logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट से भैंस की दर्दनाक मौत, पशुपालक ने थाने में दी रिपोर्ट...... ​हिंडौन सिटी। क्षेत्र के सनेट गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट दौड़ने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक किरोड़ी सैनी की भैंस गांव की नदी स्थित विद्युत पोल के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान पोल को सहारा देने के लिए बंधे स्टे वायर में अचानक आए तेज करंट की चपेट में आने से भैंस झुलस गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृतक भैंस का पोस्टमार्टम किया।​ घटना के बाद पीड़ित पशुपालक किरोड़ी सैनी ने श्री महावीरजी पुलिस थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई करने तथा पीड़ित को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत पोल के स्टे वायर में पिछले चार दिनों से करंट आ रहा था। जिसकी सूचना विभाग के कर्मचारियों को दे दी थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण भैंस की मौत हो गई।

6 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
6 hrs ago

विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट से भैंस की दर्दनाक मौत, पशुपालक ने थाने में दी रिपोर्ट...... ​हिंडौन सिटी। क्षेत्र के सनेट गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट दौड़ने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक किरोड़ी सैनी की भैंस गांव की नदी स्थित विद्युत पोल के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान पोल को सहारा देने के लिए बंधे स्टे वायर में अचानक आए तेज करंट की चपेट में आने से भैंस झुलस गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृतक भैंस का पोस्टमार्टम किया।​ घटना के बाद पीड़ित पशुपालक किरोड़ी सैनी ने श्री महावीरजी पुलिस थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई करने तथा पीड़ित को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत पोल के स्टे वायर में पिछले चार दिनों से करंट आ रहा था। जिसकी सूचना विभाग के कर्मचारियों को दे दी थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण भैंस की मौत हो गई।

More news from Karauli and nearby areas
  • करौली जिला अस्पताल के डॉक्टर विजय सिंह,रामकेश मीना,अनीता मीणा ने असंभव को संभव कर दिखाया शनिवार रात लगभग 2:30 बजे भोटवाड़ा गाँव की दो बहनें घर में सो रही थीं। छोटी बच्ची अचानक उठी और अपनी बड़ी बहन को बताया कि उसकी उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया है। बड़ी बहन ने जब लाइट जलाई तो उनके ठीक बगल में लगभग 5–6 फीट लंबा करैत साँप पड़ा हुआ था। दोनों बहनें घबराकर उठ गईं और साँप तकिए के अंदर छिप गया। दुर्भाग्यवश, बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले देवस्थान पर ले जाया गया। इस दौरान बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसे निगलने तथा सांस लेने में परेशानी होने लगी। सुबह लगभग 4 बजे बच्ची को श्री महावीर जी अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे करौली रेफर किया गया। बच्ची सुबह लगभग 6:10 बजे हमारे अस्पताल पहुँची। जब हमने बच्ची को देखा तो उसमें Ptosis (पलकें गिरना), निगलने में कठिनाई, सांस लेने में परेशानी, धुंधला दिखाई देना तथा आँखें पूरी तरह न खोल पाना जैसे स्पष्ट न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश के लक्षण मौजूद थे। बच्ची की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी और वह Respiratory Failure की ओर बढ़ रही थी। PICU इंचार्ज डॉ रामकेश मीना डॉ विजय मीना डॉ अनिता के नेतृत्व में PICU टीम ने तत्काल Standard Treatment Protocol के अनुसार उपचार शुरू किया।आवश्यकतानुसार ASV, Neostigmine, Atropine, IV Fluids एवं अन्य supportive management दिया गया तथा बच्ची के सभी vital parameters की लगातार निगरानी की गई। अगले कई घंटों तक प्रत्येक 30 मिनट में vitals की निगरानी की गई। समय पर सही पहचान, उचित उपचार, लगातार निगरानी और पूरी टीम के बेहतरीन समन्वय से बच्ची को गंभीर स्थिति से बाहर निकालने में सफलता मिली। इस पूरे उपचार में हमारी PICU टीम के Resident Doctors – Dr. Vidit, Dr. Anuj एवं Dr. Rajkumar, Nursing Staff श्री दीनदयाल जी, श्री रामकेश जी, श्री शिवकैलाश जी, वार्ड बॉय तथा पूरी PICU टीम ने शानदार समन्वय, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया। पूरी PICU टीम को इस सफल उपचार और बच्ची का जीवन बचाने के लिए हार्दिक बधाई। सर्पदंश में एक बात हमेशा याद रखें साँप के काटने के बाद समय बिल्कुल बर्बाद न करें। झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या देवस्थान पर ले जाने में समय गंवाने के बजाय तुरंत ऐसे अस्पताल पहुँचें जहाँ सर्पदंश का उचित उपचार उपलब्ध हो। करैत जैसे न्यूरोटॉक्सिक साँप के काटने में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है और सांस बंद होने का खतरा रहता है। समय पर अस्पताल पहुँचाना ही जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। जागरूक रहें समय पर उपचार लें जीवन बचाएँ साँप के काटने के बाद समय बिल्कुल बर्बाद न करें। झाड़-फूंक, तंत्र के बजाय तुरंतअस्पताल पहुँचें जहाँ सर्पदंश का उचित उपचार उपलब्ध हो। करैत जैसे न्यूरोटॉक्सिक साँप के काटने में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है और सांस बंद होने का खतरा रहता है।
    1
    करौली जिला अस्पताल के डॉक्टर विजय सिंह,रामकेश मीना,अनीता मीणा ने असंभव को संभव कर दिखाया

