logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, फरियादी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार। इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का केवल 13×50 (650 वर्गफुट) और 20×40 (800 वर्गफुट) हिस्सा ही विक्रय किया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य भूमि का विक्रय नहीं किया गया। आवेदक का यह भी कहना है कि इस भूमि को लेकर मामला प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सेवढ़ा के न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त न्यायालय द्वारा निर्माण आदी कार्य को रोककर यथास्थिति बनाए रखने संबंधी स्टे आर्डर जारी किया गया।, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। फरियादी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें महिलाओं द्वारा गाली-गलौज की जाती है तथा झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है। फरियादी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी शिकायत पर सुनवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संवंधित का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हमारा चैनल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं करता यह प्रशासन की जांच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई क्या है यह स्पष्ट होगा

9 hrs ago
user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, फरियादी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार। इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। आवेदक का कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि का केवल 13×50 (650 वर्गफुट) और 20×40 (800 वर्गफुट) हिस्सा ही विक्रय किया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य भूमि का विक्रय नहीं किया गया। आवेदक का यह भी कहना है कि इस भूमि को लेकर मामला प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सेवढ़ा के न्यायालय में विचाराधीन है तथा उक्त न्यायालय द्वारा निर्माण आदी कार्य को रोककर यथास्थिति बनाए रखने संबंधी स्टे आर्डर जारी किया गया।, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। फरियादी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें महिलाओं द्वारा गाली-गलौज की जाती है तथा झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है। फरियादी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी शिकायत पर सुनवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संवंधित का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हमारा चैनल इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं करता यह प्रशासन की जांच का विषय है उसके बाद ही सच्चाई क्या है यह स्पष्ट होगा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया कल्लू कुशवाहा की पत्नी ने की बीजेपी को वोट न देने की अपील
    1
    दतिया कल्लू कुशवाहा की पत्नी ने की बीजेपी को वोट न देने की अपील
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • शासकीय गोविंद महाविद्यालय सेवढ़ा मैं गुरु पूर्णिमा के महत्व को आत्मसात करते हुए गुरुजनों का सम्मान किया गुरु पूर्णिमा महापर्व पर शासकीय गोविंद महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन को मिलती है सही दिशा : वक्ता पत्रिका संवाददाता। गुरु पूर्णिमा महापर्व के पावन अवसर पर शासकीय गोविंद महाविद्यालय में परंपरागत गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉक्टर मनोज व्यास द्वारा मंचासीन अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. कामिनी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में महेश दीक्षित, जगमोहन शर्मा, हनुमंत दाऊ , संतोष शर्मा,तथा डॉ. श्याम बिहारी श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास ने की। मंच संचालन प्रतिभान गुर्जर ने किया, जबकि अंत में प्रगति यादव ने आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान जगमोहन शर्मा ने "गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर..." श्लोक का उल्लेख करते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। मुख्य अतिथि डॉ. कामिनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी व्यक्ति, परिस्थिति या अनुभव हमें सही मार्ग दिखाए और कुछ अच्छा सिखाए, वही हमारा गुरु है। गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च होता है और उसके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने जीवन का उद्देश्य प्राप्त करता है। विशिष्ट अतिथि महेश दीक्षित ने गुरु की वाणी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के शब्द ही शिष्य के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित प्रेरणादायक कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु की वाणी और शिष्य का चरित्र ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है तथा शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि संस्कारों का निर्माण भी है। कार्यक्रम में पत्रकार रामबाबू जाटव ने भी अपने विचार रखते हुए पंचतत्व, बुद्धि, अहंकार और ईश्वर के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव शरीर स्वयं अखंड ब्रह्मांड का स्वरूप है और प्रत्येक व्यक्ति के भीतर गुरु का वास होता है। आवश्यकता केवल गुरु की वाणी को समझने और सही गुरु की पहचान करने की है। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चले इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक दीक्षा त्यागी के द्वारा प्राचार्य डॉक्टर मनोज व्यास की लिखी कविता का वचन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को आत्मसात करते हुए गुरुजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना और सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
    1
    शासकीय गोविंद महाविद्यालय सेवढ़ा मैं गुरु पूर्णिमा के महत्व को आत्मसात करते हुए गुरुजनों का सम्मान किया 
गुरु पूर्णिमा महापर्व पर शासकीय गोविंद महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित
गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन को मिलती है सही दिशा : वक्ता
पत्रिका संवाददाता।
गुरु पूर्णिमा महापर्व के पावन अवसर पर शासकीय गोविंद महाविद्यालय में परंपरागत गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉक्टर मनोज व्यास द्वारा मंचासीन अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. कामिनी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में महेश दीक्षित, जगमोहन शर्मा, हनुमंत दाऊ , संतोष शर्मा,तथा डॉ. श्याम बिहारी श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास ने की। मंच संचालन 
प्रतिभान गुर्जर ने किया, जबकि अंत में प्रगति यादव  ने आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान जगमोहन  शर्मा ने "गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर..." श्लोक का उल्लेख करते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है।
मुख्य अतिथि डॉ. कामिनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी व्यक्ति, परिस्थिति या अनुभव हमें सही मार्ग दिखाए और कुछ अच्छा सिखाए, वही हमारा गुरु है। गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च होता है और उसके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने जीवन का उद्देश्य प्राप्त करता है।
विशिष्ट अतिथि महेश दीक्षित ने गुरु की वाणी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के शब्द ही शिष्य के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. मनोज व्यास ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित प्रेरणादायक कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु की वाणी और शिष्य का चरित्र ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है तथा शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि संस्कारों का निर्माण भी है।
कार्यक्रम में पत्रकार रामबाबू जाटव ने भी अपने विचार रखते हुए पंचतत्व, बुद्धि, अहंकार और ईश्वर के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव शरीर स्वयं अखंड ब्रह्मांड का स्वरूप है और प्रत्येक व्यक्ति के भीतर गुरु का वास होता है। आवश्यकता केवल गुरु की वाणी को समझने और सही गुरु की पहचान करने की है।
लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चले इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक दीक्षा त्यागी के द्वारा प्राचार्य डॉक्टर मनोज व्यास की लिखी कविता का वचन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को आत्मसात करते हुए गुरुजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना और सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • डॉ गोबिंद सिंह ने दतिया में निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र.. ​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है
    1
    डॉ गोबिंद सिंह ने दतिया में निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र..
