Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या से लखनऊ तक लम्बी दूरी तय करने वाली बस में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार। बीते दिन एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार के कारण अयोध्या लखनऊ जाने वाली बसों में यात्री नहीं बैठ पा रहे हैं। अगर किसी को रविन्द्र नगर धूस या कसया जाना हो तो बस चालक और कंडक्टर साफ मना कर दे रहे हैं। ऐसे में किसी को जल्दी यात्रा करना जरूरी हो तो प्राइवेट साधनों या फिर गोरखपुर देवरिया जाने वाली बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसको लेकर बीते दिन यात्री बस चालक और कंडक्टर में कसया जाने को लेकर वाद विवाद हो गया। इस घटना से नाराज व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। #viralnews #viralvideo
Neeraj Saha Journalist
अयोध्या से लखनऊ तक लम्बी दूरी तय करने वाली बस में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार। बीते दिन एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार के कारण अयोध्या लखनऊ जाने वाली बसों में यात्री नहीं बैठ पा रहे हैं। अगर किसी को रविन्द्र नगर धूस या कसया जाना हो तो बस चालक और कंडक्टर साफ मना कर दे रहे हैं। ऐसे में किसी को जल्दी यात्रा करना जरूरी हो तो प्राइवेट साधनों या फिर गोरखपुर देवरिया जाने वाली बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसको लेकर बीते दिन यात्री बस चालक और कंडक्टर में कसया जाने को लेकर वाद विवाद हो गया। इस घटना से नाराज व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। #viralnews #viralvideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता1
- कुशीनगर। जनपद के जटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा बांध पर अवैध बालू खनन का बड़ा खेल उजागर हुआ है। मंगलवार सुबह खैरा टोला के पास केबी बांध के ठोकर नंबर-4 पर स्थानीय दबंग बालू माफियाओं द्वारा खुलेआम खनन कर बालू की तस्करी की जा रही है। जीरो ग्राउंड रिपोर्ट में साफ देखा गया कि करीब तीन ट्रैक्टरों में बालू की लोडिंग की जा रही थी, जिसे मुंहमांगी कीमत पर बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि गांवों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए केबी बांध पर हर साल सरकार लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन उसी बांध को बालू माफिया खोखला करने में जुटे हैं। वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद स्थानीय प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। इलाके में शांति और सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में संगठित तरीके से हो रहा यह अवैध खनन न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि भविष्य में बांध की मजबूती पर भी खतरा पैदा कर रहा है। अनुमान है कि इस अवैध कारोबार से हर साल राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। मामले में तहसील खड्डा प्रशासन की निष्क्रियता भी सामने आई है। जब इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक बालू माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा और प्रशासन कब सख्त कदम उठाएगा।1
- तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने जा रहा है। आज मंगलवार से यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु और बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। धम्म की इस पावन धरती पर वियतनाम, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका और नेपाल समेत कई देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे। यह आयोजन सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि वैश्विक एकता, शांति और करुणा का प्रतीक बनने जा रहा है। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में “धम्म डायलॉग” के जरिए विश्व शांति का संदेश दिया जाएगा, वहीं शांति वन में साधना और कला के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव को और गहरा किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। मशहूर गायक कैलाश खेर और लोकगायक रितेश पांडेय अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्ति और उत्साह से भर देंगे। प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं—सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक हर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को कोई असुविधा न हो। ✨ कुल मिलाकर, कुशीनगर एक बार फिर दुनिया को यह संदेश देने जा रहा है कि शांति, करुणा और भाईचारा ही मानवता का असली मार्ग है। 🙏 “बुद्ध की धरती से उठेगा संदेश… शांति ही है सबसे बड़ी शक्ति”1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- कुशीनगर के फाजिलनगर CHC की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का सख्त रुख सामने आया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और खराब मेंटेनेंस देखकर डिप्टी CM ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्रिटिकल गैप फंड के जरिए CHC का जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। वहीं कुशीनगर जनपद स्थित फाजिलनगर पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया, तो वहां की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और रखरखाव की कमी को उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को स्पष्ट आदेश दिया कि क्रिटिकल गैप फंड के तहत अस्पताल का जीर्णोद्धार कराया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त हो सकें। वहीं मेडिकल कॉलेज में CRM मशीन पिछले दो वर्षों से खराब होने के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे विशेषज्ञों से दिखवाकर जल्द ठीक कराया जाए। हालांकि, मरीजों के लगातार रेफर किए जाने के सवाल पर डिप्टी CM ने गोलमोल जवाब दिया। #kushinagar #news #up #FAZILNAGAR #CHC1
- आयोजक करता नर्सिंग चौहान के अगुवाई में पडरौना में चौहान समाज के लोगों ने निकाला शांति केंडिल मार्च यह केंडिल मार्च बावली चौक से हो कर सुभाष चौक तक आया कार्यक्रम के अध्यक्षता नरसिंह चौहान ने किया इनके साथ मौजूद रहे विजय राज चौहान राजेश चौहान जगदीश चौहान सहित दर्जनों चौहान समाज के लोग मौजूद रहे4
- SLUG: कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव एंकर - तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनने जा रही है… जहां मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का भव्य आगाज होगा… तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में दुनिया भर से शांति, करुणा और मैत्री का संदेश गूंजेगा… विओ - धम्म की धरती कुशीनगर सजकर तैयार है… अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं…देश ही नहीं बल्कि वियतनाम, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका और नेपाल समेत कई बौद्ध देशों से हजारों श्रद्धालु यहां जुटेंगे…यह आयोजन आस्था के साथ-साथ वैश्विक एकता का भी प्रतीक बनने जा रहा है…कॉन्क्लेव के लिए चार प्रमुख स्थलों को तैयार किया गया है…निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन होगा… जहां पांच हजार लोगों की क्षमता वाला आधुनिक जर्मन हैंगर टेंट तैयार है…वहीं महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में धम्म डायलॉग का आयोजन होगा…जहां दुनिया भर के बौद्ध भिक्षु शांति का संदेश देंगे…शांति वन में पेंटिंग प्रतियोगिता और साधना शिविर का आयोजन भी किया जाएगा…इसके साथ ही विभिन्न मठों और मोनॉस्ट्री द्वारा चैत्य निर्माण से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग चुका है…प्रशासन भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है…विदेशी मेहमानों को आमंत्रित इस कार्यक्रम में किया गया है…सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट मोड में है… ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है...सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस कॉन्क्लेव की खास पहचान होंगे… मशहूर गायक कैलाश खेर और लोकगायक रितेश पांडेय समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे…कुल मिलाकर… बुद्ध की इस पावन नगरी से एक बार फिर पूरी दुनिया को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश जाएगा… और कुशीनगर… वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा…अब तो देखना दिलचस्प होगा कि ये अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव… दुनिया को कितना बड़ा संदेश दे पाता है… बाइट - महेंद्र तंवर,डीएम,कुशीनगर4
- कुशीनगर में 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पथिक निवास में संयुक्त प्रेसवार्ता कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न सत्र, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी और अतिथि शामिल होंगे। सभी आगंतुकों के लिए आवास, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के साथ-साथ सीसीटीवी निगरानी और बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रेसवार्ता के बाद बौद्ध अनुयायियों ने शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए मुख्य मंदिर परिसर से रामाभार स्तूप तक शांति रैली और कैंडिल पीस मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कुल मिलाकर, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर कुशीनगर में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।1