logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबरे ✅US: मेक्सिको में एक कनाडाई महिला की गोली मारकर हत्या, पांच अन्य घायल ✅लखनऊ: पिता ने 16 साल की बेटी की ली जान, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम ✅'धमकियों के बीच अमेरिका के साथ बातचीत मंजूर नहीं', ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले ✅दिल्ली के नरेला में बाइक और ट्रक के बीच टक्कर, दो जख्मी ✅'ईरान से डील को लेकर मुझ पर कोई प्रेशर नहीं', बोले डोनाल्ड ट्रंप ✅यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों के किए गए तबादले ✅'कूटनीति से निकाला जाए हल', ईरान जंग पर बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ✅'23 अप्रैल को DMK के पक्ष में करें वोटिंग', ओवैसी की मतदाताओं से अपील ✅उत्तराखंड: देहरादून के खलंगा के जंगलों में लगी भीषण आग

3 hrs ago
user_भारत न्यूज
भारत न्यूज
Citizen Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बड़ी खबरे ✅US: मेक्सिको में एक कनाडाई महिला की गोली मारकर हत्या, पांच अन्य घायल ✅लखनऊ: पिता ने 16 साल की बेटी की ली जान, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम ✅'धमकियों के बीच अमेरिका के साथ बातचीत मंजूर नहीं', ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले ✅दिल्ली के नरेला में बाइक और ट्रक के बीच टक्कर, दो जख्मी ✅'ईरान से डील को लेकर मुझ पर कोई प्रेशर नहीं', बोले डोनाल्ड ट्रंप ✅यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों के किए गए तबादले ✅'कूटनीति से निकाला जाए हल', ईरान जंग पर बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ✅'23 अप्रैल को DMK के पक्ष में करें वोटिंग', ओवैसी की मतदाताओं से अपील ✅उत्तराखंड: देहरादून के खलंगा के जंगलों में लगी भीषण आग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ankit Gautam
    1
    Post by Ankit Gautam
    user_Ankit Gautam
    Ankit Gautam
    Farmer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।
    2
    कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।
    user_Raeesh Khan
    Raeesh Khan
    Court reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस की हालत इतनी जर्जर है कि यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए खुद ही बस को धक्का लगाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार परिवहन व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जान जोखिम में डालकर ऐसी खटारा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे यात्री पसीने से तर-बतर होकर बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस की हालत इतनी जर्जर है कि यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए खुद ही बस को धक्का लगाना पड़ रहा है।
एक तरफ सरकार परिवहन व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जान जोखिम में डालकर ऐसी खटारा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे यात्री पसीने से तर-बतर होकर बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ये रोड 2024 से खराब पड़ी है
    2
    ये रोड 2024 से खराब पड़ी है
    user_Aman
    Aman
    Kannauj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।
    1
    धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप
कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।
धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप।
ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख।
रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना।
सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • #हरदोई: शाहाबाद थाना क्षेत्र के नालंदा स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक— शीश कुमार, मोहित और पुष्पेंद्र—गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मंझिला के रसूलपुर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल तीनों का उपचार शाहजहांपुर में चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    #हरदोई: शाहाबाद थाना क्षेत्र के नालंदा स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक— शीश कुमार, मोहित और पुष्पेंद्र—गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मंझिला के रसूलपुर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत शाहाबाद सीएचसी  ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल तीनों का उपचार शाहजहांपुर में चल रहा है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • हरदोई में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बघौली चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कन्नौज बीज भंडार को चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान मालिक अवध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की दुकान पर बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से केवल बड़ी बैटरी लेकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि चौकी के आसपास ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने हरदोई की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों पर कितनी तेजी से अंकुश लगा पाती है।
    1
    हरदोई में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बघौली चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कन्नौज बीज भंडार को चोरों ने निशाना बना लिया।
दुकान मालिक अवध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की दुकान पर बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से केवल बड़ी बैटरी लेकर फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि चौकी के आसपास ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने हरदोई की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों पर कितनी तेजी से अंकुश लगा पाती है।
    user_सुधीर शुक्ला
    सुधीर शुक्ला
    RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा कोर्ट की पार्किंग में भयंकर आग: फायर ब्रिगेड साबित हुई 'शो-पीस'! नमस्कार दर्शकों! आज आगरा कोर्ट परिसर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट की पार्किंग में जहाँ आम तौर पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, वहीं पास में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वहां खड़ी 4 गाड़ियां (जिसमें एक स्कॉर्पियो, दो ब्रेजा और एक वैगन आर शामिल हैं) धू-धू कर जलकर खाक हो गईं।
    1
    आगरा कोर्ट की पार्किंग में भयंकर आग: फायर ब्रिगेड साबित हुई 'शो-पीस'!
नमस्कार दर्शकों! आज आगरा कोर्ट परिसर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट की पार्किंग में जहाँ आम तौर पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, वहीं पास में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वहां खड़ी 4 गाड़ियां (जिसमें एक स्कॉर्पियो, दो ब्रेजा और एक वैगन आर शामिल हैं) धू-धू कर जलकर खाक हो गईं।
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.