*कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय सोमनाथ का इतिहास एवं उसकी गौरव गाथा रहा, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर निबंध, एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, उसके बार-बार पुनर्निर्माण और भारतीय आस्था के प्रतीक के रूप में उसकी भूमिका को अपने-अपने विचारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रभारी ने छात्राओं की रचनात्मकता और ज्ञान की सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में “ टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता शपथ समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएँगी, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझेंगी तथा समाज को इस बीमारी से मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल इतिहास के प्रति सम्मान को बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी बोध कराते हैं। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा शर्मा ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
*कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय सोमनाथ का इतिहास एवं उसकी गौरव गाथा रहा, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर निबंध, एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, उसके बार-बार पुनर्निर्माण और भारतीय आस्था के प्रतीक के रूप में उसकी भूमिका को अपने-अपने विचारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रभारी ने छात्राओं की
रचनात्मकता और ज्ञान की सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में “ टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता शपथ समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएँगी, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझेंगी तथा समाज को इस बीमारी से मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल इतिहास के प्रति सम्मान को बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी बोध कराते हैं। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा शर्मा ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
- अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।1
- वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।4
- मजदूर की मेहनत से ही देश की तरक्की होती है। अपनी ताकत पहचानो, एकजुट रहो और अपने हक के लिए हमेशा आवाज उठाओ। मेहनत करने वाला कभी कमजोर नहीं होता, वही समाज की असली ताकत है। मजदूरों के मेहनत पसीने से बड़ी-बड़ी कंपनियां चलती है1
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- ओड़ेला मानकी के पहाड़ों को बन्द करने के लिए धरने पर बैठे सफिया जुबेर खान और नसरू प्रधान ओडेला मानकी मै चल रही अवैध खनन को लेकर गांव वालो ने बन्द करने लिया किया रास्ता जाम1
- हरियाणा की नूंह पुलिस पर 'आतंक' फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर राज्य में सवाल उठ रहे हैं और मामले की पुष्टि की मांग की जा रही है।1
- थलपति सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रहे।1
- अलवर जिले के मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जो 2100 दीपों की महाआरती के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना था।1