logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, मां-बेटे व देवर की गला रेतकर हत्या - घटना से इलाके में दहशत, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - एसपी ने कई टीमों का किया गठन, जल्द खुलासे का हुआ दावा फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में बुधवार शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मां, बेटे और देवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चौफेरवा निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव किसी कार्यवश शहर में रहने वाली अपनी बेटी के यहां गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सुशीला (55), बेटा अमर (28) और भाई सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (55) मौजूद थे। इसी दौरान सरेशाम अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमर और सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशीला गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जब घर के अंदर का मंजर देखा तो दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुशीला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि चौफेरवा गांव में मां, बेटे और देवर की अज्ञात हमलावरों द्वारा गला रेतकर हत्या की गई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में एक बार फिर से हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके सहित जनपद में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_Shibu Khan
Shibu Khan
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
75abf50e-b79e-499b-adac-35af0acf4de1

फतेहपुर में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, मां-बेटे व देवर की गला रेतकर हत्या - घटना से इलाके में दहशत, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - एसपी ने कई टीमों का किया गठन, जल्द खुलासे का हुआ दावा फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में बुधवार शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मां, बेटे और देवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चौफेरवा निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव किसी कार्यवश शहर में रहने वाली अपनी बेटी के यहां गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सुशीला (55), बेटा अमर (28) और भाई सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (55) मौजूद थे। इसी दौरान सरेशाम अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमर और सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशीला गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जब घर के अंदर का मंजर देखा तो दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुशीला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि चौफेरवा गांव में मां, बेटे और देवर की अज्ञात हमलावरों द्वारा गला रेतकर हत्या की गई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में एक बार फिर से हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके सहित जनपद में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कमरे में खौफनाक मंजर: गला रेतकर तीन की मौत, खून से लथपथ मिले शव से दहला फतेहपुर फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोहल्ले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के अंदर बंद कमरे में तीन लोगों के गला कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे के भीतर खून से लथपथ पड़े शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चौफेरवा निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (55), उनकी भाभी सुशीला (55) और भतीजा अमर (28) घर के अंदर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ। बताया जाता है कि घर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर परिवार के मुखिया सुशील कुमार श्रीवास्तव सिलेंडर लेने के लिए अपनी बेटी के घर गए थे। इस दौरान बेटी ने मां और भाई को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया और मां का फोन भी स्विच ऑफ मिला। आशंका होने पर पिता और बेटी घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी के घर से कूदकर अंदर पहुंचे, जहां बंद कमरे में तीनों खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। सुनील में सांस चलने की आशंका पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। तीनों के गले कटे हुए थे और दो लोगों के हाथों में भी धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए हैं। घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में तीनों ने एक-दूसरे पर ब्लेड से हमला किया और अंत में बचे व्यक्ति ने सल्फास खाकर खुद को घायल कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हालांकि घटना की असली वजह का खुलासा फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    3
    कमरे में खौफनाक मंजर: गला रेतकर तीन की मौत, खून से लथपथ मिले शव से दहला फतेहपुर
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोहल्ले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के अंदर बंद कमरे में तीन लोगों के गला कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे के भीतर खून से लथपथ पड़े शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार चौफेरवा निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (55), उनकी भाभी सुशीला (55) और भतीजा अमर (28) घर के अंदर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ।
बताया जाता है कि घर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर परिवार के मुखिया सुशील कुमार श्रीवास्तव सिलेंडर लेने के लिए अपनी बेटी के घर गए थे। इस दौरान बेटी ने मां और भाई को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया और मां का फोन भी स्विच ऑफ मिला। आशंका होने पर पिता और बेटी घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी के घर से कूदकर अंदर पहुंचे, जहां बंद कमरे में तीनों खून से लथपथ पड़े मिले।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। सुनील में सांस चलने की आशंका पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। तीनों के गले कटे हुए थे और दो लोगों के हाथों में भी धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए हैं।
घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में तीनों ने एक-दूसरे पर ब्लेड से हमला किया और अंत में बचे व्यक्ति ने सल्फास खाकर खुद को घायल कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हालांकि घटना की असली वजह का खुलासा फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    user_स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फ़तेहपुर सदर क्षेत्र में तेहरे हत्या कांड से फैली सनसनी से मचा कोहराम,2की मौके पर हुई मौत 1को जिला अस्पताल में किया डॉ0 ने म्रत शव मर्चरी भेजा गया,डॉ0 की माने तो गले गम्भीर धार दार हथियार से वार किया गया है,और हाथ मे भी धार दार हथियार से काट गया है,मामला सदर कोतवाली के चौफेरवा का ।
