logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिवानी,स्टेट समाचार,अनिल यादव भिवानी में प्रतिभाओं का महाकुंभ हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 से नवाजे गए मोहित यादव सहित खेल और समाज सेवा के 110 से अधिक सितारे खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश में 4500 खेल नर्सरियां की स्थापित : गुलाब सिंह सैनी युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं प्रोत्साहन की भी है आवश्यकता : विधायक घनश्याम सर्राफ छोटी काशी भिवानी की धरती पर रविवार को प्रतिभा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय कोंट रोड, मिनी बाईपास काली माता मंदिर रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर परिसर में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 का आयोजन किया गया। नंदलाल चावला मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) के संयोजन में आयोजित इस समारोह ने उन हस्तियों को एक मंच पर लाने का काम किया, जिन्होंने अपने पसीने और सेवा भाव से प्रदेश का मान बढ़ाया है। समारोह में एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने की तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन बिजेश जावला, मास्टर मनोज सैनी ने किया। संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेश सैनी व ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि कार्यक्रम में उन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों, कोचों, सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल स्टार्टअप से सम्मानित मोहित यादव जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 110 सम्मान वितरित किए गए। जिसमें 45 राष्ट्रीय खिलाड़ी, 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 35 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कोच, 10 सामाजिक संस्थाएं तथा 10 प्रबुद्ध सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सुरेश सैनी ने कहा कि नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करती रही है। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज भारत की असली ताकत उसकी 65 प्रतिशत युवा जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही हैं। अकेले हरियाणा में लगभग 4500 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, ताकि जूनियर स्तर से ही खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल के लिए तराशा जा सके। इस मौके पर सैनी ने कबड्डी प्रेमियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 7 मई से मलेशिया में महिला व पुरुष सर्कल कबड्डी का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने ढाका और बहरीन का उदाहरण देते हुए कहा कि एशिया कबड्डी फेडरेशन आने वाले समय में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। वही समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ एवं अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल ने कहा कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि प्रोत्साहन की भी आवश्यकता होती है। खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरियों में मिल रहे अवसर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेश सैनी और ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा और मंच प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि जब एक खिलाड़ी या समाजसेवी को मंच पर सम्मानित किया जाता है, तो उससे सैकड़ों अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समाज में सेवा व सकारात्मकता का संचार जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साक्षी मलिक के कोच मनदीप सैनी, प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल स्टार्टअप से सम्मानित मोहित यादव, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कोच रणधीर सिंह, स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह, डा. मोनिका सांगवान, अंतर्राष्ट्रीय शूटर काजल सैनी, महिपाल सिंह बिजराणिया भारत गौरव अवॉर्डी, नरेंद्र सिंह सैनी हॉकी कोच, हरिस्वरूप कोच, पीटीआई विनोद पिंकू, अमूल्य आनंद अंतर्राष्ट्रीय कराटे कोच, दीपक वुशू कोच एनआईएस, नरेंद्र सैनी, दयाराम जलजीवन मिशन सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया।

5 hrs ago
user_Parveen Golagarh
Parveen Golagarh
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
5 hrs ago
865cb7c7-40d6-4c99-af0f-bb7cbaf185a8

भिवानी,स्टेट समाचार,अनिल यादव भिवानी में प्रतिभाओं का महाकुंभ हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 से नवाजे गए मोहित यादव सहित खेल और समाज सेवा के 110 से अधिक सितारे खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश में 4500 खेल नर्सरियां की स्थापित : गुलाब सिंह सैनी युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं प्रोत्साहन की भी है आवश्यकता : विधायक घनश्याम सर्राफ छोटी काशी भिवानी की धरती पर रविवार को प्रतिभा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय कोंट रोड, मिनी बाईपास काली माता मंदिर रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर परिसर में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 का आयोजन किया गया। नंदलाल चावला मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) के संयोजन में आयोजित इस समारोह ने उन हस्तियों को एक मंच पर लाने का काम किया, जिन्होंने अपने पसीने और सेवा भाव से प्रदेश का मान बढ़ाया है। समारोह में एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने की तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन बिजेश जावला, मास्टर मनोज सैनी ने किया। संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेश सैनी व ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि कार्यक्रम में उन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों, कोचों, सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल स्टार्टअप से सम्मानित मोहित यादव जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 110 सम्मान वितरित किए गए। जिसमें 45 राष्ट्रीय खिलाड़ी, 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 35 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कोच, 10 सामाजिक संस्थाएं तथा 10 प्रबुद्ध सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सुरेश सैनी ने कहा कि नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करती रही है। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी

e198b613-cbbd-4c5a-ae83-3cbd2b431b2a

ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज भारत की असली ताकत उसकी 65 प्रतिशत युवा जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही हैं। अकेले हरियाणा में लगभग 4500 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, ताकि जूनियर स्तर से ही खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल के लिए तराशा जा सके। इस मौके पर सैनी ने कबड्डी प्रेमियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 7 मई से मलेशिया में महिला व पुरुष सर्कल कबड्डी का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने ढाका और बहरीन का उदाहरण देते हुए कहा कि एशिया कबड्डी फेडरेशन आने वाले समय में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। वही समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ एवं अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल ने कहा कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि प्रोत्साहन की भी आवश्यकता होती है। खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरियों में मिल रहे अवसर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेश सैनी और ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा और मंच प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि जब एक खिलाड़ी या समाजसेवी को मंच पर सम्मानित किया जाता है, तो उससे सैकड़ों अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समाज में सेवा व सकारात्मकता का संचार जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साक्षी मलिक के कोच मनदीप सैनी, प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल स्टार्टअप से सम्मानित मोहित यादव, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कोच रणधीर सिंह, स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह, डा. मोनिका सांगवान, अंतर्राष्ट्रीय शूटर काजल सैनी, महिपाल सिंह बिजराणिया भारत गौरव अवॉर्डी, नरेंद्र सिंह सैनी हॉकी कोच, हरिस्वरूप कोच, पीटीआई विनोद पिंकू, अमूल्य आनंद अंतर्राष्ट्रीय कराटे कोच, दीपक वुशू कोच एनआईएस, नरेंद्र सैनी, दयाराम जलजीवन मिशन सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Bhajan Lal
    1
    Post by Bhajan Lal
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • #ऐसा जन्मदिन नहीं मनाया होगा किसी ने #आईटीआई कादमा के प्रिंसिपल सोमबीर बडराइ हुए 50 के
    1
    #ऐसा जन्मदिन नहीं मनाया होगा किसी ने #आईटीआई कादमा के  प्रिंसिपल सोमबीर बडराइ हुए 50 के
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • Post by Naresh Kumar
    1
    Post by Naresh Kumar
    user_Naresh Kumar
    Naresh Kumar
    Bondkalan St, Charki Dadri•
    6 hrs ago
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • 1 अप्रैल से बड़ा झटका! टोल महंगा, कैश बंद—हाईवे पर सफर बदलेगा
    1
    1 अप्रैल से बड़ा झटका! टोल महंगा, कैश बंद—हाईवे पर सफर बदलेगा
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    17 hrs ago
  • रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रोड पर गांव जाड़रा के पास।
    1
    रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रोड पर गांव जाड़रा के पास।
    user_Ramgopal
    Ramgopal
    न्यायालय पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • Post by NCR Mahendragarh
    1
    Post by NCR Mahendragarh
    user_NCR Mahendragarh
    NCR Mahendragarh
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Post by Naresh Kumar
    1
    Post by Naresh Kumar
    user_Naresh Kumar
    Naresh Kumar
    Bondkalan St, Charki Dadri•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.