logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Chandan Banka दुबे बाबा मंदिर चांदन पहुंचे हजारों संख्या में महिलाओं कि भीड़ -चांदन प्रखंड क्षेत्र

14 hrs ago
user_Press UpendraYadav 7250559863
Press UpendraYadav 7250559863
Farmer चानन, बांका, बिहार•
14 hrs ago

Chandan Banka दुबे बाबा मंदिर चांदन पहुंचे हजारों संख्या में महिलाओं कि भीड़ -चांदन प्रखंड क्षेत्र

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 स्नातक मतदाताओं से संवाद, सात निश्चयों का ऐलान....... बांका के चंद्रशेखर सिंह भवन में सोमवार को ‘नमस्ते बांका’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लेने वाले रजनीश रंजन ने स्नातक मतदाताओं से संवाद किया और अपना सात निश्चय पत्र साझा किया। 📋 निश्चय पत्र में बेरोजगार स्नातकों के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर, ‘एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान’, स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा एवं मासिक भत्ता समेत कई प्रस्ताव शामिल हैं। 🎓 कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और क्षेत्र की अपेक्षाओं पर भी चर्चा हुई। 👉 बांका की हर बड़ी खबर के लिए फॉलो करें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    1
    🚨 स्नातक मतदाताओं से संवाद, सात निश्चयों का ऐलान.......
बांका के चंद्रशेखर सिंह भवन में सोमवार को ‘नमस्ते बांका’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लेने वाले रजनीश रंजन ने स्नातक मतदाताओं से संवाद किया और अपना सात निश्चय पत्र साझा किया।
📋 निश्चय पत्र में बेरोजगार स्नातकों के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर, ‘एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान’, स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा एवं मासिक भत्ता समेत कई प्रस्ताव शामिल हैं।
🎓 कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और क्षेत्र की अपेक्षाओं पर भी चर्चा हुई।
👉 बांका की हर बड़ी खबर के लिए फॉलो करें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • बांका शहर में 26 सितंबर को होगी जगदेव विचार मंच की जिला स्तरीय बैठक
    1
    बांका शहर में 26 सितंबर को होगी जगदेव विचार मंच की जिला स्तरीय बैठक
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • *मद्यनिषेध टीम द्वारा युवक को हिरासत में लेने पर परिजनों में चिंता,आनंदपुर थानाध्यक्ष की पहल से ढाई घंटे बाद चला पता* चांदन/बांका। चांदन थाना क्षेत्र के शेखपुरा टांड़ निवासी प्रवीण दास, पिता हुकुम दास, को मद्यनिषेध टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने मद्यनिषेध टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार टोटो चालक अजीत कुमार, पिता गोविंद दास, प्रवीण दास को टोटो से लेकर लाहाबन के रास्ते सिमुलतला स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोवदाहा मोड़, टेलवा-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर पूर्व से तैनात कटोरिया मद्यनिषेध टीम ने टोटो को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने टोटो में सवार प्रवीण दास को हिरासत में लेने के साथ उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद टोटो चालक अजीत कुमार ने इसकी जानकारी प्रवीण दास के परिजनों को दी। परिजनों ने जब प्रवीण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को दी। *थानाध्यक्ष की पहल से चला पता* मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी जुटाई। करीब ढाई घंटे बाद पता चला कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर प्रवीण दास को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों को युवक के संबंध में जानकारी मिल सकी। प्रवीण दास ने बताया कि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें करीब तीन घंटे तक परिजनों को सूचना दिए बिना हिरासत में रखा गया। बाद में उन्हें चांदन थाना क्षेत्र के मद्यनिषेध चेक पोस्ट करूवापत्थर में छोड़ दिया गया। प्रवीण दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को आवेदन देकर दी जाएगी और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई की जांच कर न्याय की मांग की जाएगी।इधर, शेखपुरा टांड़ निवासी समाजसेवी गोविंद दास सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया जाता है तो उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।वहीं, घटना के दौरान युवक का पता लगाने में पहल करने के लिए प्रवीण दास के परिजनों ने आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया। नोट: इस मामले में मद्यनिषेध विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है। चांदन/बांका। चांदन थाना क्षेत्र के शेखपुरा टांड़ निवासी प्रवीण दास, पिता हुकुम दास, को मद्यनिषेध टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने मद्यनिषेध टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार टोटो चालक अजीत कुमार, पिता गोविंद दास, प्रवीण दास को टोटो से लेकर लाहाबन के रास्ते सिमुलतला स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोवदाहा मोड़, टेलवा-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर पूर्व से तैनात कटोरिया मद्यनिषेध टीम ने टोटो को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने टोटो में सवार प्रवीण दास को हिरासत में लेने के साथ उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद टोटो चालक अजीत कुमार ने इसकी जानकारी प्रवीण दास के परिजनों को दी। परिजनों ने जब प्रवीण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को दी। *थानाध्यक्ष की पहल से चला पता* मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी जुटाई। करीब ढाई घंटे बाद पता चला कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर प्रवीण दास को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों को युवक के संबंध में जानकारी मिल सकी। प्रवीण दास ने बताया कि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें करीब तीन घंटे तक परिजनों को सूचना दिए बिना हिरासत में रखा गया। बाद में उन्हें चांदन थाना क्षेत्र के मद्यनिषेध चेक पोस्ट करूवापत्थर में छोड़ दिया गया। प्रवीण दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को आवेदन देकर दी जाएगी और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई की जांच कर न्याय की मांग की जाएगी।इधर, शेखपुरा टांड़ निवासी समाजसेवी गोविंद दास सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया जाता है तो उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।वहीं, घटना के दौरान युवक का पता लगाने में पहल करने के लिए प्रवीण दास के परिजनों ने आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया। नोट: इस मामले में मद्यनिषेध विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।
    2
    *मद्यनिषेध टीम द्वारा युवक को हिरासत में लेने पर परिजनों में चिंता,आनंदपुर थानाध्यक्ष की पहल से ढाई घंटे बाद चला पता*

