logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ। पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी (IPS) के द्वारा जनपद में घटित हो रही मकानों में ताला तोड़कर चोरी, आभूषण चोरी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से व चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी गये माल विशेषकर नकदी , सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी तथा घटनाओं का त्वरित एवं सफल अनावरण सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मऊ कृश राजपूत के सहयोग व निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अभियान में करीब 42 विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर खास मामूर किया गया था । सोमवार को प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान जाने वाली रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो अपने कंधे पर स्लेटी रंग का बैग लेकर जा रहा था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया, हाल पता मिश्र नेवरी काशीपुर वार्ड नं0 05 थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया बताया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से सोने का कुल 205.82 ग्राम तथा चांदी का कुल 1536 ग्राम आभूषण, चोरी की नकदी कुल 52500 रूपये , मकानों के ताले व आलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड (सुम्मी) तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद मऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर तथा कोपागंज क्षेत्र में मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बरामद आभूषणों व नकदी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 331(4)/305(a) /317(2), 317(4), 111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अपराध का तरीका - अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्तों द्वारा दिन में ऐसे मकानों की पहचान की जाती थी जिनमें ताला लगा होता था तथा रात्रि में मकान के मुख्य गेट, दरवाजे या छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लोहे की नुकीली रॉड (सुम्मी) से ताला, बक्सा, आलमारी व लाकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली जाती थी। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये आभूषणों का कुछ हिस्सा बेच दिया जाता था तथा कुछ आभूषणों को सोनार से सत्यापित कराकर बैंकों से लगभग 12 लाख रुपये व 7 लाख रुपये के गोल्ड लोन प्राप्त किये गये थे। चोरी से अर्जित धन से अभियुक्त द्वारा मुंबई में झुग्गी खरीदना, जनपद बलिया में मकान बनवाना तथा अपनी पत्नी के नाम से बैंक में धन जमा करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तथा चोरी से अर्जित संपत्ति के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जनपद मऊ के सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर तथा कोपागंज क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया है और उससे सम्बन्धित जेवरात बरामद कराया है । परन्तु अभियुक्त द्वारा जनपद मऊ के कई अन्य स्थानों पर लगभग 20-25 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है , जिसके बारे में जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त 1. मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया, हाल पता मिश्र नेवरी काशीपुर वार्ड नं0 05 थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया उम्र करीब 49 वर्ष बरामदगी का विवरण अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता के कब्जे से तलाशी के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद हुआ – 1. आभूषण – सोने (पीली धातु) के आभूषण – कुल 205.82 ग्राम कीमती करीब 32,93,120 रूपये (बत्तीस लाख तिरानबे हजार एक सौ बीस ) मात्र 1. एक अदद हार 2. एक जोड़ी कंगन (हाथ का) 3. 11 अदद अंगूठी 4. तीन अदद चैन लॉकेटशुदा 5. चार जोड़ी कान का झाला व टप्स 6. नाक की कील कुल 07 अदद . 7. तीन अदद मंगलसूत्र 8. दो अदद मांग टीका 9. एक अदद नथिया चांदी (सफेद धातु) के आभूषण – कुल 1535.91 ग्राम कीमती करीब 3,88,585 रूपये (तीन लाख अठ्ठासी हजार पांच सौ पचासी रूपये ) 1. पायल छः जोड़ी 2. एक अदद ज्युतिया 3. तीन अदद हाफ पेटी / करधनी 4. दो जोड़ी झागल 5. एक छोटी कटोरी 6. एक छोटा चम्मच 7. एक सुपारी गोल 8. एक तस्तरी 2. चोरी के कुल 52,500 रूपये नगद 3. चोरी में प्रयुक्त उपकरण – दो अदद लोहे की रॉड (सुम्मी) जो एक तरफ से नुकीली है, जिससे ताला, बक्सा व लाकर तोड़ा जाता है। 4. मोबाइल फोन – एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग (रंग काला) तथा एक अदद मोबाइल फोन रेडमी-13

11 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

मऊ। पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी (IPS) के द्वारा जनपद में घटित हो रही मकानों में ताला तोड़कर चोरी, आभूषण चोरी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से व चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी गये माल विशेषकर नकदी , सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी तथा घटनाओं का त्वरित एवं सफल अनावरण सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मऊ कृश राजपूत के सहयोग व निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अभियान में करीब 42 विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर खास मामूर किया गया था । सोमवार को प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान जाने वाली रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो अपने कंधे पर स्लेटी रंग का बैग लेकर जा रहा था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया, हाल पता मिश्र नेवरी काशीपुर वार्ड नं0 05 थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया बताया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से सोने का कुल 205.82 ग्राम तथा चांदी का कुल 1536 ग्राम आभूषण, चोरी की नकदी कुल 52500 रूपये , मकानों के ताले व आलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड (सुम्मी) तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद मऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर तथा कोपागंज क्षेत्र में मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बरामद आभूषणों व नकदी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 331(4)/305(a) /317(2), 317(4), 111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अपराध का तरीका - अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्तों द्वारा दिन में ऐसे मकानों की पहचान की जाती

