logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश में भी नहीं डिगा हौसला,एसपी से मिलने के बाद भी अनशन जारी -पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग बोले- आश्वासनों से नहीं, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष; घुमारवीं में 13वें दिन भी धरना-अनशन जारी। घुमारवीं | बारिश के बीच भी घुमारवीं में भाजपा का क्रमिक धरना और अनशन 13वें दिन जारी रहा। बिलासपुर में एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपने और पुलिस प्रशासन से मुलाकात के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन खत्म नहीं किया। गुरुवार को अंजीव कुमार चंदेल, अनिल कुमार, अनिल पठानिया, राकेश कुमार और सोहन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शाम को अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था के कथित दोहरे मापदंड के खिलाफ भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन का ध्यान मांगों की ओर खींचने के लिए घुमारवीं थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक प्रदर्शन और घेराव किया जा चुका है। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। गर्ग ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष केवल आश्वासनों से नहीं रुकेगा। जब तक न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन के सामने रखी है। पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्षता बरतने और शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। बताते चलें कि घुमारवीं में शुरू हुआ भाजपा का यह आंदोलन अब 13वें दिन में पहुंच गया है। पहले धरना-प्रदर्शन और बाद में क्रमिक अनशन के जरिए कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश के बावजूद गुरुवार को भी कार्यकर्ता धरना स्थल पर डटे रहे। इस मौके पर राजेश शर्मा, जुमित, अंकुश चंदेल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार गौतम, प्रकाश चंद धीमान, उमेश कुमार और संदीप चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago
6b74f800-0022-4a3b-8f4a-98b570259611

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • किशाऊ बांध पर CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला | जयराम-अनुराग के बयानों पर कसा तंज | Himachal News CM सुक्खू बोले- BJP सरकार होती तो हिमाचल को होता ₹1500 करोड़ का नुकसान! | किशाऊ बांध विवाद किशाऊ बांध पर CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला | जयराम-अनुराग के बयानों पर कसा तंज | Himachal News CM सुक्खू बोले- BJP सरकार होती तो हिमाचल को होता ₹1500 करोड़ का नुकसान! | किशाऊ बांध विवाद
    1
    किशाऊ बांध पर CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला | जयराम-अनुराग के बयानों पर कसा तंज | Himachal News

CM सुक्खू बोले- BJP सरकार होती तो हिमाचल को होता ₹1500 करोड़ का नुकसान! | किशाऊ बांध विवाद
किशाऊ बांध पर CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला | जयराम-अनुराग के बयानों पर कसा तंज | Himachal News
CM सुक्खू बोले- BJP सरकार होती तो हिमाचल को होता ₹1500 करोड़ का नुकसान! | किशाऊ बांध विवाद
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    23 hrs ago
  • कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक राजिंद्र वर्मा व तहसील कल्याण अधिकारी कसौली करण पाठक।
    1
    कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक
कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक राजिंद्र वर्मा व तहसील कल्याण अधिकारी कसौली करण पाठक।
    user_Hardyal Sing
    Hardyal Sing
    Local News Reporter कसौली, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday
    1
    मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday 
मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    33 min ago
  • नशा तस्कर की बद्दी पुलिस ने की 2.8 करोड़ की चल अचल संपत्ति फ्रिज
    1
    नशा तस्कर की बद्दी पुलिस ने की 2.8 करोड़ की चल अचल संपत्ति फ्रिज
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🔴LIVE : अमर विश्वकर्मा व शैलेश सोनी सहित पदाधिकारी तुवन मंदिर पर इकट्ठे, जयंती की तैयारियां जोरों पर
    1
    🔴LIVE : अमर विश्वकर्मा व शैलेश सोनी सहित पदाधिकारी तुवन मंदिर पर इकट्ठे, जयंती की तैयारियां जोरों पर
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. राजेश कश्यप ने दी हार्दिक शुभकामनाए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी की पावन भूमि सोलन और समस्त हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी पर सदैव ईश्वर एवं माँ शूलिनी का आशीर्वाद बना रहे और उनका मार्गदर्शन देशवासियों को निरंतर मिलता रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. राजेश कश्यप ने दी हार्दिक शुभकामनाए
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी की पावन भूमि सोलन और समस्त हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी पर सदैव ईश्वर एवं माँ शूलिनी का आशीर्वाद बना रहे और उनका मार्गदर्शन देशवासियों को निरंतर मिलता रहे।
डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    user_Hardyal Sing
    Hardyal Sing
    Local News Reporter कसौली, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 5 सलोगड़ा के नजदीक ट्रक पलटा बाइक सवार आया चपेट में हुआ घायल
    1
    नेशनल हाईवे 5 सलोगड़ा के नजदीक ट्रक पलटा बाइक सवार आया चपेट में हुआ घायल
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक बनी हा*द*से का कारण? मॉड*ल टाउन में कार से जोरदार भि*ड़ं*त, पुलिस जांच में जुटी तेज रफ्तार बाइक बनी हा*द*से का कारण? मॉड*ल टाउन में कार से जोरदार भि*ड़ं*त, पुलिस जांच में जुटी #pinjore #biker #car #accident #bikerboy #injured
    1
    तेज रफ्तार बाइक बनी हा*द*से का कारण? मॉड*ल टाउन में कार से जोरदार भि*ड़ं*त, पुलिस जांच में जुटी 
तेज रफ्तार बाइक बनी हा*द*से का कारण? मॉड*ल टाउन में कार से जोरदार भि*ड़ं*त, पुलिस जांच में जुटी #pinjore #biker  #car #accident #bikerboy #injured
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाइक सवार घायल सोलन के सलोगड़ा के समीप वीरवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    2
    कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर  पलटा, बाइक सवार घायल
सोलन के सलोगड़ा के समीप वीरवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    user_AT7NEWS
    AT7NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.