Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में गंदगी को लेकर एसडीएम गरिमा लोहिया ने बड़ा एक्शन लिया है। अस्पताल में पसरी गंदगी को देखकर एसडीएम का गुस्सा फूट पड़ा। इस घोर लापरवाही को लेकर सफाई एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में सामने आईं कई अन्य खामियों पर भी जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
JMBNEWS
पटना के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में गंदगी को लेकर एसडीएम गरिमा लोहिया ने बड़ा एक्शन लिया है। अस्पताल में पसरी गंदगी को देखकर एसडीएम का गुस्सा फूट पड़ा। इस घोर लापरवाही को लेकर सफाई एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में सामने आईं कई अन्य खामियों पर भी जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के मोकामा के घोसवरी में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह पहुंचे हैं।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के प्रभारी एएसआई (ASI) बबलू प्रसाद का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। उनकी मौत की यह खबर सुनते ही लोग हैरान रह गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक बबलू प्रसाद पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव के रहने वाले थे। कटैया गांव के एक स्थानीय ग्रामीण युवक के अनुसार, वे बहुत ही अच्छे और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। साथ ही वे काफी शांत स्वभाव के थे और अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहा करते थे। यह दुखद घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी वास्तविकता अभी तक सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।1
- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अचानक अपना काफिला रुकवाकर धान के खेत में काम कर रहे किसानों से मुलाकात की। सड़क मार्ग से गुजरते समय अचानक अपना काफिला रोककर सीधे खेत में पहुंच जाने के उनके इस कदम ने लोगों का ध्यान खींचा है। खेत में पहुंचकर उन्होंने किसानों से सीधी बातचीत की और खेती, सिंचाई, बीज, उर्वरक तथा फसलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने किसानों की समस्याओं और उनकी बातों को बेहद ध्यान से सुना। विजय कुमार सिन्हा का यह सहज और जमीनी अंदाज अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना में कार्यरत 112 पुलिस टीम के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद का शव फंदे से लटका मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दुखद घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के प्रभारी एएसआई (ASI) बबलू प्रसाद का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। इस घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है और हर कोई हैरान है। मृतक बबलू प्रसाद मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों के अनुसार, वे अत्यंत शांत, अच्छे स्वभाव के और काफी मिलनसार व्यक्ति थे जो अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहते थे। फिलहाल, यह घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविकता अभी तक सामने नहीं आ पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- पटना के मोकामा में गंगा नदी के बढ़ते कटाव को लेकर युवा नेता एवं समाजसेवी रौशन भारद्वाज ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गंगा कटाव से नदी के किनारे बसे गांवों की जमीन, फसल और लोगों का आशियाना लगातार खतरे में बना हुआ है। रौशन भारद्वाज ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की है कि समय रहते कटावरोधी कार्यों को तेज किया जाए, जिससे संभावित नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।1
- बिहार के घोसवरी में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन में राजनीति के साथ-साथ संस्कारों की एक शानदार झलक देखने को मिली है। सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके बड़े पुत्र व युवा नेता अभिषेक कुमार का वहां भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंच पर अभिषेक कुमार ने एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह आगे बढ़कर प्रखंड अध्यक्ष परशुराम पारस के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। घोसवरी में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व विधायक अनंत सिंह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही समर्थकों के बीच भारी उत्साह और जोश देखा गया।1
- बिहार के समस्तीपुर अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर थाना में कार्यरत एएसआई (ASI) बबलू प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस गंभीर मामले की जांच के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीआईजी मनोज कुमार तिवारी और डीएसपी बीरेंद्र कुमार मेधावी सहित कई अन्य पदाधिकारी मोहिउद्दीन नगर थाना पहुंचे हैं। घटना की जांच करने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना में डायल 112 की टीम में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक बबलू प्रसाद ने शुक्रवार की रात्रि में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।1