Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोंडा में बिक रहीं नामी पब्लिशर्स की नकली किताबें कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर हुई छापेमारी छापेमारी में नकली किताबों का जखीरा हुआ बरामद अग्रवाल एंड संस के काले कारोबार का हुआ भंडाफोड़ पुरानी सब्जी मंडी में अग्रवाल एंड संस की दुकान नामी पब्लिशर्स की किताबों पर नकली होलोग्राम मुकदमा लिखकर पुलिस ने नकली किताबें की जप्त #GondaNews #BreakingNews #FakeBooksRacket #UPPolice #CopyrightAct #EducationScam #GondaPolice #BookMafia #FakeHologram #LatestUpdates #bharatsamachargonda
Janta ki awaz 647
गोंडा में बिक रहीं नामी पब्लिशर्स की नकली किताबें कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर हुई छापेमारी छापेमारी में नकली किताबों का जखीरा हुआ बरामद अग्रवाल एंड संस के काले कारोबार का हुआ भंडाफोड़ पुरानी सब्जी मंडी में अग्रवाल एंड संस की दुकान नामी पब्लिशर्स की किताबों पर नकली होलोग्राम मुकदमा लिखकर पुलिस ने नकली किताबें की जप्त #GondaNews #BreakingNews #FakeBooksRacket #UPPolice #CopyrightAct #EducationScam #GondaPolice #BookMafia #FakeHologram #LatestUpdates #bharatsamachargonda
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चोरी की घटना का सफल अनावरण, 3 आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। दिनांक 31 मार्च 2026 को वादी दिनेश मिश्रा निवासी दीक्षित कॉलोनी, पुरानी कचहरी ने थाना कोतवाली देहात में सूचना दी थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों द्वारा एक कुंतल कटिंग सरिया व रिंग चोरी कर ली गई है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 97/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।18 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त शिवकुमार मौर्या उर्फ विरेन्द्र (निवासी भगवतीगंज, बलरामपुर) मनोज पासवान (निवासी आबर, गौरा चौराहा, बलरामपुर) शिवकुमार मौर्या (निवासी नीलकोठी अचलापुर, बलरामपुर) गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने करीब 17-18 दिन पहले मिलकर निर्माणाधीन मकान से सरिया और टिल्लू पंप चोरी किया था। चोरी किए गए सरिया को काटकर कबाड़ी को बेच दिया गया और पैसे आपस में बांट लिए। बचे हुए सामान को बेचने जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बरामदगी: सरिया के 26 कटे हुए टुकड़े एक पुराना टिल्लू पंप ₹100 नकद पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जिलाधिकारी ने अहलाद नगर में संचालित ’’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’’ का किया आकस्मिक निरीक्षण उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराने का दिया निर्देश श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड सिरसिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत अहलाद नगर(जनकपुर) में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित ’’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’’ पुष्टाहार उत्पादन इकाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें समुचित बाल विकास योजना के तहत पूरक पोषण उत्पादों का निर्माण एवं वितरण किया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुष्टाहार के उत्पादन, पैकेजिंग, डिलीवरी आदि की विधिवत जानकारी ली और समय से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन के उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराया जाए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए एवं खाद्यान्न वितरण रजिस्टर प्रत्येक दिवस अपडेट किया जाए। उन्होने उपायुक्त, स्वतः रोजगार को निर्देश दिए कि प्लांट को प्रतिदिन संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन के उत्पादन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायी जाए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- *19 अप्रैल से 31 मई तक,* सुबह *10 बजे से दोपहर 3 बजे* के बीच कोई भी बाहर (विशेषकर खुले स्थानों पर) न निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान *45°C से 55°C* तक बढ़ सकता है इस दौरान पृथ्वी पर लगभग *70% सीधी अल्ट्रावाइलेट (UV) किरणें* पड़ेंगी यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई या अचानक अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें मोबाइल का उपयोग कम करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है। सावधान रहें और यह जानकारी दूसरों तक पहुँचाएँ दही, छाछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें महत्वपूर्ण सूचना: नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defense Department) आगामी दिनों में तापमान *47°C से 55°C* तक बढ़ सकता है। कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाएं (लू) चल सकती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कृपया निम्नलिखित सावधानियों का पालन करें: *कार में ये वस्तुएं न रखें:* गैस से चलने वाली वस्तुएं लाइटर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (सोडा आदि) परफ्यूम और बैटरियां *वाहन संबंधी सावधानी:* हवा के संचार के लिए कार की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें। कार का फ्यूल टैंक (ईंधन टैंक) पूरा न भरवाएं ईंधन केवल शाम के समय ही भरवाएं सुबह के इस समय कार से यात्रा करने से बचें यात्रा के दौरान टायरों में हवा का दबाव बहुत अधिक न रखें *अन्य सावधानियां:* बिच्छू और सांप ठंडी जगहों की तलाश में घरों में घुस सकते हैं, इसलिए सतर्क रहेंह खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं गैस सिलेंडर को धूप में न रखें बिजली के मीटर पर अधिक लोड न डालें एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग केवल आवश्यक कमरों में ही करें हर 2-3 घंटे के काम के बाद कम से कम 30 मिनट का विश्राम लें जब बाहर का तापमान 45–47°C हो, तो घर के AC को 24–25°C पर चलाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीधी धूप से बचें अंत में: इस जानकारी को दूसरों के साथ साझा करना अनिवार्य है। बहुत से लोगों को शायद यह पता न हो। हो सकता है आप इसे पहली बार पढ़ रहे हों, इसलिए इसे फैलाएं1
