फिरोजाबाद का चूड़ी उद्योग संकट में “युद्ध नहीं रुका तो हजारों परिवार की रोजी-रोटी खतरे में!” ईरान पर हमले की आग अब भारत के शहर फिरोजाबाद तक पहुंच गई है!ईरान पर हमले की आग अब भारत के शहर फिरोजाबाद तक पहुंच गई है! जी हां… दुनिया की जंग का असर अब सीधे कांच और चूड़ी उद्योग पर पड़ रहा है। गैस की सप्लाई में कटौती ने करीब 200 कारखानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ गए हैं। जिसका असर अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के विश्व प्रसिद्ध कांच और चूड़ी उद्योग पर दिखाई देने लगा है। गैस सप्लाई करने वाली कंपनी गेल इंडिया ने उद्योगपतियों को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि क़तर से मिलने वाली आरएलएनजी गैस के कोटे में करीब 3 लाख घन मीटर की कटौती कर दी गई है। 🏭 शहर में करीब 120 चूड़ी कारखाने 80 कांच कारखाने संचालित हैं और ये रोज लगभग 15 लाख घन मीटर गैस की खपत करते हैं। ⚠️ अब उद्योग पर बड़ा खतरा गैस कोटा कम होने के बाद कारखानों को अब स्पॉट आरएलएनजी गैस खरीदनी पड़ेगी, जो मौजूदा गैस से डेढ़ गुना तक महंगी पड़ सकती है। 💰 वर्तमान कीमतें एपीएम गैस – लगभग ₹29 प्रति घन मीटर यूपीएम गैस – लगभग ₹35 प्रति घन मीटर स्पॉट आरएलएनजी – ₹95 से ₹100 प्रति घन मीटर तक पहुंच सकती है। 🔥 यानी अगर यही स्थिति रही तो उत्पादन लागत कई गुना बढ़ सकती है और कई कारखानों के बंद होने का खतरा भी मंडरा रहा है। 🗣️ उद्योगपतियों का कहना है कि अगर जल्द युद्ध विराम नहीं हुआ तो उत्पादन घट सकता है एक्सपोर्ट ऑर्डर रुक सकते हैं और हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है।

- 13 मार्च को जस्सी गिल और बब्बल राय की लाइव परफॉर्मेंस होगी, जिसमें पंजाबी सुपरस्टार अपने हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। 6 से 20 मार्च तक पुराना बस स्टैंड सिरसागंज में आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक कला का संगम देखने को मिलेगा। विशालकाय झूले और अन्य आकर्षण भी शामिल हैं! #तीजमहोत्सव #सिरसागंज2
- फिरोजाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। जहां पहले लोग घर बैठे फोन या ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक कर लेते थे, वहीं अब उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के असर अब धीरे-धीरे भारत के कई शहरों में दिखाई देने लगे हैं। फिरोजाबाद में भी इसका असर घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ता नजर आ रहा है।1
- इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, साथ ही खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।1
- ❤️❤️1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- Post by फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक2
- गाज़ियाबाद मे हिन्दू परिवार ने लगाया विशेष समुदाय पर मारपीट का आरोप केस दर्ज़ कर लिया गया है तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है | हिंदू नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की | आरोपियों के नाम जीशान ताहिर व राशिद है जिन पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है पूरा मामला गाजियाबाद के नंद ग्राम का है जहां एक हिंदू परिवार को हनुमान चालीसा बजाना महंगा पड़ गया हिंदू परिवार घर में हनुमान चालीसा सुन रहा था जिसका विरोध मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने किया | छोटी मोटी नोक झोक बड़े विवाद में तब्दील हो गई और देखते ही देखते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर मे घुसकर हिन्दू परिवार के लोगो को लाठी डंडे व हतोड़ो से मारना शुरू कर दिया हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है | पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है तो वही घटना के बाद इलाके मे तनाव का माहौल है क्यूंकि पीड़ित परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चिपकाये है ऐसे मे लोगों ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ भी मामला दर्ज़ किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके नाम ताहिर, जीशान और राशिद है | सरकार से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है | तस्वीरों में आप देख सकते हैं जब हिंदू परिवार के साथ लाठी डंडे व हतोड़े से मारपीट की गई | Updated News-11/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- फिरोजाबाद में मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के 10 दिवसीय महा महोत्सव के अंतर्गत आज पांचवें दिन भव्य 1108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह आयोजन यज्ञाधीश श्रीश्री 1008 रामदास जी महाराज के नेतृत्व में चल रहा है। वहीं यज्ञाचार्य पंडित विष्णु भारद्वाज जी के मार्गदर्शन में वेदपाठी आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कराया जा रहा है। महोत्सव के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ लेने पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय रामकथा के प्रखर वक्ता मनोज अवस्थी जी ने यज्ञ के बारे में विस्तृत भाव प्रकट किए उन्होंने कहा मानव जीवन में जो कुछ मिलना संभव है तो उसका माध्यम केवल यज्ञ ही है हमारे ऋषि मुनियों ने जो प्राप्त किया जो समाज को दिया वह यज्ञ से ही मिला! बाईट मनोज अवस्थी अंतरराष्ट्रीय श्री रामकथा वक्ता2