मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख, अनावश्यक रेफरल रोकने के निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध सुधार के निर्देश ========= कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विकासखंड करेली में हुई दो मातृ मृत्यु के कारणों का विस्तृत विवरण तैयार कर संभागायुक्त भोपाल को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाए। अनावश्यक रेफरल के प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड साईंखेड़ा, चांवरपाठा एवं नरसिंहपुर में पंजीयन की उपलब्धि कम पाए जाने पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। चार प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच के मामले में चांवरपाठा एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरसिंहपुर की उपलब्धि कम पाए जाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मॉडरेट एनीमिया प्रबंधन की समीक्षा के दौरान करेली, नरसिंहपुर, चांवरपाठा एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरसिंहपुर में कम उपलब्धि पाए जाने पर शत-प्रतिशत प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साईंखेड़ा के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति की स्थिति में स्वास्थ्य संस्था के सूचना बोर्ड पर स्पष्ट जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस की स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब एम्बुलेंस की सूची तैयार करने तथा प्रत्येक एम्बुलेंस द्वारा तय की गई दूरी की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में एमआर-1 एवं एमआर-2 में 90 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले विकासखंडों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। आरबीएसके कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के एनआरसी में सफल डिस्चार्ज रेट शत-प्रतिशत करने तथा साईंखेड़ा एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 100 दिवस से अधिक समय से लंबित 47 शिकायतों तथा जिले में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित 14 शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। दस्तक अभियान की समीक्षा में विकासखंड चांवरपाठा की उपलब्धि सबसे कम पाए जाने पर कम उपलब्धि वाले विकासखंडों को तीन दिवस में लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए गए। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर तथा विकासखंड स्तर पर ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कम उपलब्धि पाए जाने पर संबंधित ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा आमजन को बेहतर, सुलभ एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- …जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब बनेगा घधरोला खुर्द का पक्का रास्ता?”* एंकर — नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के ग्राम घधरोला खुर्द में सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी बड़ी परेशानी बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाने के लिए गांव के छोटे-छोटे पढ़ने वाले मासूम बच्चे भी ग्रामीणों के साथ शिकायत करने पहुंचे। गांव से घधरोला कला तक करीब 3 किलोमीटर का रास्ता आज भी पक्की सड़क के इंतजार में है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार पंचायत और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका। अब ग्रामीणों के साथ मासूम बच्चे भी जिम्मेदारों से सड़क की मांग कर रहे हैं। बाइट — निकिता नोरिया, छात्रा बाइट — ग्रामीण **सड़क के लिए मासूमों की गुहार…जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब बनेगा घधरोला खुर्द का पक्का रास्ता?”* एंकर — नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के ग्राम घधरोला खुर्द में सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी बड़ी परेशानी बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाने के लिए गांव के छोटे-छोटे पढ़ने वाले मासूम बच्चे भी ग्रामीणों के साथ शिकायत करने पहुंचे। गांव से घधरोला कला तक करीब 3 किलोमीटर का रास्ता आज भी पक्की सड़क के इंतजार में है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार पंचायत और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका। अब ग्रामीणों के साथ मासूम बच्चे भी जिम्मेदारों से सड़क की मांग कर रहे हैं। बाइट — निकिता नोरिया, छात्रा बाइट — ग्रामीण3
- भानुप्रतापपुर पहुचे कलेक्टर रामजानकी मंदिर में लिया आशीर्वाद1
- नरसिंहपुर-रोड बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र-छात्रा पहुंचे कलेक्ट्रेट कलेक्टर को दिया आवेदन बिलगुआ टोला निवासी ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर को रोड बनवाने की मांग को लेकर आवेदन दिया वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि 3 किलोमीटर का कच्चा रास्ता है जिससे रोज आना-जाना पड़ता है। और अधिक बारिश होने के चलते कई बार स्कूल भी नहीं जा पाते हैं बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भी इस कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए आज मंगलवार उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया और रोड बनवाने की मांग की1
- Narsinghpur___बारिश_में_भी_पानी_को_तरस_रहे_ग्रामीण,_एक_हैंडपंप_के_भरोसे_700_ग्रामीण1
- भीषण गर्मी में पानी की किल्लत समझ में आती है पर बरसात में पानी की किल्लत गले नहीं उतरती भीषण गर्मी में पानी की किल्लत समझ में आती है पर बरसात में पानी की किल्लत गले नहीं उतरती1
- नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर के अभ्यास वर्ग में अभ्यास एवं प्रशिक्षण। संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रात मंत्री स्वदेश कोठारी जी ने विचार व्यक्त किए श्री ठेंगड़ी जी का जीवन सरल और अध्ययन की व्यापकता चिंतन की गहराई ध्येय के प्रति समर्पण सिखाता है किसानों को एकजुट करने किसान का उत्थान हो यह भाव को लेकर संगठन की स्थापना की। 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई। जिला उपाध्यक्ष भाव सिंह पटेल द्वारा किसानों को अपने अनुभव साझा किए। प्रांत संगठन मंत्री तुलसीराम जी द्वारा संगठन के संगठनात्मक पहलुओं पर विचार रखा बताया की जो समाज जागरूक रहता है वह समस्याओं का निदान करा लेता है किसान समाज जागरूक हो इन्हीं उद्देश्य को लेकर किसान संघ काम करता है संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठक अनिवार्य है ग्राम समिति नियमित बैठक संगठन की अवधारणा पर हमको कार्य करना है ग्राम स्वलंबी बने किसान की उन्नति में राष्ट्र की उन्नति है । जिला अध्यक्ष संतोष राय जी के द्वारा संगठन के नारे का अभ्यास कराया गया यह नारे हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं संगठन सर्वोपरि है का बोध कराते हुए समर्पण भाव से काम करें चतुर्थ सत्र भारतीय किसान संघ के सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया जी द्वारा कार्यकर्ता कार्य व कार्यक्रम पर विचार रखे । कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की आवश्यकता महत्वपूर्ण है संतुलित और स्थिर मन परिवार के साथ समाजंय बिठाकर धैर्य के साथ सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए रचनात्मक कार्य का गुण भी कार्यकर्ता में होना चाहिए। अनुशासित ढंग से अपने कार्य को पूर्णता की ओर ले जाना चाहिए। कार्यकर्ता की तपस्या ही संगठन की और समाज की मजबूती बनती है भारतीय किसान संघ जिला अभ्यास वर्ग नरसिंहपुर में पंचम सत्र । मंडल रचना एवं सदस्यता लक्ष्य का निर्धारण। प्रत्येक तहसील में मंडल रचना करना। प्रत्येक ग्राम मे सदस्यता हो । मंडल तहसील प्रभारी हो - प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी षष्ठम सत्र जितेन्द्र जैन द्रारा आयामों का परिचय एवं रचना से अवगत कराया गया सप्तम सत्र- प्रांत उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल जी द्वारा ग्राम विकास में ग्राम समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अष्टम सत्र - संभागीय अध्यक्ष अनिरूद्धजी पटेल द्वारा संगठन कार्य कार्यक्रम ( उत्सव) एवं संगठन के नाम का महत्व पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन जिला मंत्री अभिषेक पटेल द्वारा किया गया संगठन गीत का अभ्यास नितिन तिवारी जिला प्रचार प्रमुख एशवत पटेल तहसील मंत्री गोटेगांव कार्यक्रम के समापन पर जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जी पटेल द्वारा आभार किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ सभी जिला पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष मंत्री की उपस्थिति रही भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर के अभ्यास वर्ग में अभ्यास एवं प्रशिक्षण। संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रात मंत्री स्वदेश कोठारी जी ने विचार व्यक्त किए श्री ठेंगड़ी जी का जीवन सरल और अध्ययन की व्यापकता चिंतन की गहराई ध्येय के प्रति समर्पण सिखाता है किसानों को एकजुट करने किसान का उत्थान हो यह भाव को लेकर संगठन की स्थापना की। 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई। जिला उपाध्यक्ष भाव सिंह पटेल द्वारा किसानों को अपने अनुभव साझा किए। प्रांत संगठन मंत्री तुलसीराम जी द्वारा संगठन के संगठनात्मक पहलुओं पर विचार रखा बताया की जो समाज जागरूक रहता है वह समस्याओं का निदान करा लेता है किसान समाज जागरूक हो इन्हीं उद्देश्य को लेकर किसान संघ काम करता है संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठक अनिवार्य है ग्राम समिति नियमित बैठक संगठन की अवधारणा पर हमको कार्य करना है ग्राम स्वलंबी बने किसान की उन्नति में राष्ट्र की उन्नति है । जिला अध्यक्ष संतोष राय जी के द्वारा संगठन के नारे का अभ्यास कराया गया यह नारे हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं संगठन सर्वोपरि है का बोध कराते हुए समर्पण भाव से काम करें चतुर्थ सत्र भारतीय किसान संघ के सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया जी द्वारा कार्यकर्ता कार्य व कार्यक्रम पर विचार रखे । कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की आवश्यकता महत्वपूर्ण है संतुलित और स्थिर मन परिवार के साथ समाजंय बिठाकर धैर्य के साथ सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए रचनात्मक कार्य का गुण भी कार्यकर्ता में होना चाहिए। अनुशासित ढंग से अपने कार्य को पूर्णता की ओर ले जाना चाहिए। कार्यकर्ता की तपस्या ही संगठन की और समाज की मजबूती बनती है भारतीय किसान संघ जिला अभ्यास वर्ग नरसिंहपुर में पंचम सत्र । मंडल रचना एवं सदस्यता लक्ष्य का निर्धारण। प्रत्येक तहसील में मंडल रचना करना। प्रत्येक ग्राम मे सदस्यता हो । मंडल तहसील प्रभारी हो - प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी षष्ठम सत्र जितेन्द्र जैन द्रारा आयामों का परिचय एवं रचना से अवगत कराया गया सप्तम सत्र- प्रांत उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल जी द्वारा ग्राम विकास में ग्राम समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अष्टम सत्र - संभागीय अध्यक्ष अनिरूद्धजी पटेल द्वारा संगठन कार्य कार्यक्रम ( उत्सव) एवं संगठन के नाम का महत्व पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन जिला मंत्री अभिषेक पटेल द्वारा किया गया संगठन गीत का अभ्यास नितिन तिवारी जिला प्रचार प्रमुख एशवत पटेल तहसील मंत्री गोटेगांव कार्यक्रम के समापन पर जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जी पटेल द्वारा आभार किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ सभी जिला पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष मंत्री की उपस्थिति रही1
- लोलरी में कैबिनेट मंत्री राहुल उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय जनों से मुलाकात की1