परमिशन के नाम पर शहाबगंज में अवैध खनन का खेल! बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल परमिशन के नाम पर शहाबगंज में अवैध खनन का खेल! बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल शहाबगंज/चंदौली। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई और “जीरो टॉलरेंस” नीति की बात कही जा रही है, लेकिन जनपद चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। यहां रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया बिना किसी भय के मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं और ओवरलोड वाहनों से उसका परिवहन भी धड़ल्ले से जारी है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिन वाहनों से मिट्टी ढोई जा रही है, उनमें से कई बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन, बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होना स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शहाबगंज क्षेत्र बना अवैध खनन का केंद्र स्थानीय लोगों के अनुसार शहाबगंज क्षेत्र इन दिनों मिट्टी खनन माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। गांवों और संपर्क मार्गों के आसपास रात होते ही जेसीबी मशीनें सक्रिय हो जाती हैं। खेतों और सरकारी जमीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जाती है और फिर उसे ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा अन्य वाहनों के जरिए अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई।
परमिशन के नाम पर शहाबगंज में अवैध खनन का खेल! बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल परमिशन के नाम पर शहाबगंज में अवैध खनन का खेल! बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल शहाबगंज/चंदौली। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई और “जीरो टॉलरेंस” नीति की बात कही जा रही है, लेकिन जनपद चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। यहां रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया बिना किसी भय के मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं और ओवरलोड वाहनों से उसका परिवहन भी धड़ल्ले से जारी है। सबसे गंभीर बात यह है कि
जिन वाहनों से मिट्टी ढोई जा रही है, उनमें से कई बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन, बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होना स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शहाबगंज क्षेत्र बना अवैध खनन का केंद्र स्थानीय लोगों के अनुसार शहाबगंज क्षेत्र इन दिनों मिट्टी खनन माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। गांवों और संपर्क मार्गों के आसपास रात होते ही जेसीबी मशीनें सक्रिय हो जाती हैं। खेतों और सरकारी जमीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जाती है और फिर उसे ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा अन्य वाहनों के जरिए अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई।
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अलीनगर स्थित कमलापुर जीवक हॉस्पिटल में गोलीबारी की घटना हुई है। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।1
- चंदौली जिले के सैयदराजा में 14 बिस्सा का एक प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फुटिया मार्ग पर हाइवे से मात्र 300 मीटर अंदर स्थित है। इसकी दर 9.5 लाख रुपये प्रति बिस्सा है।4
- चंदौली के मुगलसराय में जीटी रोड स्थित काली मंदिर पर लगाया गया एक विरोध बैनर लोगों के बीच बहस का केंद्र बन गया है। बैनर लगाने वाला कौन है और इसके पीछे की वजह क्या है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और प्रशासन भी मामले की जांच में जुटा है। यह भी अटकलें हैं कि मंदिर अतिक्रमण की जद में आ रहा है।1
- शहीदगांव-धानापुर में स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का भव्य स्वागत चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र स्थित शहीदगांव में जगद्गुरु स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के प्रथम आगमन पर क्षेत्र के गो-सेवकों एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गो-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर लोगों ने स्वामी जी का अभिनंदन किया। गो-सेवकों ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्वागत बैनर में गो-सेवक धनेश तिवारी, रमेश उपाध्याय, राकेश तिवारी, धनंजय पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, हरीशंकर तिवारी ‘दीपू’ एवं परमानन्द तिवारी सहित कई लोगों के नाम शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। संवाददाता पंकज तिवारी चन्दौली2
- रानी रात भर जगा देना रात भर जगा देना रात भर चावल रात भर चावल रात भर जगा रानी1
- कैमूर जिले की दुर्गावती नदी से दो संदिग्ध सूटकेस बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोला तो अंदर कटे हुए मानव शरीर के अंग मिले, जिससे पूरे बिहार में सनसनी फैल गई। एक बच्चे और एक वयस्क के अवशेषों की आशंका है, पुलिस पहचान के लिए पड़ोसी जिलों से संपर्क कर रही है।1
- कैमूर के मोहनिया में अर्जुन बिंद के घर में अचानक लगी भीषण आग से पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में 10 बकरियों और एक भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी भी झुलस गए, और लाखों का अनाज व नकदी भी जल गई।2
- चंदौली के सकलडीहा में एक घर के सामने की नाली लंबे समय से गंदी पड़ी है और उसकी सफाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द इस समस्या को हल करने की मांग की गई है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1