चेतन चौधरी बने खुल्दाबाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम ने किया अभिनंदन चेतन चौधरी बने खुल्दाबाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम ने किया अभिनंदन ________________________ प्रयागराज। 7 मई 2026/ खुल्दाबाद सब्जी मंडी पुलिस चौकी की कमान अब उपनिरीक्षक चेतन चौधरी को सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने पर क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ की टीम ने बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर टीम ने चेतन चौधरी को बधाई देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सख्त करने की उम्मीद जताई। चौधरी ने कहा कि खुल्दाबाद मंडी क्षेत्र में व्यापारियों और आम जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रहेगी। क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
चेतन चौधरी बने खुल्दाबाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम ने किया अभिनंदन चेतन चौधरी बने खुल्दाबाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम ने किया अभिनंदन ________________________ प्रयागराज। 7 मई 2026/ खुल्दाबाद सब्जी मंडी पुलिस चौकी की कमान अब उपनिरीक्षक चेतन चौधरी को सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने पर क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ की टीम ने बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर टीम ने चेतन चौधरी को बधाई देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सख्त करने की उम्मीद जताई। चौधरी ने कहा कि खुल्दाबाद मंडी क्षेत्र में व्यापारियों और आम जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रहेगी। क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
- लड़की ने घर से भाग की शादी ससुर ने डंडे से किया स्वागत प्यार में घर छोड़कर आई लड़की को ससुराल में अपनाने के बजाय विरोध का सामना करना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुर बहू का डंडे से स्वागत करते नजर आ रहे हैं, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे परिवार की इज्जत से जोड़ रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि किसी भी लड़की के साथ हिंसा या अपमान सही नहीं ठहराया जा सकता। हर रिश्ते में सम्मान और समझ जरूरी है, क्योंकि गुस्से में लिया गया फैसला कई जिंदगियों को प्रभावित कर सकता है।1
- कोराव के पिपराव गांव में दर्दनाक हादसा: अर्टिगा की टक्कर से तीन महीने की गाभिन भैंस की मौत, चालक फरार कोराव थाना अंतर्गत पिपराव गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। कोराव के पिपराव गांव में दर्दनाक हादसा: अर्टिगा की टक्कर से तीन महीने की गाभिन भैंस की मौत, चालक फरार कोराव थाना अंतर्गत पिपराव गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपराव गांव निवासी जंग बहादुर पटेल की भैंस गांव के पास सड़क किनारे मौजूद थी। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज गति से आ रही एक अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे भैंस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंस सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भैंस तीन महीने की गाभिन थी, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक तेजी से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भैंस मालिक जंग बहादुर पटेल ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई तथा फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में पशुओं और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर फरार अर्टिगा वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।1
- काले अंग्रेज पुलिस विभाग चला रहे हैं' IPS अफसरों को काले अंग्रेज़ की संज्ञा यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने दी है लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बिना पैसा खिलाए कुछ नहीं होता है। सुनिए- 3 मिनट का ये वीडियो1
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करते हुए जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है। उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।1
- बिहार में नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों की लूट को अंजाम दिया। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।1
- प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है, जिससे इस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ।1
- .........................................................1
- सीतापुर में लहरपुर तहसील के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय बच्चों के मिड डे मील में कीड़े निकले हैं, सीतापुर : बच्चों के मिड डे मील में कीड़े निकले हैं, मामला यूपी के सीतापुर में लहरपुर तहसील के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय का है1
- प्रयागराज में नहर में गिरी पिकअपः मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में हादसा, ड्राइवर सुरक्षित प्रयागराज में नहर में गिरी पिकअपः मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में हादसा, ड्राइवर सुरक्षित कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरा पुलिया नहर के पास बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सामने से अचानक आ गई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। घटना के समय पिकअप में केवल चालक ही मौजूद था, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन सेहरा पुलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन तेज रफ्तार और संकरी सड़क के कारण पिकअप अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। नहर में पानी भरा होने के कारण वाहन पलट गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कौंधियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नहर में गिरी पिकअप को बाहर निकलवाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के कारण हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सेहरा पुलिया के पास की सड़क काफी संकरी है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को चौड़ा किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।1