Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेवा संकल्प अभियान में दिखा जनसेवा का जज़्बा, रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश l दमोह l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत मानस भवन दमोह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर आनंद विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने स्वयं रक्तदान कर ‘रक्तदान—महादान’ के संदेश को साकार किया और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
सेवा संकल्प अभियान में दिखा जनसेवा का जज़्बा, रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश l दमोह l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत मानस भवन दमोह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर आनंद विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने स्वयं रक्तदान कर ‘रक्तदान—महादान’ के संदेश को साकार किया और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म् मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन एवं हटा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रसीलपुर में एक युवक को देशी 12 बोर कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद कट्टे की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान चंडीजी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसीलपुर में लालू अहिरवार के घर के सामने मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर गाली-गलौज करते हुए घूम रहा है, जिसे समय रहते नहीं पकड़ा गया तो वह किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची। वहां मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का देशी 12 बोर कट्टा लिए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और कट्टे की जांच की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक कुर्मी पिता नारायण कुर्मी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रसीलपुर थाना हटा बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से कट्टा रखने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से देशी 12 बोर कट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,000 रुपए है, विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी आलोक कुर्मी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसे हवालात में रखा गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया, आरक्षक राम सींग आदि की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की गई।1
- पुराने विवाद में युवक से मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया संजय चौराहा पर लगाया चक्काजाम पथरिया। पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने अभिषेक उर्फ बिट्टू अहिरवार के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी। घटना में घायल युवक के परिजन गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नगर के संजय चौराहे पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पथरिया थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि पूर्व विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एकराय होकर अभिषेक के साथ मारपीट की। घटना की शिकायत लेकर वे पथरिया थाने पहुंचे थे, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर आक्रोशित होकर चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य भी मौजूद रहे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे तक जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।1
- 🚩🙏 दमोह पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल, 18 भुजाओं वाले सिद्धिविनायक गणेश के किए दर्शन दमोह। प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल आज दमोह प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम झागर पहुंचकर विशाल सरोवर के तट पर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश की 18 भुजाओं वाली विलक्षण प्रतिमा के दर्शन किए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही। 🙏🚩 📍 ग्राम झागर | पथरिया | दमोह #दमोह #प्रहलादपटेल #सिद्धिविनायकगणेश #गणेशमंदिर #झागर #पथरिया #मध्यप्रदेश #Damoh #ViralNews #BreakingNews1
- satatiya पैर धुलवाए फ़िर पिलाया कांड आपको याद होगा संविधान का अपमान1
- दमोह मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में सौंपना—दमोह की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है! दमोह,,मेडिकल कॉलेज जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का उद्देश्य आम जनता को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना होना चाहिए, न कि उसे निजी हितों के हवाले करना। दमोह पूछ रहा है—जनता के लिए बना मेडिकल कॉलेज, जनता के हित में रहेगा या निजी मुनाफे का केंद्र बनेगा? सरकार को इस फैसले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दमोह की जनता के हितों की रक्षा करनी चाहिए। #दमोह #मेडिकलकॉलेज #जनता_का_अधिकार #स्वास्थ्य_व्यवस्था1
- हटा: पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, सेवा ही संकल्प - विधायक खटीक हटा अस्पताल में रक्तदान शिविर1
- हटा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई1
- सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, मानस भवन में लगा रक्तदान शिविर, सांसद राहुल सिंह हुए शामिल, आमजन से की भागीदारी की अपील दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज गुरुवार सुबह 11 बजे शासन द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा आयोजनों की शुरुआत हुई है। जनसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सेवा गतिविधियों का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। शिविर में मुख्य रूप से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, संजय यादव, अमित बजाज, भारत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।1