नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती, टनकपुर और रुद्रपुर ले जाने का आरोप; क्योलड़िया डैम से पुलिस ने पकड़ा नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती, टनकपुर और रुद्रपुर ले जाने का आरोप; क्योलड़िया डैम से पुलिस ने पकड़ा क्योलड़िया, बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार 14 सितंबर 2026 को क्योलड़िया डैम से सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना क्योलड़िया में मुकदमा अपराध संख्या 309/26 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 351(3), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वादी की लिखित सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री की इंस्टाग्राम के माध्यम से दीपक मंडल पुत्र सुबोध मंडल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कोतवाली, रुद्रपुर से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि करीब दो माह पहले दीपक मंडल शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर टनकपुर और रुद्रपुर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को आरोपी नाबालिग को फतेहगंज पुल पर छोड़कर चला गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद थाना क्योलड़िया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी क्योलड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पीड़िता के मेडिकल और धारा 180 बीएनएसएस के तहत दर्ज बयान के आधार पर नामजद आरोपी दीपक मंडल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक मंडल पुत्र सुबोध मंडल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, रुद्रपुर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सिद्धार्थ गोस्वामी, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

- आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #*PS बारादरी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना के अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, छीने गये कुंडल बरामद, 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद* दि0 13.09.26 को पूनम(52 वर्ष) पत्नी राजकुमार नि0 संजयनगर PS बारादरी, बरेली ने सूचना दी कि दि0 09.09.26 समय 08.30 बजे अपनी बेटी व पडोसन के साथ हरि मंदिर माडल टाउन जा रही थी, माडल टाउन गेट के पास पहुंचने पर पीछे से *01 व्यक्ति ने झपट्टा मारकर मेरे दोनो कुण्डल छीन* लिये और आगे बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति के साथ माडल टाउन की ओर भाग गये। सूचना पर *FIR 1155/26 U/S 304(2) BNS* पंजीकृत की गयी। आज दि0 15.09.26 को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग के दौरान *पुलिस मुठभेड़ में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक अभियुक्त अजय मिश्रा पुत्र स्व0 गगनदेव, 36 वर्ष, घायल हो गया। अन्य अभियुक्त 1.पिंटू मिश्रा पुत्र स्व0 मुन्नालाल, 32 वर्ष, पूर्वी 2. तरुण उर्फ आकाश पुत्र स्व0 परमानन्द शर्मा, उम्र 24 वर्ष, नि0गण नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी।* अभियुक्तों के कब्जे से *दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, अभियुक्तों द्वारा छीने गए पीली धातु के दो कुंडल तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद* की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है#1
- बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली। महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया और दोबारा लूटपाट नहीं करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, कुंडल लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद करने का दावा किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। वह गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था कि उससे गलती हो गई और अब वह लूटपाट नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बरेली में पुलिस मुठभेड़ महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा 1 घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार कुंडल, तमंचे व कारतूस बरामद मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा, तीन गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। मामले में ASP/CO सिटी-3 श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी दी।1
- Bareilly janpad Uttar Pradesh Kanhaiya Gulati Ke do khas gurge girftar/Adhikari dwara Di Gai jankari/ 80 aur 60 lakh thagne wale girftar/ Bareilly police ka bada action/ social media video viral hone ke bad pakde Gaye 140 lakh ke thag/ Bareilly janpad Uttar Pradesh Kanhaiya Gulati Ke do khas gurge girftar/Adhikari dwara Di Gai jankari/ 80 aur 60 lakh thagne wale girftar/ Bareilly police ka bada action/ social media video viral hone ke bad pakde Gaye 140 lakh ke thag/1
- थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट। थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।1
- बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- 135 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, भोजीपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल 135 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, भोजीपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत एक आरोपी को 135 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ईशू उर्फ सलोचन पुत्र सिकंदर, निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली को दोहन पीतमराय जाने वाले कच्चे रास्ते पर नहर के किनारे से 135 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना भोजीपुरा में मु0अ0सं0 738/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चरस को ट्रक ड्राइवरों को बेचने और उससे मिलने वाले पैसों से जीवन-यापन करने की बात बताई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पूर्व में जेल जाने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 135 ग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल रजि कुमार, कांस्टेबल आशीष और कांस्टेबल शिवराज यादव शामिल रहे।3
- बारादरी में महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल कुंडल, तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ हुई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी अजय मिश्रा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को पूनम (52) पत्नी राजकुमार, निवासी संजयनगर, अपनी बेटी व पड़ोसन के साथ हरि मंदिर मॉडल टाउन जा रही थीं। मॉडल टाउन गेट के पास पीछे से आए एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए और बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया था। मामले में थाना बारादरी में FIR संख्या 1155/26, धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अजय मिश्रा पुत्र स्व. गगनदेव (36 वर्ष), पिंटू मिश्रा पुत्र स्व. मुन्नालाल (32 वर्ष) तथा तरुण उर्फ आकाश पुत्र स्व. परमानन्द शर्मा (24 वर्ष), निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए पीली धातु के दो कुंडल, दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी अजय मिश्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हिंदुस्तान खबर 7 बरेली संवाददाता शहाबुद्दीन की रिपोर्ट2
- नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर बाइकों में पैट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किये फायर कर मौके से भागने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।#1