उदयपुर में SHO और कॉन्स्टेबल की 20 लाख में डील... रिश्वत के 8 लाख रुपये लेते दोनों गिरफ्तार उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ACB की इंटेलीजेंस यूनिट ने रिश्वतखोरी में शामिल एक थानाधिकारी और पुलिस कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल एक मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने की एवज में शिकायकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. फिलहाल एसीबी की टीम ने एसएचओ और पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है. 4 लोगों से मांगी थी रिश्वत एसीबी ने बकाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर को मांडवा थाने के थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल द्वारा रिश्वत मांगने की गोपनीय शिकायत मिली थी. एसीबी की जांच में पता चला कि मांडवा थाने में मुकदमे दर्ज हैं. उन मुकदमों में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 4 लोगों से रिश्वत की डिमांड की जा रही है. एसीबी ने शिकायत के बाद सत्यापन की कार्रवाई की. सत्यापन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की डिमांड की गई जो कि कुल राशि 20 लाख रुपए हुई. 8 लाख रुपये लेते रंगे हाथ दोनों गिरफ्तार इसके बाद बातचीत हुई और रिश्वत देना का सौदा तय हुआ. रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद रविवार को एसीबी की टीम ने कॉन्स्टेबल और एसएचओ को ट्रैप करने की कार्रवाई की है. महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भल्लाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को 8 लाख रुपये (एक लाख रुपये भारतीय चलन मुद्रा के नंबरी नोट और सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद एसीबी आगे की कार्रवाई करेगी.

- _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa1
- सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग बायतु उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।1
- भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस मोकलसर रेल्वे स्टेशन पर ठहराव होने से लोगों में खुशी का माहौल है1
- जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत1
- Post by Jodhpur news4
- जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।1
- 🚨 जैसलमेर में बड़ा हादसा 🚨 जैसलमेर / डाबला क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। जीरे से भरी हुई एक गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना रात के समय की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 👉 राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ⚠️ सड़क पर सावधानी बेहद जरूरी है — खासकर रात के समय और ओवरलोड वाहनों के साथ।1
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जोधपुरक्ष1