​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आलमपुर में ABVP के छात्रों ने बिजली समस्या को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान बिजली घर जाकर किया धरना प्रदर्शन कांग्रेसी बोले धरना प्रदर्शन, ज्ञापन देना ये सब विपक्ष का काम है
    1
    आलमपुर में ABVP  के छात्रों ने बिजली समस्या को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान बिजली घर जाकर किया धरना प्रदर्शन 
कांग्रेसी बोले धरना प्रदर्शन, ज्ञापन देना  ये सब विपक्ष का काम है
    user_विजय झा
    विजय झा
    Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव: स्व. कल्लू कुशवाह की पत्नी की अपील से बढ़ी सियासी हलचल ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र स्वर्गीय कल्लू कुशवाह की पत्नी संतोषी कुशवाह के नाम से जारी किया गया है। पत्र में उन्होंने अपने पति की हत्या का उल्लेख करते हुए न्याय की मांग की है। साथ ही कुछ लोगों और एक राजनीतिक दल भाजपा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मतदाताओं से अपील की है कि न्याय के लिए वे सोच-समझकर मतदान करें।
    2
    दतिया उपचुनाव: स्व. कल्लू कुशवाह की पत्नी की अपील से बढ़ी सियासी हलचल
ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र स्वर्गीय कल्लू कुशवाह की पत्नी संतोषी कुशवाह के नाम से जारी किया गया है।
पत्र में उन्होंने अपने पति की हत्या का उल्लेख करते हुए न्याय की मांग की है। साथ ही कुछ लोगों और एक राजनीतिक दल भाजपा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मतदाताओं से अपील की है कि न्याय के लिए वे सोच-समझकर मतदान करें।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • इंदरगढ़, पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप, कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फरियादी के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। उनका कहना है कि उन्होंने भूमि का केवल 13×50 और 20×40 हिस्सा ही बेचा था, जबकि शेष भूमि पर संतोषी साहू एवं अमित साहू द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। फरियादी का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कई बार कलेक्टर और एसपी को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    इंदरगढ़, पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप, कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
इंदरगढ़/दतिया। इंदरगढ़ निवासी देवप्रसाद जाटव ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मकान निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
फरियादी के अनुसार, मौजा इंदरगढ़ के सर्वे क्रमांक 1765 की भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है। उनका कहना है कि उन्होंने भूमि का केवल 13×50 और 20×40 हिस्सा ही बेचा था, जबकि शेष भूमि पर संतोषी साहू एवं अमित साहू द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
फरियादी का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कई बार कलेक्टर और एसपी को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है तथा प्रशासन की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • कलेक्टर बोले मतदान केंद्रों पर होगा मतदान सुरक्षित मतदाताओं को नहीं है कोई चिंता मतदान केदो पर सुरक्षित होगा मतदान
    1
    कलेक्टर बोले मतदान केंद्रों पर होगा मतदान सुरक्षित मतदाताओं को नहीं है कोई चिंता
मतदान केदो पर सुरक्षित होगा मतदान
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • मौ नगर में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ (भिंड)। मौ नगर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक सुनील यादव, पिता खड़कसिंह यादव, ने अज्ञात कारणों के चलते एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और युवक की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा कुएं में युवक की तलाश के लिए आवश्यक संसाधनों की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश लगातार जारी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा युवक द्वारा कुएं में छलांग लगाने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    मौ नगर में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

मौ (भिंड)। मौ नगर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक सुनील यादव, पिता खड़कसिंह यादव, ने अज्ञात कारणों के चलते एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और युवक की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा कुएं में युवक की तलाश के लिए आवश्यक संसाधनों की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश लगातार जारी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा युवक द्वारा कुएं में छलांग लगाने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.