7735153c-f0ee-4f3c-9b8b-ba7beaa33919

थी जिनमें ताला लगा होता था तथा रात्रि में मकान के मुख्य गेट, दरवाजे या छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लोहे की नुकीली रॉड (सुम्मी) से ताला, बक्सा, आलमारी व लाकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली जाती थी। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये आभूषणों का कुछ हिस्सा बेच दिया जाता था तथा कुछ आभूषणों को सोनार से सत्यापित कराकर बैंकों से लगभग 12 लाख रुपये व 7 लाख रुपये के गोल्ड लोन प्राप्त किये गये थे। चोरी से अर्जित धन से अभियुक्त द्वारा मुंबई में झुग्गी खरीदना, जनपद बलिया में मकान बनवाना तथा अपनी पत्नी के नाम से बैंक में धन जमा करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तथा चोरी से अर्जित संपत्ति के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जनपद मऊ के सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर तथा कोपागंज क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया है और उससे सम्बन्धित जेवरात बरामद कराया है । परन्तु अभियुक्त द्वारा जनपद मऊ के कई अन्य स्थानों पर लगभग 20-25 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है , जिसके बारे में जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त 1. मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया, हाल पता मिश्र नेवरी काशीपुर वार्ड नं0 05 थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया उम्र करीब 49 वर्ष बरामदगी का विवरण अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता के कब्जे से तलाशी के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद हुआ – 1. आभूषण – सोने (पीली धातु) के आभूषण – कुल 205.82 ग्राम कीमती करीब 32,93,120 रूपये (बत्तीस लाख तिरानबे हजार एक सौ बीस ) मात्र 1. एक अदद हार 2. एक जोड़ी कंगन (हाथ का) 3. 11 अदद अंगूठी 4. तीन अदद चैन लॉकेटशुदा 5. चार जोड़ी कान का झाला व टप्स 6. नाक की कील कुल 07 अदद . 7. तीन अदद मंगलसूत्र 8. दो अदद मांग टीका 9. एक अदद नथिया चांदी (सफेद धातु) के आभूषण – कुल 1535.91 ग्राम कीमती करीब 3,88,585 रूपये (तीन लाख अठ्ठासी हजार पांच सौ पचासी रूपये ) 1. पायल छः जोड़ी 2. एक अदद ज्युतिया 3. तीन अदद हाफ पेटी / करधनी 4. दो जोड़ी झागल 5. एक छोटी कटोरी 6. एक छोटा चम्मच 7. एक सुपारी गोल 8. एक तस्तरी 2. चोरी के कुल 52,500 रूपये नगद 3. चोरी में प्रयुक्त उपकरण – दो अदद लोहे की रॉड (सुम्मी) जो एक तरफ से नुकीली है, जिससे ताला, बक्सा व लाकर तोड़ा जाता है। 4. मोबाइल फोन – एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग (रंग काला) तथा एक अदद मोबाइल फोन रेडमी-13

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    1
    एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    1
    मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Ghosi, Mau•
    15 hrs ago
  • मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    1
    मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...!
चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया।
शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है।
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान एक युवक का पर्स गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब ₹9000 नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। जब युवक को पर्स गिरने की जानकारी हुई तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।
    1
    बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान एक युवक का पर्स गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब ₹9000 नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। जब युवक को पर्स गिरने की जानकारी हुई तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    9 hrs ago
  • देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद
    1
    देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देवरिया में युवती से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 15 दिन पुरानी घटना; पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा देवरिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है और घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने खेत से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद 5 मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे
    1
    देवरिया में युवती से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 15 दिन पुरानी घटना; पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा
देवरिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है और घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने खेत से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद 5 मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मऊ। जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में सरफीरा प्रेमी हाईटेंशन पोल पर चढ़ा गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। सूचना मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच प्रेमी को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन घन्टों मेहनत के बाद प्रेमिका के आने के बाद जब प्रेमिका शादी के लिए राजी हुई तो प्रेमी पोल से उतरा प्रेमी।
    1
    मऊ। जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में सरफीरा प्रेमी  हाईटेंशन पोल पर चढ़ा गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। सूचना मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच प्रेमी को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन  घन्टों मेहनत के बाद प्रेमिका के आने के बाद जब प्रेमिका शादी के लिए राजी हुई तो प्रेमी पोल से उतरा प्रेमी।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.