MPPSC सहायक कुल सचिव परीक्षा में दिव्यांशी परमार ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान पहले ही प्रयास में सफलता, दसई की बेटी ने बढ़ाया परिवार और धार जिले का गौरव MPPSC सहायक कुल सचिव परीक्षा में दिव्यांशी परमार ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान पहले ही प्रयास में सफलता, दसई की बेटी ने बढ़ाया परिवार और धार जिले का गौरव दसई। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक कुल सचिव परीक्षा 2025 में ग्राम दसई निवासी एवं वर्तमान में दीनदयालपुरम धार निवासी सुश्री दिव्यांशी परमार पिता धर्मेन्द्र परमार ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। पहली ही कोशिश में मिली इस सफलता से परमार परिवार सहित पूरे दसई गांव में हर्ष का माहौल है। दिव्यांशी परमार ने अपनी स्कूली शिक्षा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धार से अंग्रेजी माध्यम में पूरी की। इसके बाद इंदौर के शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक एवं भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। दिव्यांशी ने निरंतर मेहनत और अथक प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया। वर्ष 2024 से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी दिव्यांशी ने आखिरकार सहायक कुल सचिव परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। उनके पिता धर्मेन्द्र परमार शासकीय माध्यमिक शिक्षक एवं संकुल केंद्र दसई के समन्वयक हैं, जबकि माता श्रीमती किरण परमार हैं। दिव्यांशी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शंकरलालजी परमार की पौत्री हैं। दिव्यांशी की सफलता पर परमार परिवार, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
MPPSC सहायक कुल सचिव परीक्षा में दिव्यांशी परमार ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान पहले ही प्रयास में सफलता, दसई की बेटी ने बढ़ाया परिवार और धार जिले का गौरव MPPSC सहायक कुल सचिव परीक्षा में दिव्यांशी परमार ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान पहले ही प्रयास में सफलता, दसई की बेटी ने बढ़ाया परिवार और धार जिले का गौरव दसई। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक कुल सचिव परीक्षा 2025 में ग्राम दसई निवासी एवं वर्तमान में दीनदयालपुरम धार निवासी सुश्री दिव्यांशी परमार पिता धर्मेन्द्र परमार ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। पहली ही कोशिश में मिली इस सफलता से परमार परिवार सहित पूरे दसई गांव में हर्ष का माहौल है। दिव्यांशी परमार
ने अपनी स्कूली शिक्षा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धार से अंग्रेजी माध्यम में पूरी की। इसके बाद इंदौर के शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक एवं भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। दिव्यांशी ने निरंतर मेहनत और अथक प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया। वर्ष 2024 से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी दिव्यांशी ने आखिरकार सहायक कुल सचिव परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। उनके पिता धर्मेन्द्र परमार शासकीय माध्यमिक शिक्षक एवं संकुल केंद्र दसई के समन्वयक हैं, जबकि माता श्रीमती किरण परमार हैं। दिव्यांशी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शंकरलालजी परमार की पौत्री हैं। दिव्यांशी की सफलता पर परमार परिवार, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में आयोजित 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026' का शुभारंभ कार्यक्रम देखें #सेवा_संकल्प_अभियान1
- नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मोरीको सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया संजय कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर पर नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मंच के संरक्षक पूनमबाई रेवाल, चैनसिंग वडखिया, अमर सिंह ,पारश रेवाल व संयोजक मोहन प्रजापत, लाखन सिंह बारोड़, की उपस्थिति में सर्व सहमति से गोविंद जी मोरी को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जीवन जी पवार राजा प्रजापत सह कोसाध्याच भरत जी मोरी, अशोक जी सिंगर ,उपाध्यक्ष बलराम जी मकवाना जितेन जी प्रजापत, सुरेश प्रजापत सचिव रोहित जी प्रजापत महासचिव रामेश्वर जी प्रजापत को बनाया गया, बैठक में कोसा अध्यक्ष भरत प्रजापत ने अपने कार्य काल का आय व्यय प्रस्तुत किया साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजेश जी भूरिया (भगत) के कार्यकाल की सराहना भी मंच के संरक्षक व सदस्यों द्वारा की गई,बैठक पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया था। हिम्मत बारोड की रिपोर्ट1
- मुख्यमंत्री जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैविक हाट का शुभारंभ* * *जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री से किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और उचित मूल्य* *धार 17 सितम्बर 2026।* मुख्यमंत्री जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जैविक हाट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा उपस्थित रहीं। *जैविक उत्पादों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश* इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जैविक उत्पादों की खरीदी करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने किसानों एवं आमजन को जैविक खेती तथा स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा अपने भोजन में रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने की बात कही। उन्होंने जिले के किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारपुर सिंह मेड़ा ने जैविक हाट के शुभारंभ को जन सेवा अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं अच्छी पहल बताते हुए कहा कि यह किसानों एवं आमजन दोनों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री श्री अमोल पाटीदार ने पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ खेती को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को सामान्य कृषि उत्पादों की तुलना में उचित एवं बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों का उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद यदि किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य