सिद्धगिरी बाग में मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल वाराणसी | ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धगिरी बाग में मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल वाराणसी के सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना में तीन मजदूर घायल हुए, जिनमें से दो को गंभीर हालत में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहीं एक मजदूर की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मकान की स्थिति और छज्जा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियात बरती जा रही है। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Post by Suraj Jaiswal1
- वाराणसी: सिद्धगिरी बाग में छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी। शहर के सिद्धगिरी बाग इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की जान चली गई। निर्माण कार्य के दौरान अचानक मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश (38 वर्ष) पुत्र फूलचंद गौंड, निवासी डेडवा ग्राम, कछवा रोड, मिर्जामुरा, थाना वाराणसी के रूप में हुई है। दिनेश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश रोज़ की तरह मजदूरी का काम कर रहे थे, तभी अचानक पुराना छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या निर्माण कार्य में किसी प्रकार की सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। दिनेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दिए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का मेल जिला जज की वेबसाइट पर आया है। पुलिस प्रशासन ने दीवानी कचहरी का पूरा परिसर कराया खाली1
- ग्राम #बरामनपुर पोस्ट भैंसा थानान्तर्गत चन्दवक केराकत जौनपुर (उत्तर प्रदेश)5
- *ग़ाज़ियाबाद : जिलाधिकारी IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 मोटरसाइकिल से भी चलते है। ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे.*1
- कैथी में अजय सामाजिक सेवा समिति की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री1
- बनारस में हिंदू - मुसलमान के नाम पर अशांति फैलानी की हो रही साजिश ! तस्वीर बनारस के पानदरीबा क्षेत्र का है, जहां बकरा मंडी में मंगलवार को बड़ी संख्या में कुछ हिंदूवादी संगठन और ABVP के कार्यकर्ता पहुंचे और बकरा मंडी को बूचड़खाना बताकर हंगामा करने लगे, इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका विरोध किया। अब सामने आ रहा कि बूचड़खाना और बकरा मंडी के नाम पर माहौल खराब करने वालो को पुलिस चिन्हित कर रही है... #varanasi #yogi #banaras #kashi #YogiAdityanath #banarsi #modi #hindu #muslim1
- वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तेज़ी से अंतिम रूप ले रहा है वाराणसी। काशी में बन रहा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब तेज़ी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां भविष्य में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराए जा सकें। इस स्टेडियम के मुख्य मैदान में कुल 9 पिचें होंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 5 अलग-अलग प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाए जा रहे हैं। दर्शकों के बैठने के लिए यहां 30 हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य स्टैंड तैयार किया जा रहा है। रात में होने वाले मैचों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लड लाइट लगाई जाएंगी, जिससे पूरे मैदान में बेहतर रोशनी रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में विश्वस्तरीय लॉकर रूम, मेडिकल रूम, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्टीम बाथ, आइस बाथ, जकूज़ी, किट रूम, खिलाड़ियों का लाउंज, भोजन कक्ष, फिटनेस और रिकवरी सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के दौरान हर जरूरी सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी। वीआईपी मेहमानों और मीडिया के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां वीआईपी लाउंज, कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए जा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1500 गाड़ियों की पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, कनकोर्स एरिया, खानपान के स्टॉल, वर्षा जल संचयन प्रणाली और हरित वातावरण के लिए ग्रीन लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। यह अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम न केवल काशी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान देगा, बल्कि वाराणसी को एक बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके पूरा होने के बाद बनारस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन संभव हो सकेगा, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा।1