- gonda Uttar Pradesh1
- भरी दोपहरी तेज हवाओं के बीच गेहूं का पुआल के दर्जनों बीघे खेत जले। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन व ग्रामीणों ने पाया काबू टला बड़ा हादसा।। स्थानीय पुलिस मौके पर । धानेपुर गोण्डा। इस समय प्रचंड गर्मी जमीन वैसे हीं तप रही है।एक तरफ सरकार शासन प्रशासन पुआल जलाने के लिए किसानों को प्रतिबंधित लगा रखा है बावजूद ऐसे में दिन दोपहर में पुआल किसान खेतों का गेहूं पुआल बेखौफ जला रहे हैं जबकि निकट अन्य किसानों की गेहूं फसल कटाई के लिए अभी खड़ी है । ऐसा ही वाकया थाना धानेपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया अलावल बग्गी रोड़ से रैगांव जाने वाले सड़क मार्ग किनारे देवरिया अलावल गांव के किसानों ने अपनी गेहूं फसल कम्बाईन मशीन से कटाई कर दिया जबकि निकट अन्य तमाम ग्राम पंचायत नौव्वा गांव, राजस्व गांव दरिया पुर माफी सहित अन्य किसानों की फसल अभी कटाई के लिए खड़ी है बताया जाता है दरिया पुर माफी के अर्जुन प्रसाद तिवारी,महाशदेव तिवारी ने बताया हम अपनी फसल कटाई कर रहे थे कि देवरिया गांव निवासी लोगों खेतों जलती पुआल की लौ उठने लगी पूर्वा हवा तेजी से चल रही थी आग खेतों की तरफ बढ़ने लगी आसपास कटाई के खेतों से तेज़ी से बढ़ रही आग बढ़ने लगी जिसकी सूचना हम लोगों ने 112पर दी साथ ही अपने गांव फोन कर बताया लोग आग बुझाने आये लेकिन पानी की सुविधा मौके पर नहीं थी चिंडहा पीपल जो दूरी पर है वहां से किसी तरह हैड पम्प से बाल्टी से पानी लाकर बुझाने का प्रयास चल रहा था तब तक 112पुलिस भी आ गई इसकी सूचना अग्नि शमन को दिया गया दमकल कर्मी भी आये तब जाकर खड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।। अर्जुन प्रसाद तिवारी,महाशदेव, सहित अन्य लोगों ने बताया जिनलोगो के खेतों से आग लगी कोई भी व्यक्ति देवरिया अलावल गांव का मदद करने आग बुझाने नहीं आया ऐसे खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की माग करते इकहख आग की लपट इतनी बिकराल थी की लगभग घंटों तक उस सड़क पर आवागमन बंद रहा तेज लौ और धुआं कुछ दिखाई भी नहीं देता था। एक तरफ सरकार जहां पुआल जलाने से मना कर रही है साथ ही किसानों को पुआल से इकट्ठा कर जैविक खाद बनाने का तरीका जिससे पैदावार में वृद्धि हो लेकिन यह किसी शासनादेश को धता बता कर अपने मनमानी से बैखौफ खेतों में पुआल जला रहे हैं। बहरहाल समय रहते आग बुझाई गई वर्ना दर्जनों से अधिक गेहूं फसल चढ जाती इस लापरवाही से आग की भेंट।4
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- इंदौर में एक नाबालिग लड़की को मामूली कहासुनी में उसके ही परिचित ने एमआईजी इलाके के फ्लैट में बहला-फुसलाकर बुलाया, बाल खींचे, थप्पड़-लात-घूंसे और प्लास्टिक डंडे से बुरी तरह पीटा। पीड़िता 'अब नहीं बोलूंगी' कहकर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन ये गुंडे टाइप के लोग नहीं रुके। पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, बाद में हटा लिया गया, पीड़िता के दिल में पूर्ण रूप से डर बैठ गया है, थाने में शिकायत तक नहीं की।1
- लखीमपुर खीरी में उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया जब विधायक मंजू त्यागी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। “हम दो नहीं, हमारे पांच” टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे जनसंख्या नीति व सामाजिक संतुलन से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं।वायरल वीडियो में दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं, जबकि समर्थक इसे संदर्भ से हटाकर पेश किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।इस मामले ने लखीमपुर खीरी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है और संबंधित पक्ष इस पर क्या सफाई देते हैं। viral video1
- जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा का किया औचक निरीक्षण, दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा शिक्षा से निखरेगा बच्चों का भविष्य, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं-जिलाधिकारी श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड सिरसिया के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षा में जाकर निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि विद्यालय में कक्षा 01 से 05 तक की परीक्षाएं चल रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी छात्र-छात्राओं से बात कर परखा। उन्होने विद्यालय में बने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, किचन, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता में शामिल स्मार्ट क्लास योजना की जमीनी हकीकत परखी और पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति शिक्षिका से इंटरनेट की उपलब्धता तथा पढ़ाई हेतु उपलब्ध कंटेंट के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य निखरेगा, इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्मार्ट क्लास का उपयोग केवल औपचारिकता न हो, बल्कि प्रत्येक दिन टाइम-टेबल के अनुसार कक्षाएं संचालित हों। बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ-साथ उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापक -अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1