एसओ के नाम पर लाखों की डील का ऑडियो वायरल, जांच शुरू, 2.85 लाख के लेनदेन का दावा—ऑडियो में महिला और कथित सिपाही की बातचीत से मचा हड़कंप! मुजफ्फरनगर। तितावी थाना प्रभारी के नाम पर लाखों रुपये की कथित डील से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक महिला और कथित सिपाही के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें रुपये के लेनदेन और एक मामले से नाम हटाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला नशे की तस्करी से जुड़ा है और करीब 2 लाख 85 हजार रुपये के लेनदेन का जिक्र हो रहा है। बातचीत में थाना प्रभारी के साथ ही कांस्टेबल नवीन और हेड कांस्टेबल अनीस के नाम भी लिए जा रहे हैं। ऑडियो में महिला दावा कर रही है कि उसने नाम निकलवाने के लिए कई लोगों के माध्यम से 2.85 लाख रुपये दिए थे, जबकि कथित सिपाही केवल 1.80 लाख रुपये की जानकारी होने की बात कह रहा है। महिला यह भी आरोप लगा रही है कि पैसे लेने के बावजूद पुलिस ने दबिश दी और पैसे वापस मांगने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात अक्षय संजय को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बनी। बिरालसी-लालूखेड़ी नहर पटरी मार्ग पर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के चलते एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोनी हरजीपुर के ग्राम प्रधान ठाकुर विनोद फौजी ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर डायल 112 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्राम प्रधान ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। विस्तार से1
- आज जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शिव नगर, गली नंबर 9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पावन पर्व अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री राकेश शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनपद के अधिकांश जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के सम्मानित सदस्यगण एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।। धार्मिक आस्था, सेवा भाव और जनसमर्पण का यह अद्भुत संगम समाज में एकता और संस्कारों को और मजबूत करता है। आप सभी को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीमती पूनम शर्मा राष्ट्रीय लोक दल मुजफ्फरनगर1
- थाना भोपा पुलिस द्वारा युवक को बहला-फुसलाकर व व्यपहरण कर षडयन्त्र के तहत धर्मान्तरण का प्रयास करने वाला 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा बताया गया की पुलिस द्वारा की गई उचित करवाई1
- मुजफ्फरनगर में बारात बनी खतरा: चलती गाड़ियों की छत पर डांस और आतिशबाजी का वीडियो वायरल जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित बागोंवाली बाईपास (NH-58) पर बरात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ियों की छत पर चढ़कर डांस करते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह बरात 18 अप्रैल की रात बागोंवाली बाईपास स्थित एक फार्महाउस से निकली थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों की छत पर खड़े होकर नाचना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वीडियो में आतिशबाजी करते हुए भी देखा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।1
- मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के एक कर्मचारी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।2
- Post by Khulasha news3
- मुज़फ्फरनगर | महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल, उक्त मामले से जुडी एसो के नाम पर लाखों की डील का एक ऑडियो भो वायरल, जांच जारो1
- मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे, बारूद, पोटाश और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।1
- अवैध हथियार के साथ जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मीरापुर थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी गुलशेर पुत्र शफीक ने मीरापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सऊदी अरब की कंपनी में काम करता है इस कंपनी में मीरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गाड़ी निवासी जुल्फिकार भी काम करता था तथा जुल्फों का नशा के आदि था जिसकी सूचना मेरे भाई ने कंपनी मालिक को दी कंपनी मालिक ने नशा करने के आरोप में जुल्फिकार को नौकरी से निकाल कर भारत वापस भेज दिया जुल्फिकार कंपनी से निकलने का कारण मेरे भाई नौशाद को मान बैठा और जुल्फिकार उसी दिन से मेरे भाई को लगातार मारने की धमकी देता आ रहा है जुल्फिकार में मेरे भाई के मोबाइल पर हाथ में अवैध हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो भेजी और हाथ में तलवार लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है इस मामले में मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है आरोपी की तलाश की जा रही है1