    1
    फ़तेहपुर सदर क्षेत्र में तेहरे हत्या कांड से फैली सनसनी से मचा कोहराम,2की मौके पर हुई मौत 1को जिला अस्पताल में किया डॉ0 ने म्रत शव मर्चरी भेजा गया,डॉ0 की माने तो गले गम्भीर धार दार हथियार से वार किया गया है,और हाथ मे भी धार दार हथियार से काट गया है,मामला सदर कोतवाली के चौफेरवा का ।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *ब्रेकिंग फतेहपुर* *योगी सरकार में बनाए गए नियम जब अधिकारी ही तोड़ेंगे आम जनता क्या करेगी* *डिप्टी सीएमओ पीके सिंह ने पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती को किया चार दिवारी में कैद* *जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस रहे पीके सिंह की गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल* *पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर घर में खड़ी करने का वीडियो हुआ वायरल* *इस संबंध में जब पीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके भाई भाजपा में है इसलिए लगाई है नीली बत्ती और फोन उठाना किया बंद* *लोगों का कहना है कि सत्ता और पावर की हनक में डिप्टी सीएमओ पीके सिंह दिखाते है रिवाब* *जो जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार नहीं संभाल पाए वह क्या संभालेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों की कमान* *नियमानुसार जो खुद गलत है वह क्या सुधरेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों के कमान* *जब इस संबंध में सीएमओ को कॉल किया गया उन्होंने कर लिया फोन स्विच ऑफ* *जब अधिकारी ही तोड़ेंगे नियम तो आम जनता से क्या रखेंगे उम्मीद और गलत करने वालों के खिलाफ फिर क्या करेंगे ही कार्रवाई* *वायरल वीडियो जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास का बताया जा रहा है*
    1
    *ब्रेकिंग फतेहपुर*
*योगी सरकार में बनाए गए नियम जब अधिकारी ही तोड़ेंगे आम जनता क्या करेगी*
*डिप्टी सीएमओ पीके सिंह ने पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती को किया चार दिवारी में कैद*
*जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस रहे पीके सिंह की गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल* 
*पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर घर में खड़ी करने का वीडियो हुआ वायरल* 
*इस संबंध में जब पीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके भाई भाजपा में है इसलिए लगाई है नीली बत्ती और फोन उठाना किया बंद*
*लोगों का कहना है कि सत्ता और पावर की हनक में डिप्टी सीएमओ पीके सिंह दिखाते है रिवाब* 
*जो जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार नहीं संभाल पाए वह क्या संभालेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों की कमान*
*नियमानुसार जो खुद गलत है वह क्या सुधरेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों के कमान*
*जब इस संबंध में सीएमओ को कॉल किया गया उन्होंने कर लिया फोन स्विच ऑफ*
*जब अधिकारी ही तोड़ेंगे नियम तो आम जनता से क्या रखेंगे उम्मीद और गलत करने वालों के खिलाफ फिर क्या करेंगे ही कार्रवाई*
*वायरल वीडियो जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास का बताया जा रहा है*
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Singer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Post by डॉक्टर साहिल
    1
    Post by डॉक्टर साहिल
    user_डॉक्टर साहिल
    डॉक्टर साहिल
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ* बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी। विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
    1
    *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ*
बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी।
विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
    user_Rajesh Gautam
    Rajesh Gautam
    Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Vinod Shrivastava
    1
    Post by Vinod Shrivastava
    user_Vinod Shrivastava
    Vinod Shrivastava
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला का हाथ दुप्पटा से बांधकर पिटाई किया।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ई रिक्शा में बैठाकर ले गई।यह मामले मंगलवार की देर रात 9 बजे के आस पास का है। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बिसौली गांव के पास एक महिला जिसकी उम्र करीब 30 साल के आस पास जीन्स शूट पहने हुए घूम रही थी।जिसको गांव के लोगों ने संदिग्ध देखते हुए बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर हाथ बांधकर बैठा लिया और पिटाई करने के साथ नाम पता पूछने लगे।इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ई रिक्शा में बैठाकर साथ ले गई।पूछताछ में महिला कौशाम्बी जिले के सिराथू और पिता का नाम अनूप बता रही थी। जब महिला से उसका नाम पूछा गया तो कुछ बता नही रही थी।गांव के रहने वाले राम बरन,कमल ने बताया कि महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी।जब हम लोग निकले तो कुछ लोगों ने महिला को घेर रखा था और बच्चा चोर बता रहे थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मानसिक हालत ठीक नही है महिला को भीड़ से छुड़ाकर उसके गांव घर का पता लगाया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला का हाथ दुप्पटा से बांधकर पिटाई किया।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ई रिक्शा में बैठाकर ले गई।यह मामले मंगलवार की देर रात 9 बजे के आस पास का है।
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बिसौली गांव के पास एक महिला जिसकी उम्र करीब 30 साल के आस पास जीन्स शूट पहने हुए घूम रही थी।जिसको गांव के लोगों ने संदिग्ध देखते हुए बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर हाथ बांधकर बैठा लिया और पिटाई करने के साथ नाम पता पूछने लगे।इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ई रिक्शा में बैठाकर साथ ले गई।पूछताछ में महिला कौशाम्बी जिले के सिराथू और पिता का नाम अनूप बता रही थी।
जब महिला से उसका नाम पूछा गया तो कुछ बता नही रही थी।गांव के रहने वाले राम बरन,कमल ने बताया कि महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी।जब हम लोग निकले तो कुछ लोगों ने महिला को घेर रखा था और बच्चा चोर बता रहे थे।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मानसिक हालत ठीक नही है महिला को भीड़ से छुड़ाकर उसके गांव घर का पता लगाया जा रहा है।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.