शनिवार रात लगभग 2:30 बजे भोटवाड़ा गाँव की दो बहनें घर में सो रही थीं। छोटी बच्ची अचानक उठी और अपनी बड़ी बहन को बताया कि उसकी उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया है। बड़ी बहन ने जब लाइट जलाई तो उनके ठीक बगल में लगभग 5–6 फीट लंबा करैत साँप पड़ा हुआ था। दोनों बहनें घबराकर उठ गईं और साँप तकिए के अंदर छिप गया।

दुर्भाग्यवश, बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले देवस्थान पर ले जाया गया। इस दौरान बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसे निगलने तथा सांस लेने में परेशानी होने लगी।

सुबह लगभग 4 बजे बच्ची को श्री महावीर जी अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे करौली रेफर किया गया। बच्ची सुबह लगभग 6:10 बजे हमारे अस्पताल पहुँची।

जब हमने बच्ची को देखा तो उसमें Ptosis (पलकें गिरना), निगलने में कठिनाई, सांस लेने में परेशानी, धुंधला दिखाई देना तथा आँखें पूरी तरह न खोल पाना जैसे स्पष्ट न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश के लक्षण मौजूद थे। बच्ची की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी और वह Respiratory Failure की ओर बढ़ रही थी।

PICU इंचार्ज डॉ रामकेश मीना  डॉ विजय मीना डॉ अनिता के नेतृत्व में PICU टीम ने तत्काल Standard Treatment Protocol के अनुसार उपचार शुरू किया।आवश्यकतानुसार ASV, Neostigmine, Atropine, IV Fluids एवं अन्य supportive management दिया गया तथा बच्ची के सभी vital parameters की लगातार निगरानी की गई। अगले कई घंटों तक प्रत्येक 30 मिनट में vitals की निगरानी की गई।

समय पर सही पहचान, उचित उपचार, लगातार निगरानी और पूरी टीम के बेहतरीन समन्वय से बच्ची को गंभीर स्थिति से बाहर निकालने में सफलता मिली।

इस पूरे उपचार में हमारी PICU टीम के Resident Doctors – Dr. Vidit, Dr. Anuj एवं Dr. Rajkumar, Nursing Staff श्री दीनदयाल जी, श्री रामकेश जी, श्री शिवकैलाश जी, वार्ड बॉय तथा पूरी PICU टीम ने शानदार समन्वय, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया।

पूरी PICU टीम को इस सफल उपचार और बच्ची का जीवन बचाने के लिए हार्दिक बधाई।

सर्पदंश में एक बात हमेशा याद रखें

साँप के काटने के बाद समय बिल्कुल बर्बाद न करें।
झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या देवस्थान पर ले जाने में समय गंवाने के बजाय तुरंत ऐसे अस्पताल पहुँचें जहाँ सर्पदंश का उचित उपचार उपलब्ध हो।

