आहोर-युवक अशोक मीणा की मौत के बाद प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज: 3 दिन से चल रहा था धरना, प्रदेशनकारी स्टेट हाईवे पर पहुंचे, छगन मीणा हिरासत में आहोर-जालोर के आहोर में युवक की मौत के बाद तीन दिन से जारी प्रदर्शन में मंगलवार को भीड़ उग्र हो गई। स्थिति को संभालने के पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे लोग मॉर्च्यूरी से उठकर एसडीएम ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे 325 (सांडेराव-बाड़मेर) पर जाकर बैठ गए। प्रदर्शन में 3 जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) से आए समाज के लोग शामिल थे। तीसरे दिन दो बार प्रशासन और लोगों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी करने लगी। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन लाल मीणा को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में छगन मीणा के सिर में चोट भी लगी है। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया भी मौके पर पहुंचे। बता दें... 7 फरवरी की शाम को भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोलिया गांव में युवक अशोक कुमार मीणा (45) का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजनों का कहना है कि अशोक के पांव जमीन से टिके हुए थे। उसको मारकर लटकाया गया है। सोमवार को बनी थी पोस्टमॉर्टम पर सहमति इससे पहले सोमवार को 5 दौर की बातचीत हुई थी। आखिरी बातचीत में पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी। लेकिन आज फिर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया। बाप पार्टी के नेता छगन मीणा ने बताया-पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी, लेकिन हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है। सुबह निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। 4 थानों का जाप्ता तैनात एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा, डीएसपी दशरथ सिंह, आहोर एसडीएम रोहित चौहान ने भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन मीणा, गौतम ऋषि ट्रस्ट पाली और सिरोही के जिला अध्यक्ष रतनलाल से दो बार बातचीत की। ये दोनों बातचीत विफल ही। फिलहाल मौके पर नोसरा, भाद्राजून, आहोर, जालोर का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौजूद है।

- Nagendra Agarwalबाली, पाली, राजस्थानhmm40 min ago
- Post by Mukesh Lal1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा दिया समर्थन रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत सेन्दडा ब्यावर झाला की चौकी ग्राम में दिशा-आर.सी.डी समाजसेवी संस्था एवं बाल अधिकारिता विभाग ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा समर्थन दिया गया । जहां प्रशासक प्रतिनिधि रमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आजाद काठात व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाला की चौकी विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगूसिंह ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। इसके पश्चात पंचायत में रथ के साथ रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर करवाए गए व अभियान को सकारात्मक समर्थन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया। संस्था से लक्ष्मणसिंह व रीना ने रथ का नेतृत्व किया । इस दौरान ग्रामीण जन मौजूद रहे।2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- Post by निलेश जोहार आदिवासी1
- 🏆 रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियाई लैक्रोज गेम्स में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय दल के उदयपुर लौटने पर शहर गर्व और उत्साह से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाले जनजाति अंचल के खिलाड़ियों और उनके कोच का नगरभर में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा सहित जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, यशिष्ठा बत्रा, डाली गमेती, रोशनी बोस, मुकन कुमारी गुर्जर एवं जानवी राठौड़ तथा पुरुष टीम के खिलाड़ी मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा के साथ भारतीय टीम के कोच नीरज बत्रा का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। महाराणा प्रताप खेल गांव से शुरू हुई विजेता रैली गोपेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबी बाग गार्डन, संभागीय आयुक्त कार्यालय, रामपुरा चौराहा और ग्राम पंचायत धार तक निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों और कोच नीरज बत्रा को शाल-उपरणा व पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उदयपुर सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेलों में उत्कृष्टता का प्रेरणास्रोत बना1
- हम केलवाड़ा टू राजसमंद जा रहे हैं घूमने के लिए1