चांदन/बांका। चांदन थाना क्षेत्र के शेखपुरा टांड़ निवासी प्रवीण दास, पिता हुकुम दास, को मद्यनिषेध टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने मद्यनिषेध टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार टोटो चालक अजीत कुमार, पिता गोविंद दास, प्रवीण दास को टोटो से लेकर लाहाबन के रास्ते सिमुलतला स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोवदाहा मोड़, टेलवा-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर पूर्व से तैनात कटोरिया मद्यनिषेध टीम ने टोटो को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने टोटो में सवार प्रवीण दास को हिरासत में लेने के साथ उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद टोटो चालक अजीत कुमार ने इसकी जानकारी प्रवीण दास के परिजनों को दी। परिजनों ने जब प्रवीण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को दी।

*थानाध्यक्ष की पहल से चला पता*

मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी जुटाई। करीब ढाई घंटे बाद पता चला कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर प्रवीण दास को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों को युवक के संबंध में जानकारी मिल सकी।
प्रवीण दास ने बताया कि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें करीब तीन घंटे तक परिजनों को सूचना दिए बिना हिरासत में रखा गया। बाद में उन्हें चांदन थाना क्षेत्र के मद्यनिषेध चेक पोस्ट करूवापत्थर में छोड़ दिया गया।
प्रवीण दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को आवेदन देकर दी जाएगी और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई की जांच कर न्याय की मांग की जाएगी।इधर, शेखपुरा टांड़ निवासी समाजसेवी गोविंद दास सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया जाता है तो उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।वहीं, घटना के दौरान युवक का पता लगाने में पहल करने के लिए प्रवीण दास के परिजनों ने आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया।