करैत जैसे न्यूरोटॉक्सिक साँप के काटने में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है और सांस बंद होने का खतरा रहता है।
समय पर अस्पताल पहुँचाना ही जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
जागरूक रहें समय पर उपचार लें जीवन बचाएँ
साँप के काटने के बाद समय बिल्कुल बर्बाद न करें। झाड़-फूंक, तंत्र के बजाय तुरंतअस्पताल पहुँचें जहाँ सर्पदंश का उचित उपचार उपलब्ध हो।
करैत जैसे न्यूरोटॉक्सिक साँप के काटने में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है और सांस बंद होने का खतरा रहता है।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    13 hrs ago
  • वन विभाग के गश्ती दल ने खैर की अवैध लकड़ी ले जा रही अवैध पिकअप को लांगरा के जंगलों से किया जप्त चालक को किया गिरफ्तार मंडरायल क्षेत्रीय वन अधिकारी के गश्ती दल ने लांगरा क्षेत्र के जंगलों से खैर की अवैध लकड़ी ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। इस दौरान गाड़ी चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम लांगरा क्षेत्र के जंगलों में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। गश्ती दल ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा लेकिन वन कर्मियों वहीं दबोच लिया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनरेश मीणा ने बताया कि मंडरायल रेंज के अंतर्गत बाटदा गांव के जंगलों से खैर की हरी लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जब्त की गई पिकअप में खैर की लकड़ियां भरी हुई थीं। आरोपी की पहचान महू, जिला करौली निवासी बनेसिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
    1
    वन विभाग के गश्ती दल ने खैर की अवैध लकड़ी ले जा रही अवैध पिकअप को लांगरा के जंगलों से किया जप्त चालक को किया गिरफ्तार
मंडरायल क्षेत्रीय वन अधिकारी के गश्ती दल ने लांगरा क्षेत्र के जंगलों से खैर की अवैध लकड़ी ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। इस दौरान गाड़ी चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक
वन विभाग की टीम लांगरा क्षेत्र के जंगलों में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। गश्ती दल ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा लेकिन वन कर्मियों वहीं दबोच लिया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनरेश मीणा ने बताया कि मंडरायल रेंज के अंतर्गत बाटदा गांव के जंगलों से खैर की हरी लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जब्त की गई पिकअप में खैर की लकड़ियां भरी हुई थीं। आरोपी की पहचान महू, जिला करौली निवासी बनेसिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस गंगापुर सिटी में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस गंगापुर सिटी। शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, उघाडमल बालाजी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार गुर्जर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नवल गुर्जर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मनोज सैनी, एबीवीपी के भंवर सिंह सैनी, सोनू सैनी, दीपक सैनी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
    1
    गंगापुर सिटी में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
गंगापुर सिटी में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
गंगापुर सिटी। शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, उघाडमल बालाजी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार गुर्जर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नवल गुर्जर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान मनोज सैनी, एबीवीपी के भंवर सिंह सैनी, सोनू सैनी, दीपक सैनी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 hrs ago
  • उपखण्ड के झिरी रोड़ स्थित आश्रम के पास पोखर में डूबने से 1 बच्चे की मौत, 4 बच्चों को किया रेस्क्यू सरमथुरा उपखण्ड के झिरी रोड़ स्थित आश्रम के पास पोखर में डूबने से 1 बच्चे की मौत हो गई, आश्रम के पास बारिश का पानी इकट्ठा होने से बड़ा हादसा, नहाने के दौरान बच्चा डूब गया गहरे पानी में, ददरौनी निवासी श्रीराम सिंह जादौन ने रेस्क्यू कर बच्चों को बाहर निकाला, हादसे में एक बालक की मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पोखर में करीब 5 से 6 बच्चे नहाने उतरे थे, डूबने से सत्यम पुत्र ब्रह्मजीत निवासी सिरोना की मौत हो गई।
    4
    उपखण्ड के झिरी रोड़ स्थित आश्रम के पास पोखर में डूबने से 1 बच्चे की मौत, 4 बच्चों को किया रेस्क्यू 
सरमथुरा उपखण्ड के झिरी रोड़ स्थित आश्रम के पास पोखर में डूबने से 1 बच्चे की मौत हो गई, आश्रम के पास बारिश का पानी इकट्ठा होने से बड़ा हादसा, नहाने के दौरान बच्चा डूब गया गहरे पानी में, ददरौनी निवासी श्रीराम सिंह जादौन ने रेस्क्यू कर बच्चों को बाहर निकाला, हादसे में एक बालक की मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पोखर में करीब 5 से 6 बच्चे नहाने उतरे थे, डूबने से सत्यम पुत्र ब्रह्मजीत निवासी सिरोना की मौत हो गई।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सरमथुरा मौठियापुरा सरमथुरा से लाइव लोकल पब्लिकशुरू ऐप सरमथुरा रिपोर्टर भरत सिंह मीणा सरमथुरा सिंगरावली से चली पदयात्रा आने पर कोट थाना #Bharat singh
    1
    सरमथुरा मौठियापुरा सरमथुरा से लाइव लोकल पब्लिकशुरू ऐप सरमथुरा रिपोर्टर भरत सिंह मीणा सरमथुरा 

