793004801