मिले तो जैविक खेती को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान उत्साहपूर्वक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे। किसानों द्वारा लौकी, गिलकी, भिंडी, धनिया, सौंफ, दालें, अरहर, चना, मूंग, गेहूं, ज्वार, रागी, मसाले, मिर्ची, हल्दी सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया। इसके साथ ही गिर नस्ल के शुद्ध घी की लगभग 30 लीटर मात्रा का भी विक्रय हुआ, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये रही। गेहूं, दाल एवं अन्य जैविक उत्पादों सहित कुल 1.50 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई। *प्रत्येक शनिवार लगेगा जैविक हाट* जैविक हाट का आयोजन अब प्रत्येक शनिवार किया जाएगा। इसमें जिले के किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उचित एवं बेहतर मूल्य पर बेच सकेंगे। इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम का संक्षिप्त उद्बोधन उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड से किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद लेकर जैविक हाट में पहुंचे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा किसानों से स्वयं जैविक उत्पादों की खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग की ओर से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए किसानों को प्रिंटेड बैग भी वितरित किए गए। साथ ही अतिथियों का स्वागत जैविक उत्पादों की टोकरी भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस. झणिया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं आमजन उपस्थित रहे। जैविक हाट के माध्यम से जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा आमजन को रसायन मुक्त एवं स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।1
- धामनोद अवैध कच्ची शराब के तहत बुटीनाला में आबकारी व पुलिस की सयुक्त कारवाही 5 प्रकरण दर्ज 12000 महुवा लहान किया नस्ट 3 थाने का बल रहा मौजुद शराब माफियाओ में हड़कंप लोकेशन - धामनोद / धरमपुरी रिपोर्टर जगन्नाथ यादव धरमपुरी मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पिने से २२ मोतो के बाद धरमपुरी आबकरी विभाग भी कुम्भकर्ण की नीद से जाग गया और आज सुबह तड़के धार जिले के धामनोद में ३ थानों की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुटी नाले के क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। सुबह करीब 7 बजे से 9:30 बजे तक चली कार्रवाई में ९५ लीटर हाथ बैठत महुवा शराब एवं शराब निर्माण में पर्युक्त सामग्री एवं उपकण जप्त क्रर लगभग 12000 किलोग्राम महुवा लहान नष्ट किया गया कुल कीमत 12 .50000 रु बताई गई इस कारवाही में ५ दर्जन से पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब बनाई जाती है हालांकि दो वर्ष पूर्व में भी इसी तरह की कारवाही हुई थी यही नहीं शराब नर्मदा पट्टी में भी खुली धड़ले से बिक रही है जबकी cm ने नर्मदा किनारे शराब बंद क्रर रखी है इसके बाद अगली कारवाही कब होगी यह भी एक सवाल है धरमपुरी से जगन्नाथ यादव की रिपोर्ट बाइट -01 प्रशांत मंडलोई सहायक जिला आबकारी धार 02 मोनिका सिंह sdop धामनोद3
- यदि पुरुषों को सीता जैसी पतिवृता स्त्री चाहिए तो उनका चरित्र भी राम जैसा आदर्श और मर्यादित होना चाहिए।1
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में भारतीय जनता पार्टी बना रही है इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का आज अभियान प्रारंभ किया गया है ग्रामीण क्षेत्र की आबादी की रजिस्ट्री कर अभियान की शुरुआत की जा रही है देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा जहां ग्रामीणों की निशुल्क रजिस्ट्री होगी आज सहयोग भी है आज विश्वकर्मा जयंती भी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है गरीब से गरीब कलाकारों का उनके कला का अवसर मिल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में पहली बार पधार रहे हैं जहां पर पलक पावड़े बेचकर उनका स्वागत किया जाएगा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा और खुले वाहन में नितिन नवीन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे1
- 24 घंटे के पूर्व नया बस स्टैंड से चोरी हुई 03 मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी अभिरक्षा में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। *इसी क्रम में दिनांक 15/09/2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित श्रीमाया होटल के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक-एक कर 03 मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की सूचना* प्राप्त हुई। सूचना पर *थाना राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार के नेतृत्व में द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच* की गई। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश की गई। तलाश के दौरान आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ एवं एक बाल अपचारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों को धक्का देकर ले जाते हुए दोनों बदमाशों को सोसाइटी मैदान राजगढ़ के पास पकड़ा गया। दोनों को अभिरक्षा में लेकर चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं। पूछताछ में *आरोपी दिनेश द्वारा पूर्व में राजगढ़ नया बस स्टैंड से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर मोहनखेड़ा हेलीपैड के पास* छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। 👮 *गिरफ्तार/अभिरक्षा में* 1.दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ। 2.एक बाल अपचारी। 🏍️ *जप्त मशरूका* 1.बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹95,000* /- 2.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹60,000* /- 3.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹70,000/* - *कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹2,25,000/-* ⭐ *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, नरेश कोटे, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, रईस पठान, आरक्षक जयेंद्र जादौन, दिलीप डुडवे एवं सैनिक जगदीश कच्छावा की सराहनीय भूमिका रही।1
- बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा इंदौर–सांवेर। सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा इंदौर–सांवेर। सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।1