सिंगरावली से चली पदयात्रा आने पर कोट थाना 
#Bharat singh
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बाड़ी अवैध मादक पदार्थ और मेडिसिन की तस्करी का मामला, करौली की लांगरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, बाड़ी अवैध मादक पदार्थ और मेडिसिन की तस्करी का मामला, करौली की लांगरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर लिया दो दिन की रिमांड पर, अवैध मादक पदार्थ कोडीन से जुड़ा है मामला, कफ सीरप टोसेक्स की हो रही थी सप्लाई, बाड़ी से करौली जिले में दी जा रही थी अवैध रूप से सप्लाई, मंडरायल में एक व्यक्ति पकड़ा और खेप हुई बरामद तो चला नेटवर्क का पता, जय अंबे मेडिकल स्टोर के हिमांशु सिंघल को किया गिरफ्तार, कोडीन एक विषैला मादक पदार्थ जो हीरोइन का है विकल्प, प्रतिबंध के बाबजूद अवैध सप्लाई जारी, लांगरा एसएचओ लाल बहादुर मीणा ने दी जानकारी।
    1
    बाड़ी अवैध मादक पदार्थ और मेडिसिन की तस्करी का मामला, करौली की लांगरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई,
बाड़ी अवैध मादक पदार्थ और मेडिसिन की तस्करी का मामला, करौली की लांगरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई,
मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार,
कोर्ट में पेश कर लिया दो दिन की रिमांड पर,
अवैध मादक पदार्थ कोडीन से जुड़ा है मामला,
कफ सीरप टोसेक्स की हो रही थी सप्लाई,
बाड़ी से करौली जिले में दी जा रही थी अवैध रूप से सप्लाई,
मंडरायल में एक व्यक्ति पकड़ा और खेप हुई बरामद तो चला नेटवर्क का पता,
जय अंबे मेडिकल स्टोर के हिमांशु सिंघल को किया गिरफ्तार,
कोडीन एक विषैला मादक पदार्थ जो हीरोइन का है विकल्प,
प्रतिबंध के बाबजूद अवैध सप्लाई जारी,
लांगरा एसएचओ लाल बहादुर मीणा ने दी जानकारी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मर्यादा और संस्कार ही जीवन का वास्तविक आधार: मानस सम्राट घनश्याम दास.... हिंडौन सिटी। जाट की सराय के प्राचीन ​कल्याण राय जी मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथा व्यास,राष्ट्रीय संत मानस सम्राट संत घनश्याम दास जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मर्मस्पर्शी प्रवचनों से उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथा का शुभारंभ व्यास पीठ पूजन और संगीतमय रामधुन के साथ हुआ। संत घनश्याम दास जी महाराज ने व्यासपीठ से प्रवचन देते हुए कहा कि ​श्री राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक मर्यादा हैं। आज के इस आधुनिक दौर में यदि हम अपने परिवारों को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो हमें श्री राम के आदर्शों और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना होगा। माता-पिता की सेवा और गुरु का सम्मान ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूजा है। ​भजनों पर झूमे श्रद्धालु: ​कथा के दौरान महाराज जी द्वारा बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कथा के समापन पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक कल्याण राय जी की भव्य आरती उतारी एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कथा के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक समिति के हरी बाबू सैनी, अशोक बेनीवाल, रामस्वरूप शर्मा, श्याम सुंदर पंडा, हितेश पांडे आदि ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर कथा रसपान करने की अपील की है।
    3
    मर्यादा और संस्कार ही जीवन का वास्तविक आधार: मानस सम्राट घनश्याम दास....
हिंडौन सिटी। जाट की सराय के प्राचीन ​कल्याण राय जी मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथा व्यास,राष्ट्रीय संत मानस सम्राट संत घनश्याम दास जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मर्मस्पर्शी प्रवचनों से उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथा का शुभारंभ व्यास पीठ पूजन और संगीतमय रामधुन के साथ हुआ। संत घनश्याम दास जी महाराज ने व्यासपीठ से प्रवचन देते हुए कहा कि ​श्री राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक मर्यादा हैं। आज के इस आधुनिक दौर में यदि हम अपने परिवारों को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो हमें श्री राम के आदर्शों और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना होगा। माता-पिता की सेवा और गुरु का सम्मान ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूजा है।
​भजनों पर झूमे श्रद्धालु:
​कथा के दौरान महाराज जी द्वारा बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कथा के समापन पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक कल्याण राय जी की भव्य आरती उतारी एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कथा के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक समिति के हरी बाबू सैनी, अशोक बेनीवाल, रामस्वरूप शर्मा, श्याम सुंदर पंडा, हितेश पांडे आदि ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर कथा रसपान करने की अपील की है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा मंडल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण; सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण ने बढ़ाया समारोह का उत्साह* कोटा, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा मंडल में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ तथा उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं रेल कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा एवं अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन-कोटा श्रीमती अंशु कालरा द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित बच्चों के साथ तिरंगे रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत रहा। समारोह में कोटा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा
    1
    कोटा मंडल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

*मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण; सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण ने बढ़ाया समारोह का उत्साह*

कोटा, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा मंडल में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ तथा उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं रेल कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा एवं अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन-कोटा श्रीमती अंशु कालरा द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित बच्चों के साथ तिरंगे रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।

समारोह में कोटा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    15 hrs ago
  • आँगई थाने पर शान से लहराया तिरंगा @ Bharat Singh Meena आँगई थाने पर शान से लहराया तिरंगा
    1
    आँगई थाने पर शान से लहराया तिरंगा
@ Bharat Singh Meena 
आँगई थाने पर शान से लहराया तिरंगा
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.