आज से रोडवेज में मुक्त यात्रा कर सकेंगी 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं ब्रेकिंग अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद आज से रोडवेज में मुक्त यात्रा कर सकेंगी वृद्ध महिलाएं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए होगी सुविधा। आज सर्किट हाउस में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल करेंगे शुभारंभ। इसका लाभ पाने के लिए यात्रा के दौरान महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ होगा रखना। परिचालक आधार कार्ड में जन्मतिथि के आधार पर उम्र की करेंगे पुष्टि। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा। नई सुविधा का सबसे बड़ा फायदा तीर्थ यात्रा करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को मिल सकता है। अयोध्या से काशी, प्रयागराज, चित्रकूट और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए पहले बस किराए पर खर्च करना पड़ता था, अब यात्रा होगी आसान।
आज से रोडवेज में मुक्त यात्रा कर सकेंगी 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं ब्रेकिंग अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद आज से रोडवेज में मुक्त यात्रा कर सकेंगी वृद्ध महिलाएं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए होगी सुविधा। आज सर्किट हाउस में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल करेंगे शुभारंभ। इसका लाभ पाने के लिए यात्रा के दौरान महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ होगा रखना। परिचालक आधार कार्ड में जन्मतिथि के आधार पर उम्र की करेंगे पुष्टि। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा। नई सुविधा का सबसे बड़ा फायदा तीर्थ यात्रा करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को मिल सकता है। अयोध्या से काशी, प्रयागराज, चित्रकूट और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए पहले बस किराए पर खर्च करना पड़ता था, अब यात्रा होगी आसान।
- महंत राजू दास के बयान पर भड़का निषाद समाज अयोध्या धाम1
- अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी। अयोध्या मे रामलला को बांधी जाएगी बड़ी बहन शांता की ओर से विशेष राखी। श्रृंगीऋषि आश्रम से विधि-विधान के साथ अयोध्या पहुंची जरी और मोतियों से सजी राखी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के सदस्यों को सौंपी राखी। महाराजा दशरथ की पुत्री और श्रीराम की बड़ी बहन शांता की ओर से हर साल आती है प्रतीकात्मक राखी। रक्षाबंधन के दिन श्रृंगार आरती के बाद भगवान रामलला धारण करेंगे बहन शांता की राखी। रामलला की राखी के जरिए दिया जा रहा है आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश।1
- फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा हुआ शिलान्यास। 2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य,100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया। परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है। शिलान्यास समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शहर में उपलब्ध संसाधनों और खाली स्थानों का बेहतर उपयोग कर नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों को लेकर 24 घंटे तत्पर है। महापौर ने कहा कि शहर के अन्य फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध स्थानों को भी इसी तरह विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन स्थानों का उपयोग पार्किंग के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जा सकता है। इससे एक ओर पार्किंग की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे विकसित होने वाला यह स्थान आसपास के लोगों के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। सुंदरीकरण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, उपसभापति संतोष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद हरिश्चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, चंदन सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुशील मिश्रा बबलू, अनीता द्विवेदी, ज्ञान केसरवानी, अजय पांडेय, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, नीलकमल अग्रवाल, मनमोहन जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दुर्गा केसरवानी, अनुभव जायसवाल, रामनंदन तिवारी, मुकेश अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प रुदौली, अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर एवं खंड द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, आत्मीयता एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्ररक्षा, समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म जागरण समन्वय संयोजक जितेंद्र तिवारी ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, आत्मीयता, एकता, सामाजिक दायित्व और परस्पर विश्वास का पवित्र प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मरण कराता है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे के साथ दृढ़ता से खड़ा रहे। भारतीय परंपरा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग को रक्षाबंधन की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग रक्षा-सूत्र के उस भाव को प्रकट करता है, जिसमें आत्मीयता, विश्वास और संकट के समय साथ खड़े रहने का संकल्प निहित है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कर्तव्य, संरक्षण और आत्मीय संबंधों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने इतिहास के एक महत्वपूर्ण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1905 में बंग-भंग के विरोध के दौरान रवींद्रनाथ ठाकुर ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने के लिए लोगों को एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रेरित किया। उस समय रक्षा-सूत्र व्यक्तिगत संबंधों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम बना। यह प्रसंग दर्शाता है कि भारतीय समाज में रक्षाबंधन की भावना सदैव व्यापक रही है और यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन के संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव से युक्त संगठित समाज ही सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र की आधारशिला बन सकता है। रक्षाबंधन उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान पूरे वातावरण में आत्मीयता, एकता और राष्ट्रभाव की विशेष अनुभूति देखने को मिली। इस अवसर पर भीष्म नारायण, नगर संघचालक राजेश कुमार, खंड संघचालक अंगद कुमार, नगर कार्यवाह संतोष कुमार, खंड कार्यवाह अभिषेक, नगर एवं खंड प्रचारक सहित संघ एवं विचार परिवार से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण, मातृ शक्तियां तथा सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मछली-भात पर लाइव डिबेट में कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया। अयोध्या। मछली-भात के मुद्दे पर हुई लाइव डिबेट के दौरान निषाद समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो के दौरान गाली देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को निषाद समाज के लोगों ने सदर तहसील क्षेत्र स्थित तिकोनिया पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की। निषाद समाज के लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की है, जबकि दूसरी मांग मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। निषाद समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने और समाज को न्याय दिलाने की मांग की।4
- अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।1
- सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।1
- अयोध्या: कोतवाली नगर के पास सुंदरीकरण बना मुसीबत, एक तरफा आवागमन से लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान अयोध्या रामनगरी में चल रहा सुंदरीकरण का कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां सुंदरीकरण का कार्य चलने की वजह से सड़क पर एक ही तरफ से आवागमन हो रहा है, जिससे वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। आपको बता दें कि कोतवाली नगर के पास दरे के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य के चलते एक तरफ के दरे को बंद कर दिया गया है। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन गुजर रहे हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।2