नोट: इस मामले में मद्यनिषेध विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।
चांदन/बांका। चांदन थाना क्षेत्र के शेखपुरा टांड़ निवासी प्रवीण दास, पिता हुकुम दास, को मद्यनिषेध टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने मद्यनिषेध टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार टोटो चालक अजीत कुमार, पिता गोविंद दास, प्रवीण दास को टोटो से लेकर लाहाबन के रास्ते सिमुलतला स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोवदाहा मोड़, टेलवा-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर पूर्व से तैनात कटोरिया मद्यनिषेध टीम ने टोटो को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने टोटो में सवार प्रवीण दास को हिरासत में लेने के साथ उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद टोटो चालक अजीत कुमार ने इसकी जानकारी प्रवीण दास के परिजनों को दी। परिजनों ने जब प्रवीण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को दी।
*थानाध्यक्ष की पहल से चला पता*
मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी जुटाई। करीब ढाई घंटे बाद पता चला कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर प्रवीण दास को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों को युवक के संबंध में जानकारी मिल सकी।
प्रवीण दास ने बताया कि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें करीब तीन घंटे तक परिजनों को सूचना दिए बिना हिरासत में रखा गया। बाद में उन्हें चांदन थाना क्षेत्र के मद्यनिषेध चेक पोस्ट करूवापत्थर में छोड़ दिया गया।
प्रवीण दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को आवेदन देकर दी जाएगी और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई की जांच कर न्याय की मांग की जाएगी।इधर, शेखपुरा टांड़ निवासी समाजसेवी गोविंद दास सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया जाता है तो उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।वहीं, घटना के दौरान युवक का पता लगाने में पहल करने के लिए प्रवीण दास के परिजनों ने आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया।
नोट: इस मामले में मद्यनिषेध विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • नशा मुक्ति जागरूकता को ले पुलिस ने कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना, प्रभारी शशि कपूर के द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन के समीप मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जहाँ क्षेत्र के कई युवाओं की टीम ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राउतू होनहागा पहुंचे।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने, दोस्ताना रवैया अपनाने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक किया गया।तथा साइबर अपराध से बचने और एक दूसरे को जागरूक करने की अपील kiya।मौके पर सुग्गापहाड़ी पंचायत के मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुशील मरांडी, मनोज पंडित, गंगाधर मंडल, बिहुलाल हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    नशा मुक्ति जागरूकता को ले पुलिस ने  कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित।

देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना, प्रभारी शशि कपूर के द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन के समीप मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जहाँ क्षेत्र के कई युवाओं की टीम ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राउतू होनहागा पहुंचे।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने, दोस्ताना रवैया अपनाने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक किया गया।तथा साइबर अपराध से बचने और एक दूसरे को जागरूक करने की अपील kiya।मौके पर सुग्गापहाड़ी पंचायत के मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुशील मरांडी, मनोज पंडित, गंगाधर मंडल, बिहुलाल हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    35 min ago
  • जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई; सुनिए क्या बोले SP विश्वजीत दयाल Jamui News Today: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले और बिना ब्लर वीडियो प्रसारित करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X से जुड़े अकाउंट्स को पुलिस ने चिह्नित किया है। वहीं पुलिस ने वीडियो को आगे शेयर या पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले की जांच SIT कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। सुनिए जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले पर क्या कहा।
    1
    जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई; सुनिए क्या बोले SP विश्वजीत दयाल
Jamui News Today: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले और बिना ब्लर वीडियो प्रसारित करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X से जुड़े अकाउंट्स को पुलिस ने चिह्नित किया है।
वहीं पुलिस ने वीडियो को आगे शेयर या पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले की जांच SIT कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
सुनिए जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले पर क्या कहा।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • बुलडोजर कार्रवाई से परेशान ठेला-रेहड़ी दुकानदारों ने NH-333 किया जाम, DSP और थाना अध्यक्ष पहुंचे; समझाने के बाद खुला रास्ता #bihar #BiharNews #samratchoudhary #MungerDistrict #havelikharagpur
    1
    बुलडोजर कार्रवाई से परेशान ठेला-रेहड़ी दुकानदारों ने NH-333 किया जाम, DSP और थाना अध्यक्ष पहुंचे; समझाने के बाद खुला रास्ता
#bihar #BiharNews #samratchoudhary #MungerDistrict #havelikharagpur
    user_Ayush Yadav journalist
    Ayush Yadav journalist
    Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • सोशल मीडिया वीडियो से खुला जमुई का मामला, पुलिस ने खुद शुरू की जांच; SIT ने तीन को पकड़ा जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना की कोई प्रारंभिक शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन सोशल मीडिया सामग्री के आधार पर पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई। SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांड संख्या 428/26 में BNS और POCSO की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    सोशल मीडिया वीडियो से खुला जमुई का मामला, पुलिस ने खुद शुरू की जांच; SIT ने तीन को पकड़ा
जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना की कोई प्रारंभिक शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन सोशल मीडिया सामग्री के आधार पर पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई। SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांड संख्या 428/26 में BNS और POCSO की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार -दो अन्य आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी; एसपी ने गठित की एसआईटी फोटो, प्रेसवार्ता करते एसपी व घटना की की वायरल फोटो जमुई, जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोमवार को एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वायरल वीडियो की जांच के आधार पर तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो जमुई टाउन थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई सीमा के सोनाई मड़वा गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा-प्रतापपुर पहाड़ की ओर गए थे। लौटने के दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद दोनों को घेर लिया गया और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छात्रा लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती दिखाई दे रही है। वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि वे बच्चे हैं और उन्हें जाने दिया जाए। वीडियो में कुछ युवक छात्रा से नाम और घर का पता पूछते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्र के साथ मौजूद छात्र को छात्रा से अलग कर दिया गया। छात्रा को कई युवकों ने घेर लिया और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। वायरल वीडियो में छात्रा को पकड़ने और सड़क पर घसीटने का दृश्य भी दिखाई देता है। छात्र उसे बचाने के लिए आगे आता है और युवकों के बीच से उसे छुड़ाने का प्रयास करता है। कुछ समय बाद छात्रा को फिर से घेरने और उसके साथ कथित बदसलूकी किए जाने का दृश्य सामने आता है। बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। घटना से संबंधित तीन वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि जमुई थाना कांड संख्या 428/26 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में गठित एसआईटी आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
-दो अन्य आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी; एसपी ने गठित की एसआईटी
फोटो, प्रेसवार्ता करते एसपी व घटना की की वायरल फोटो
जमुई, 
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोमवार को एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वायरल वीडियो की जांच के आधार पर तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है।
एसपी के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो जमुई टाउन थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई सीमा के सोनाई मड़वा गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा-प्रतापपुर पहाड़ की ओर गए थे। लौटने के दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद दोनों को घेर लिया गया और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छात्रा लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती दिखाई दे रही है। वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि वे बच्चे हैं और उन्हें जाने दिया जाए। वीडियो में कुछ युवक छात्रा से नाम और घर का पता पूछते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्र के साथ मौजूद छात्र को छात्रा से अलग कर दिया गया। छात्रा को कई युवकों ने घेर लिया और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। वायरल वीडियो में छात्रा को पकड़ने और सड़क पर घसीटने का दृश्य भी दिखाई देता है। छात्र उसे बचाने के लिए आगे आता है और युवकों के बीच से उसे छुड़ाने का प्रयास करता है। कुछ समय बाद छात्रा को फिर से घेरने और उसके साथ कथित बदसलूकी किए जाने का दृश्य सामने आता है। बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। घटना से संबंधित तीन वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि जमुई थाना कांड संख्या 428/26 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में गठित एसआईटी आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    12 hrs ago
  • पति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा!
    1
    पति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा!
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.