Shuru
Apke Nagar Ki App…
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
CHAIRMAN CRIME CONTROL
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 🎬 फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन मुंबई। हिंदी फिल्म जगत के लोकप्रिय एवं प्रतिभाशाली अभिनेता अक्षय कुमार जी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। अपने अभिनय, अनुशासन, मेहनत और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। अक्षय कुमार ने विभिन्न सामाजिक एवं देशभक्ति से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देने का प्रयास किया है। उनके अभिनय और कार्यशैली ने करोड़ों दर्शकों के बीच विशेष स्थान बनाया है। इस शुभ अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से अभिनेता अक्षय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया। संगठन ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा निरंतर सफलता की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि अक्षय कुमार जी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज एवं देश का नाम रोशन करते रहें। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मंगलवार दोपहर तक नही पहुंची वनविभाग की टीम, ग्रामीणों में दहशत प्रयागराज के जंगलों में तीन दिनों तक चहलकदमी के बाद फिर से लहुरियादह जंगल में लौटा हाथियों का जोड़ा सोमवार की देर रात हाथियों ने किसानों की मक्का की फसल रौंदी, तोड़ी पटिया ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मंगलवार दोपहर तक नही पहुंची वनविभाग की टीम, ग्रामीणों में दहशत लालगंज बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर पहुंचे हाथियों का एक सप्ताह तक ड्रमंडगंज वनरेंज के विभिन्न जंगलों में चहलकदमी करने के बाद बीते चार सितंबर को प्रयागराज के जंगलों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन सोमवार की रात फिर से हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जंगलों से होते हुए लहुरियादह गांव के यादव बस्ती तक पहुंच गया।देर रात लहुरियादह गांव पहुंचे हाथियों का जोड़ा ने मक्का की फसल को रौंदते हुए किसानों की खेत के पास गाड़ी गई पटिया तोड़ दी। लहुरियादह गांव निवासी किसान राम कैलाश यादव ने बताया कि हाथियों का जोड़ा देर रात पटिया तोड़कर मक्के के खेत में घुस गया जहां मक्का की फसल को रौंदते हुए नष्ट कर दिया।इसी तरह से जीवन लाल यादव व मुन्नन लाल यादव की मक्का की फसल को रौंदते हुए नष्ट कर दिया। देर रात हाथियों के दोबारा लहुरियादह गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इससे पूर्व हाथियों का जोड़ा 2 सितम्बर की रात में लहुरियादह गांव में पहुंचकर उत्पात मचाया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वनविभाग की टीम लहुरियादह गांव में दोपहर तक नही पहुंच सकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों हाथियों का जोड़ा भोर में टकटइया बंधी के पीछे की ओर जंगल में चला गया। बीते 29 अगस्त की रात को ड्रमंण्डगंज के बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में पहुंचे हाथी और हथिनी ने महुगढ़ी,लहुरियादह व कटरा जंगल में डेरा डाल दिया था। इसके बाद चार सितंबर की रात हाथियों का जोड़ा प्रयागराज के बैठकवा जंगल में पहुंच गया जहां अंतरेंजी,संसारपुर व महुली पियरी जंगल में तीन दिनों तक चहलकदमी करते हुए फिर से लहुरियादह में पहुंच गया है। हाथियों के जोड़ा के समीप स्थित जंगल में डेरा जमाने पर लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के लोगों दहशत व्याप्त हैं। इस संबंध में रेंजर रविशंकर शर्मा ने बताया कि प्रयागराज के जंगलों से लौटे दोनों हाथियों का जोड़े की मंगलवार दोपहर में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के जंगल में पाया गया है। लहुरियादह गांव में देर रात हाथियों के जोड़ा के पहुंचने की जानकारी नही है।3
- लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग ग्रामीणों के शहर जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और किसान इसी मार्ग से सब्जियां लेकर मंडी तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।1
- सांसद आवास में राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार भारी भीड़ उमड़ी है रायबरेली में राहुल गांधी के जनता दरबार में भारी भीड़ उमड़ी है सांसद आवास में राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार राहुल गाँधी से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने के लिए लम्बी कतार लगी।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- मासिक शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया तथा बेलपत्र, पुष्प, धतूरा और फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्य और समाज में आपसी भाईचारे की कामना की। अनेक भक्तों ने व्रत रखा और दिनभर भगवान शिव का स्मरण करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। शाम और रात्रि के समय मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं शिव मंत्रों का जाप किया गया। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा एवं भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी देशवासियों को मासिक शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि प्रदान करें। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- मिर्ज़ापुर: बीएचयू बरकछा में सजीव प्रसारण, 139 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र।1
- मिर्ज़ापुर: चील्ह में कार की टक्कर से टोटो सवार घायल, अस्पताल में डॉक्टर और एंबुलेंस नदारद।1